Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक | संभाग आयुक्त श्री शर्मा और आईजी श्रीमती वर्धन ने कार्यक्रम स्थल पर देखीं व्यवस्थाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित | जगदीशपुर में होने वाली केबिनेट में किसानों को की जाएगी राशि अंतरितमध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी तेज: विशेष कैबिनेट बैठक में हरी झंडी, 20 जुलाई को विधानसभा में बिल होगा पेशउप संचालक कृषि ने किया खरीफ फसलों का निरीक्षण, किसानों को दिए फसल प्रबंधन के सुझावजावद तहसील में वर्षाकालीन कंट्रोल रूम के लिए संशोधित ड्यूटी आदेश जारीराजधानी के बाहर हुई कैबिनेट बैठकों से प्रदेश के गौरवशाली व्यक्तित्व हुए सम्मानित | मध्यप्रदेश के प्रत्येक अंचल में कैबिनेट बैठक का नवाचार देश में अनूठा विश्व धरोहर स्थल खजुराहो से लेकर हिल स्टेशन पचमढ़ी में हुईं बैठकें मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल से जनजातिअमेरिका ने बदली वीजा पॉलिसी,3 लाख से अधिक भारतीय छात्रों की बढ़ीं मुश्किलेंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मंत्रि-परिषद् बैठक और विधानसभा सत्र की तैयारियों की समीक्षा | 19 जुलाई को ग्राम जगदीशपुर में होगी मंत्रि-परिषद् की बैठकसिलीगुड़ी के पास BSF चौकी पहुंचे अमित शाह, सीमा सुरक्षा की समीक्षा और ‘चिकन नेक’ पर किया महामंथनप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में नए कीर्तिमान गढ़ रहा भारत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | देश के पहले प्रायवेट लांचिंग व्हीकल विक्रम-1 का कक्षीय प्रक्षेपण रहा सफल अंतरिक्ष विज्ञान क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक सफलता लांचिंग व्हीकल विक्रम-1 से पेड संस्कार, शिक्षा एवं प्रेरणा का आधार बनेगा गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 9 जुलाई तक चलेगा पखवाड़ापत्नी, बच्चे और माता-पिता, जानिए सोनम वांगचुक की फैमिली में कौन-कौन हैं?रामपुरा क्षेत्र में 19 जुलाई को 4 घंटे बिजली रहेगी बंद, 33 केवी लाइन के जरूरी कार्य के चलते कई गांव होंगे प्रभावितकुछ देर में भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट Vikram-1 भरेगा उड़ान, अंतरिक्ष तक पहुंचेगा 'वंदे मातरम्' का मैसेजरायपुर : साजिद अली का शव पंखे से लटका मिला, पत्नी और तीन बच्चों के शव फर्श पर पड़े थे

जावद क्षेत्र के ग्राम झांतला की जनसभा में मुख्यमंत्री श्री चौहान का आव्हान – विकास के नये प्रतिमान स्थापित करने वाले ओमप्रकाश सखलेचा को भारी से विजयी बनाएं

Author
Admin Malwa First 01 नवंबर 2023, 06:55 am
जावद क्षेत्र के ग्राम झांतला की जनसभा में मुख्यमंत्री श्री चौहान का आव्हान – विकास के नये प्रतिमान स्थापित करने वाले ओमप्रकाश सखलेचा को भारी से विजयी बनाएं

सिंगोली । मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने जावद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा को सजग और प्रगतिशील नेता निरूपित कर कहा है कि , जावद क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए श्री सखलेचा ने हर क्षेत्र में नवाचार और प्रगति की प्रेरक मिसाल कायम की है । मुख्यमंत्री ने आव्हान किया कि , विकास के प्रति पूरी तरह समर्पित और सुयोग्य प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा को पुनः भारी मतों से विजयी बना कर प्रदेश में फिर से जन कल्याणकारी भाजपा सरकार के गठन का मार्ग प्रशस्त करें ।

मंगलवार की दोपहर जावद विधानसभा क्षेत्र के बड़े कस्बे झांतला में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा के समर्थन में वृहद आम सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि , पिछले चारों चुनावों में जावद क्षेत्र की जनता द्वारा ओमप्रकाश सखलेचा पर व्यक्त किये गए विश्वास की कसौटी पर वह पूरी तरह खरे उतरे हैं । जावद अँचल को पिछड़ेपन के अभिशाप से मुक्त करवाते हुए उन्होंने शिक्षा , कृषि , नारी सशक्तिकरण , युवाओं की प्रगति , उच्च शिक्षा , तकनीकी विकास , सिंचाई संसाधनों में बढ़ोतरी , कृषकों की सहायता और हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रण – प्राण से प्रयास करते हुए जावद को प्रगतिशील क्षेत्र बना दिया हैं ।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि , श्री सखलेचा को पुनः अपना भरोसा तथा आशीर्वाद प्रदान कर भारी मतों से विजयी बनाइये । उनकी जीत से प्रदेश में फिर से भाजपा की कल्याणकारी सरकार के गठन के अभियान को मजबूती मिलेगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेंशा परिवार की तरह सरकार चलाई है और लाडली लक्ष्मी , लाडली बहना , बुजुर्गों को तीर्थ दर्शन , संबल एवं जननी योजना , युवाओं को स्किल डेवलपमेंट हेतु सहायता और खेतों एवं घर – घर पानी पहुंचाने की योजनाएँ बना कर सभी परिवारों का जीवन सुखद बनाने का कार्य किया हैं ।

