Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसाटर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमाननई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभारहेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावाHeavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादलमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिवIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेख

चीता प्रोजेक्ट और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से मिलेगी नई पहचान: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामपुरा नीमच में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

Author
Admin Malwa First 20 अप्रैल 2025, 02:57 pm
चीता प्रोजेक्ट और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से मिलेगी नई पहचान:   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामपुरा नीमच में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

चीता प्रोजेक्ट और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से मिलेगी नई पहचान:
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामपुरा नीमच में किया विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में जारी विकास प्रक्रिया से मध्यप्रदेश का परिदृश्य निरंतर बदल रहा है। स्कूल शिक्षा हो, पर्यटन हो या औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार सभी क्षेत्रों में प्रदेश प्रगति पथ पर अग्रसर है। सभी जिलों में विकास और जनकल्याण गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण विद्यमान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव नीमच जिले के रामपुरा में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नीमच-मंदसौर क्षेत्र राजस्थान का द्वार है और रामपुरा का प्राकृतिक सौंदर्य अभिभूत करने वाला है। औषधीय वनस्पति की राजधानी नीमच- मंदसौर को चीता प्रोजेक्ट और औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार से नई पहचान मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल पर मध्यप्रदेश में चीतों का पुनर्वास आरंभ हुआ। गांधी सागर क्षेत्र में चीतों के आने से मंदसौर-नीमच क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों का विस्तार होगा और रोजगार के नए अवसर निर्मित होंगे, गांवों में होमस्टे जैसी सुविधाएं विकसित होंगी। स्थानीय व्यंजनों की पहचान वैश्विक स्तर पर बनेगी। इन सब गतिविधियों की ओर विश्व, आशा और जिज्ञासा से देख रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीमच और मानसा में छोटे ट्रैक्टरों को स्वच्छता रथ के रूप में विकसित करने की पहल की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि औषधीय वनस्पतियों की खेती के लिए मंदसौर, नीमच राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध है, इसके लिए यहां के किसान अभिनंदनीय हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि किसानों से 2600 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं खरीदा जा रहा है। यह किसानों की बेहतरी के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता की अभिव्यक्ति है। प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है, इसी का परिणाम है कि वर्तमान में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 1,53,280 रुपए है। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ-सबका विकास” की भावना से चलने का परिणाम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गांधी सागर डैम का निर्माण 1960 में हुआ। जिसके कारण कई गांव डूबे, लेकिन डैम के आसपास के गांव को न तो पानी लेने की सुविधा दी गई और न ही सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई। राज्य सरकार ने गांधी सागर डैम के जल से सब ओर सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। जनता की बेहतरी के हर संभव प्रयास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और रोजगार के अवसर निर्मित करने के लिए संभाग स्तर पर रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। सरकार के प्रयासों से 12 प्रतिशत की तेज गति से औद्योगिक विकास दर चल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामपुरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र के नवीन भवन निर्माण एवं रामपुरा नगर की सभी आंतरिक सड़कों के निर्माण की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि रामपुरा में रेस्ट हाउस भी बनाया जायेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा विकास के बदलते दौर में अब प्रदेश में जंगल भी आबाद हो रहे हैं। जियो और जीने दो की भावना विकसित हो रही है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश मे चीता प्रोजेक्ट सफल हो रहे हैं। दुनिया में सबसे अधिक टाइगर देश में है और देश में भी सबसे ज्यादा मध्यप्रदेश में है। गांधी सागर अभयारण्य में आज दो चीते आजाद किये जा रहे हैं। अगले महीने चार चीते और लाकर छोड़ें जाएंगे। चीतों की बढ़ती संख्या के साथ ही क्षेत्र के पर्यटन में भी अभूतपूर्व वृद्धि होगी। क्षेत्र के युवाओं और लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

स्वराज शूटिंग की वस्त्र निर्माण इकाई का लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेसर्स स्वराज शूटिंग द्वारा नीमच में 150 करोड़ की लागत से स्थापित वस्त्र निर्माण इकाई का लोकार्पण किया। प्रथम चरण में इस वस्त्र निर्माण इकाई में 750 महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।

3 साल में 32 लाख किसानों को सोलर पंप देंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार द्वारा आगामी 3 साल में प्रदेश के 32 लाख किसानों को सिंचाई सुविधा के लिए सोलर पंप दिए जाएंगे। किसानों को 5 रूपये में बिजली कनेक्शन भी देंगें। आयुष्मान योजना के तहत कार्डधारी परिवारों को पीएमश्री एअर एंबुलेंस की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

प्रदेश में हो रहे हैं रोजगार परक उद्योग स्थापित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में रोजगार परक उद्योग स्थापित हो रहे हैं। इसमें वस्त्र निर्माण, धागा निर्माण उद्योगों में प्रति श्रमिक 5 हजार रूपये प्रतिमाह सरकार संबंधित उद्योगों को देगी। इससे महिलाओं के लिए रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि रामपुरा का प्राकृतिक सौंदर्य देखकर हर किसी की की आखें चौंधिया जाती है। मुख्यमंत्री ने स्वच्छता के लिए ग्राम पंचायतों को स्वच्छता रथ प्रदान करने की सराहना भी की। साथ ही ग्राम पंचायतों के सरपंचों को स्वच्छता रथ की चाबियां प्रदान की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विभिन्न हितग्राही मूलक स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए। मुख्यमंत्री के रामपुरा आगमन पर लोकनृत्य कलाकारों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर लगी विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री सत्यनारायण जटिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री अनिरुद्ध मारू, श्री दिलीप सिंह परिहार, श्री हरदीप सिंह डंग, पूर्व विधायक मंदसौर श्री यशपालसिंह सिसोदिया, घुमक्कड़ अर्ध घुमक्कड़ विकास अभिकरण के अध्यक्ष श्री बाबूलाल बंजारा सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Ad

ताज़ा खबरें

पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसा
राष्ट्रीय

पुणे के बारामती एयरफिल्ड पर ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश: प्रशिक्षण के दौरान रनवे से फिसला, 8 महीने में तीसरा हादसा

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान
राष्ट्रीय

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार
मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत
राष्ट्रीय

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा
राष्ट्रीय

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा