Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
रथ यात्रा के दौरान कैसा रहेगा मौसम? IMD ने ओडिशा और पुरी के लिए जारी किया अलर्ट; स्कूल बंदमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व युवा कौशल दिवस की दीं शुभकामनाएंक्या टूटने वाली है शरद पवार की एनसीपी? बोले संजय राउत- फैलाई जा रही हैं अफवाहेंपोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बातबारिश के पानी से रिचार्ज होगा भूजल, कोलकाता नगर निगम की अनूठी पहलभारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए अमेरिकी नागरिक के पास मिला चीनी पासपोर्ट, सुरक्षा एजेंसियां अलर्टWeather Forecast : झारखंड में होगी भारी बारिश, बिहार में येलो अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का वेदर अपडेटवैष्णो देवी में 500 करोड़ की चांदी चोरी का मामला: अदालत ने मांगा पूरा रिकॉर्ड, FIR पर उठे गंभीर सवालसंविधान की आत्मा से अदालत की मर्यादा तक... CJI सूर्यकांत और पूर्व CJI बीआर गवई ने न्याय व्यवस्था पर दिया संदेशपाकिस्तानी गैंगस्टर का सोशल मीडिया जाल: पुणे में ATS का एक्शन, 66 लोगों से की गई पूछताछ17 दिनों से अनशन पर सोनम वांगचुक, 8.5 KG घटा वजन; जानिए अब आगे क्या है CJP का प्लान?प्रदेश के बुनियादी ढांचे और जन-कल्याण के लिए 10 हजार 800 करोड़ रूपये की स्वीकृति | कुण्डलिया वृहद सिंचाई परियोजना 2031 तक निरंतर रखने के लिए 245 करोड़ 45 लाख रूपये की स्वीकृति मूंग उपार्जन के लिए 1,587 करोड़ रूपये की निःशुल्क शासकीय प्रत्याभूति उपलब्ध करापहलगाम हमला: NIA कोर्ट ने हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया; कहा- जांच के लिए गिरफ्तारी जरूरीबंगाल के बर्धमान में आयकर की रेड, किशोलॉय चिल्ड्रेन हॉस्पिटल और राइस मिल के खंगाले गये दस्तावेजमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रज्जू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की

एडीएम सुश्री मीना ने किया मूक बधिर विद्यालय का निरीक्षण, बच्चो के साथ पंगत में बैठकर भोजन की गुणवत्ता परखी

Author
Admin Malwa First 23 नवंबर 2023, 06:00 am
एडीएम सुश्री मीना ने किया मूक बधिर विद्यालय का निरीक्षण, बच्चो के साथ पंगत में बैठकर भोजन की गुणवत्ता परखी

एडीएम सुश्री मीना ने किया मूक बधिर विद्यालय का निरीक्षण

बच्चो के साथ पंगत में बैठकर भोजन की गुणवत्ता परखी

नीमच। एडीएम सुश्री नेहा मीना ने बुधवार को नीमच में रेडक्रास द्वारा संचालित मूक बधिर विद्यालय का निरीक्षण किया और यहां संचालित हो रही साइन लैंग्वेज स्मार्ट क्लासेस का जायजा लिया। एडीएम ने शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों से भी चर्चा की व छात्रावास में निवासरत मूक बधिर छात्र- छात्राओं को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। एडीएम नेहा मीना ने बच्चों के साथ पंगत में बैठकर भोजन ग्रहण किया और भोजन की गुणवता परखी। उन्होने वृद्धा आश्रम की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। एडीएम सुश्री नेहा मीना ने बताया कि मूक बधि‍र विद्यालय में दो माह पूर्व बच्चों के लिए साइन लैंग्वेज स्मार्ट क्लासेस का शुभारंभ किया गया है, जिसका संचालन सुचारू रूप से चल रहा है।

बच्चे साइन लैंग्वेज की शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, हमारा प्रयास है कि सभी बच्चों को साइन लैंग्वेज का ज्ञान अच्छी तरह से हो। इंदौर की संस्था द्वारा साइन लैंग्वेज की क्लासेस ली जा रही है जो सप्‍ताह में 3 दिन चल रही है।आगामी दिनों में इसको बढ़ाया जाएगा। साइन लैंग्वेज में और कितने विषय जोड़े जा सकते हैं,उसको लेकर भी प्रयास चल रहे हैं। इसके अलावा यहां के बच्चों ने मंदसौर पशुपतिनाथ और झरनेश्वर महादेव घुमने की इच्छा भी जाहिर की है। इस संबंध में भी जल्द ही प्रयास कर, बच्चों का एक भ्रमण कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री किरण आंजना एवं मूक बधिर विद्यालय का स्टॉफ एवं छात्र–छात्रायें उपस्थित थी ।

Ad

ताज़ा खबरें