श्री चौहान ने कहा कि काँग्रेस ने कई दशकों तक राज किया है लेकिन कभी भी जनता के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने , सर्व कल्याण की योजनाएं लागू करने और राष्ट्र को मजबूत करने की योजनाएं नहीं बनाई । काँग्रेस ने हमेंशा तुष्टिकरण की राजनीति की है । मध्यप्रदेश में पिछली बार 15 महीनों के लिए सरकार में बैठ कर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने संबल योजना , तीर्थ दर्शन , जननी सहायता योजना बन्द कर दी थी । उन्होंने किसानों की कर्ज माफी और बेरोजगारी भत्ता देने की झूंठी घोषणाएँ कर जनता के साथ छल किया ।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जनता को सचेत किया कि अगर गलती से भी काँग्रेस सत्ता में आ गई तो वह लाडली बहना सहित जन कल्याण की सारी योजनाएं बन्द कर देगी । काँग्रेस नेता कमलनाथ मध्यप्रदेश के लिए परदेशी हैं और वह केवल सत्ता के लिए काम कर रहें हैं । उनको यहां के विकास और जनता के दुःख दर्द से कोई लेना देना नहीं हैं । मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की पुनः सरकार बनने पर अभी चलने वाली सभी योजनाओं को और विकसित करने के साथ – साथ हर परिवार में एक रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा ।
इस अवसर पर जावद क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा कि , जावद क्षेत्र मेरे लिए राजनैतिक एवं  निजी महत्वकांक्षाओं की पूर्ति का केंद्र नही हैं । यह क्षेत्र हमारे लिए हमेंशा परिवार तुल्य है और यहां के विकास तथा समस्याओं के समाधान के लिए निरन्तर प्रयास हमारी जिमेदारी हैं । प्राथमिक कर्तव्य है । अपने पिताजी आदरणीय वीरेंद्र कुमार सखलेचा जी के आदर्शों के अनुरूप मैने हमेंशा जावद क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्ण सत्य निष्ठा से कार्य किये हैं और आखरी सांस तक करता रहूंगा ।
श्री सखलेचा ने कहा कि , जावद क्षेत्र में शिक्षा , स्वास्थ्य और अन्य क्षेत्रों में किये गए नवाचार की सर्वत्र सराहना हुई है यह जावद अँचल के आशीर्वाद का ही सुफल हैं । मैं इस संकल्प को फिर दोहराता हूँ कि जावद क्षेत्र के मान , स्वाभिमान , सम्मान को कभी कम नहीं होने दूंगा तथा जन – जन कि अपेक्षाओं को पूरा करने के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए हमेंशा तत्पर रहूंगा । कार्यक्रम के दौरान दो दशक में श्री सखलेचा के प्रयासों से जावद क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास पर आधारित वृत चित्र का प्रदर्शन भी किया गया । प्रगति का सजीव तथ्यात्मक चित्रण देख कर कतिपय विरोधियों द्वारा विकास कार्यों को लेकर की जाने वाली निराधार आलोचनओं का भी प्रामाणिक जवाब मिला है । सभा मे साँसद श्री सुधीर गुप्ता और जिला भाजपा अध्यक्ष श्री पवन पाटीदार सहित क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित थे ।

शिवराज भैया के लिए उमड़ा लाड़ली बहनों का पावन स्नेह
झांतला में आयोजित जन सभा मे बहुत बड़ी संख्या में भागीदार बनी लाडली बहनों का पावन स्नेह अपने शिवराज भैया के लिए उमड़ आया। मुख्यमंत्री जी का हैलीकॉप्टर आते ही भैया की एक झलक देखने को आतुर बहने  कुर्सियां छोड़ के पंडाल से बाहर आई और हर्ष ध्वनि कर उनका भावपूर्ण अभिनंदन किया । मुख्यमंत्री के उद्बोधन के दौरान भी बहनों ने बार – बार तालियां बजा कर शिवराज भैया के लिए स्नेह और समर्थन व्यक्त किया । बहनों का कहना था कि शिवराज जी ने मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण के लिए जो योजनाएं लागू की है वह मिसाल हैं । महिलाओं का समर्थन और आशीर्वाद उनके साथ हैं । भाजपा के साथ हैं । कोई और राजनैतिक दल भला नही कर सकता ।
Ad

ताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक | संभाग आयुक्त श्री शर्मा और आईजी श्रीमती वर्धन ने कार्यक्रम स्थल पर देखीं व्यवस्थाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में जगदीशपुर में होगी कैबिनेट की बैठक | संभाग आयुक्त श्री शर्मा और आईजी श्रीमती वर्धन ने कार्यक्रम स्थल पर देखीं व्यवस्थाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित | जगदीशपुर में होने वाली केबिनेट में किसानों को की जाएगी राशि अंतरित
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 10.54 लाख किसानों के खातों में 1460.25 करोड़ की राशि करेंगे अंतरित | जगदीशपुर में होने वाली केबिनेट में किसानों को की जाएगी राशि अंतरित

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी तेज:  विशेष कैबिनेट बैठक में हरी झंडी, 20 जुलाई को विधानसभा में बिल होगा पेश
राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी तेज: विशेष कैबिनेट बैठक में हरी झंडी, 20 जुलाई को विधानसभा में बिल होगा पेश

उप संचालक कृषि ने किया खरीफ फसलों का निरीक्षण, किसानों को दिए फसल प्रबंधन के सुझाव
नीमच

उप संचालक कृषि ने किया खरीफ फसलों का निरीक्षण, किसानों को दिए फसल प्रबंधन के सुझाव

जावद तहसील में वर्षाकालीन कंट्रोल रूम के लिए संशोधित ड्यूटी आदेश जारी
नीमच

जावद तहसील में वर्षाकालीन कंट्रोल रूम के लिए संशोधित ड्यूटी आदेश जारी