Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्टविकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएंनक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए केसिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में वाल्मीकि धाम आश्रम में किया छड़ी-पूजन | सभी को दी भुजरिया पर्व की शुभकामनाएंशिक्षा भी, आर्थिक संबल भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवपेड़ से बांधकर लगाई आग, 54 दिन लड़ी जिंदगी की जंग, पंजाब इंफ्लुएंसर की मौतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमनNepal Flood : क्या कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है चीन? तबाही के बाद जानें क्यों उठ रहे हैं सवालनेपाल में अभी भी पश्चिम बंगाल के 37 लोग लापता, अब तक केवल दो से हुआ संपर्कHeavy Rain Alert: अगले 3 दिन कहां होगी झमाझम और कहां हल्की बारिश? IMD ने जारी किया मौसम का ताजा अपडेटलद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लानफार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का कमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए

कलेक्‍टर ने की म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कंपनी की विभागीय समीक्षा:क्षतिग्रस्‍त झुके हुए, टूटे विद्युत पोल लटक रहे तारों को तत्‍काल बदलने के दिए निर्देश

Author
Admin Malwa First 14 जून 2025, 03:09 am
कलेक्‍टर ने की म.प्र.प.क्षे.वि.वि.कंपनी की विभागीय समीक्षा:क्षतिग्रस्‍त झुके हुए, टूटे विद्युत पोल लटक रहे तारों को तत्‍काल बदलने के दिए निर्देश

जिले में बारिश एवं हवा से क्षतिग्रस्‍त झुके हुए, टूटे विद्युत पोल को तत्‍काल बदले। नीचे लटक रहे तारों को ठीक करवाएं। जिससे, कि बारिश में विद्युत करंट से कोई जनहानि की सम्‍भावना ना रहे। यदि कही ऐसी किसी प्रकार की कोई घटना होती है, तो संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को दो‍षी मानकर कार्यवाही की जाएगी। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में म.प्र.प.क्षे. विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों की बैठक में विभागीय समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में अधीक्षण यंत्री श्री जयपाल ठाकुर, का.य.श्री बृजेश यादव, श्री ओमप्रकाश सेन, प्रदीप डांगी मनासा एवं श्री कन्‍हैयालाल चौहान जावद व वितरण केंद्र प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे।

     बैठक में कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों के निराकरण के लिए 1912 मोबाईल एप पर दर्ज शिकायतों , उनके निराकरण की समयावधि आदि के बारे में जानकारी ली। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि 1912 पर उपभोक्‍ताओं द्वारा दर्ज शिकायतों के निराकरण का रिस्‍पॉन्‍स टाईम न्‍यूनतम हो। शिकायत प्राप्‍त होते ही संबंधित कर्मचारी मौके पर पहुचकर, शिकायता का तत्‍काल समाधान करें, जिससे कि उपभोक्‍ताओं को कोई असुविधा ना हो।

    बैठक में अधीक्षण यंत्री श्री जयपाल ठाकुर ने अवगत कराया, कि नीमच जिले में जिला मुख्‍यालय पर 18, तहसील मुख्‍यालय पर 12, ग्रामीण क्षेत्रों में 120 एवं कृषि के 215 इस तरह कुल 11केव्‍ही क्षमता के 365 फीडर स्‍थापित है। जिला मुख्‍यालय पर औसत 23.49 घंटे, तहसील मुख्‍यालय पर 23.40 घंटे, ग्रामीण घरेलु फीडर से 23.24 घंटे एवं कृषि फीडर से 9.23 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जिले में कुल 1460 विद्युत पोल टूटे है, इनमें से 841 विद्युत पोल बदल दिए गए है। 362 विद्युत पोल को बदलने का कार्य तेजी से जारी है, जो इस सप्‍ताह पूरा कर लिया जाएगा। अधीक्षण यंत्री ने अवगत कराया, कि जिले में घरेलु उपभोक्‍ताओं से 39.58 करोड़, व्‍यवसायिक से 2.40 करोड़, सिंचाई उपभोक्‍ता से 5.18 करोड़ इस तरह जिले में कुल 49.03 करोड़ का राजस्‍व बकाया है, जिसे वसूलने की कार्यवाही निरंतर जारी है।

      बैठक में अटल गृह ज्‍योति योजना, अटल कृषि ज्‍योति योजना, अ.जा., अ.ज.जा. के पम्‍प धारक कृषि उपभोक्‍ताओं के लिए नि:शुल्‍क विद्युत प्रदाय योजना, मुख्‍यमंत्री कृषक मित्र योजना, कुसुम ए एवं कुसुम सी योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्‍टर ने आरडीएसएस योजना अंतर्गत कराए जा रहे विद्युत आपूर्ति संबंधी विभिन्‍न 74.08 करोड़ के कार्यो की प्रगति में तेजी लाने और भौतिक प्रगति की समय सीमा निर्धारित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।               

Ad

ताज़ा खबरें

MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय

MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

विकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेत
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

नक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए के

सिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेश
राष्ट्रीय

सिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेश