Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्टविकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएंनक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए केसिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में वाल्मीकि धाम आश्रम में किया छड़ी-पूजन | सभी को दी भुजरिया पर्व की शुभकामनाएंशिक्षा भी, आर्थिक संबल भी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवपेड़ से बांधकर लगाई आग, 54 दिन लड़ी जिंदगी की जंग, पंजाब इंफ्लुएंसर की मौतमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमनNepal Flood : क्या कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है चीन? तबाही के बाद जानें क्यों उठ रहे हैं सवालनेपाल में अभी भी पश्चिम बंगाल के 37 लोग लापता, अब तक केवल दो से हुआ संपर्कHeavy Rain Alert: अगले 3 दिन कहां होगी झमाझम और कहां हल्की बारिश? IMD ने जारी किया मौसम का ताजा अपडेटलद्दाख को मिलने वाला है खास दर्जा? Article 371 को लेकर रिजिजू ने बताया सरकार का प्लानफार्मर्स आईडी से किसानों को मिलेगी डिजिटल पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में जारी है फार्मर आईडी बनाने का अभियान फार्मर आईडी में होगी किसानों से संबंधित समग्र जानकारी डेटा एनालिटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का कमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र | रक्षाबंधन पर्व पर बहनों ने उज्जैन में मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देकर उपहार भेंट किए

आगनवाडी के सभी बच्‍चों के आधार ,समग्र,जन्‍म एवं जाति प्रमाण पत्र अवश्‍य बनवाये- श्री जैन Good News 1

Author
Admin Malwa First 29 जुलाई 2024, 11:58 am
आगनवाडी के सभी बच्‍चों के आधार ,समग्र,जन्‍म एवं जाति प्रमाण पत्र अवश्‍य बनवाये- श्री जैन Good News 1

आगनवाडी के सभी बच्‍चों के आधार ,समग्र,जन्‍म एवं जाति प्रमाण पत्र अवश्‍य बनवाये- श्री जैन

कलेक्‍टर ने ई-जनसुनवाई में ग्रामीणों की समस्‍या सुनी

नीमच। जिले के सभी आगनवाडी केन्‍द्र में दर्ज सभी बच्‍चों के जन्‍म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,समग्र आईडी एवं जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से बनवाये। सभी आगनवाडी कार्यकर्ता दर्ज बच्‍चों की सूची तैयार करे और उक्‍त में से यदि काई दस्‍तावेज बनना शेष हो तो अनिवार्य रूप से बनवाए। यह कार्य अभियान चलाकर पूर किया जाए। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने सोमवार को ई-जनसुनवाई में मनासा क्षेत्र कि ग्राम पंचायत अरनिया माली,नलखेडा,अल्‍हेड़,जालीनेर एवं चुकनी के ग्रामीणों की समस्‍याओं से वीडियों कांफ्रेसिग के माध्‍यम से रूबरू होते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को दिए।

कलेक्‍टर श्री जैन ने इन ग्राम पंचायत में राजस्‍व महाअभियान के तहत बी.एन.वाचन नामंतरण,बंटवारा के प्रकरणों के निराकरण एवं खसरा ई-केवायसी,स्‍वामित्‍व योजना के तहत  आबादी के अधिकार अभिलेख वितरण की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि सभी खातेदारों, किसानों के आधार,समग्र खसरे के ई- केवायसी  का कार्य भी पूर्ण करवाये।

ग्राम पंचायत जालीनेर के ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के ठेकेदार द्वारा पेयजल पाइप  लाइन की खुदाई के कारण मुख्‍य मार्ग की पुरानी नाली बद कर देने से गांव के मुख्‍य मार्ग पर बारिश में जल भराव की समस्‍याओं निजात दिलाने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्‍टर ने सम्‍बधित ठेकेदार से नाली खुलवाकर पानी की निकासी के समुचित प्रबंध करवाने के निर्देश जल जीवन मिशन के अधिकारियों को दिए।

प्रा.वि.जालीनेर के भवन मरम्‍मत की मांग पर कलेक्‍टर ने कहा,कि स्‍कूल भवन की मरम्मत का प्रस्‍ताव भेजा गया है। स्‍वीकृति होने पर भवन की मरमत करवाई जावेगी ।

कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने ग्राम अल्‍हेड में ग्रामीणों की मांग पर गांव में घरों के सामने व आसपास स्‍थित रोडियों को तत्‍काल हटवाने के निर्देश पटवारी ,पंचायत सचिव व तहसीलदार को  दिए। उन्‍होने अल्‍हेड पंचायत में स्‍ट्रीट लाईट मरम्मत के लिए लाईनमेंन कि सेवाए माह में दो दिन उपलब्‍ध कराने के निर्देश भी म.प्र.प.क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अ‍धिकारियों को दिए।

सरंपच अल्‍हेड श्री आनन्‍द श्रीवास्‍तव ने बताया कि गंगा बाबडी जन जल योजना के तहत जल  निगम द्वारा मीटर रिडिग से अधिक राशि के बिल उपभोक्‍ताओं को दिए जा रहे है, इस पर कलेक्‍टर ने जल निगम के अधिकारियों को आवश्‍यक कार्यवाही के निर्देश दिए। सरंपच की  मांग पर कलेक्‍टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क के प्रबधक को अल्‍हेड की सड़क पर पुलिया निर्माण का   प्रस्‍ताव बनाकर भेजने के निर्देश भी दिए।

कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने ई-जनसुनवाई में ग्रामीणों से रूबरू होते हुए दस्‍तक अभियान के तहत बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण उपचार योग्‍य बच्‍चों की संख्‍या एवं उन्‍हे प्रदान की जा रही उपचार सुविधा की जानकारी ली।

नलखेड़ा के स्‍कूल में शिक्षकों की कमी की ओर ध्‍यान आकृष्‍ट करवाने पर कलेक्‍टर ने बगैर सक्षम स्‍वीकृति के अवकाश पर गये शिक्षक के विरूद्ध कार्यवाही करने तथा अतिथि शिक्षकों की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने शाला में विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विशेष ध्‍यान देने के निर्देश भी शिक्षकगणों को दिए।

ठेकेदार से मजदूरी दिलाए:- कलेक्‍टर श्री दिनेश जैन ने ई-जनसुनवाई में नलखेड़ा के ग्रामीणों की मांग पर जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना के ठेकेदार द्वारा करवाये गये कार्य की लम्बित मजदूरी का भुगतान भी तत्‍काल करवाने के निर्देश श्रम अधिकारी को दिए। कलेक्‍टर ने सम्‍बंधित ठेकेदार के विरूद्व कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। साथ ही गांव में सीमेंट कांक्रीट सड़क का गुणवत्‍ता पूर्ण कार्य करवाने के निर्देश भी जल जीवन निगम के अधिकारियों को दिए।

सभी क्षतिग्रस्‍त स्‍कूल भवनों को डिस्‍मेंटल करने का प्रस्‍ताव तैयार करें:- कलेक्‍टर श्री दिनेश  जैन ने ई-जनसुनवाई में ग्रामीणों द्वारा पुराने शाला भवनों के जीर्णशीर्ण होने से उन्‍हे डिस्‍मेंटल करने की मांग पर निर्देश दिए कि जिले के सभी विद्यालय भवनों का निरीक्षण करवाकर, जीर्णशीर्ण भवनों को एक साथ चिन्हित कर सूची, प्रस्‍ताव तैयार कर प्रस्‍तुत करें। कलेक्‍टर ने जिला शिक्षा अधिकारी की उक्‍त कार्य प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए है।

Ad

ताज़ा खबरें

MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय

MP Weather Alert: एमपी के पूर्वी हिस्से में अगले 4 दिन बरसेगा पानी, रीवा-शहडोल समेत 7 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

विकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेत
मध्यप्रदेश

विकास की नई रोशनी की ओर बढ़ रहा है बालाघाट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा 225 करोड़ से एक साथ बदलेंगी 100 गांवों की तस्वीर मुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे बालाघाट जिले के दूरस्थ गांव बोंदारी मुख्यमंत्री बैठे अपनों के बीच, लिया क्षेत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर किया नमन | राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

नक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए के
मध्यप्रदेश

नक्सल प्रभावित रहे गांवों में विकास सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | बालाघाट जिले के ग्राम बोंदारी में विकास की हुई नई सुबह मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बोंदारी में ग्रामीणों से किया संवाद बालाघाट जिले के सर्वांगीण विकास के लिए की 225 करोड़ रुपए के

सिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेश
राष्ट्रीय

सिप्ला को बड़ी राहत, हाईकोर्ट की नराजगी के बाद FDA ने लिया यू-टर्न, वापस लिया लाइसेंस रद्द करने का आदेश