Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमाननई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभारहेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावाHeavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादलमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिवIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखतीन पीड़ित परिवारों को मिली राहत, 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जहरीले जानवर के काटने और पानी में डूबने से हुई मौत के मामलों में एसडीएम मनासा ने स्वीकृत की सहायता राशि

कुनबे में दरार के आसार; BJP ने नहीं दिया टिकट, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के बेटे

Author
Admin Malwa First 23 अक्तूबर 2023, 05:42 am
कुनबे में दरार के आसार; BJP ने नहीं दिया टिकट, निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के बेटे

ऐप पर पढ़ें

MP Election: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के चलते भाजपा और कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। लिस्ट सामने आने के बाद से ही दोनों ही दलों में बगावत के सुर तेज हो गये हैं। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में बीजेपी ने पूर्व केबिनेट मंत्री अर्चना चिटनीस को अपना प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं अब बीजेपी के टिकट की दावेदारी कर रहे भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और खंडवा के दिवंगत सांसद नन्द कुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन ने अर्चना चिटनीस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

भोपाल से वापस बुरहानपुर पहुंचते ही उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया, तो वहीं हर्षवर्धन चौहान भी भाजपा की अधिकृत केंडिडेट अर्चना चिटनीस पर भ्रष्टाचार के संगीन आरोप लगाते नजर आए। उनके समर्थकों की माने तो हर्षवर्धन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं, हालांकि हर्षवर्धन ने फिलहाल इसका फैसला जनता पर छोड़ा है। अगर हर्षवर्धन सिंह चौहान निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ते हैं तो बुरहानपुर सीट से बीजेपी का गणित बिगड़ सकता है।

भाजपा द्वारा अर्चना चिटनीस को टिकेट दिए जाने पर खंडवा सांसद और बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के बेटे हर्षवर्धन चौहान सहित बुरहानपुर के पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला ने खुल कर विरोध किया है। रविवार शाम भोपाल से बुरहानपुर पहुंचे हर्षवर्धन चौहान का उनके समर्थकों ने जमकर स्वागत किया, साथ ही उन्होंने पार्टी से मांग की है कि टिकट में परिवर्तन करते हुवे हर्षवर्धन सिंह को दिलाया जाये अन्यथा उन्हें निर्दलीय चुनाव लड़ाया जायेगा।

हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि यह लगातार दूसरी बार निमाड़ के साथ फरेब हुआ है, लगातार दूसरी बार धोखे में रखा गया है। इसके साथ ही बीजेपी प्रत्याशी अर्चना चिटनीस पर निशाना साधते हुवे उन्होने कहा कि पहले ही इनके (आला कमान) द्वारा कहा गया था कि हारे हुए कैंडिडेट को टिकट नहीं दिया जाएगा, वह भी जो निर्दलीय से हारे हैं, जिन पर भ्रष्टाचार के तमाम आरोप हैं। ऐसे लोगों को टिकट मिल गया है।

हालांकि आगे की रणनीति पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि अभी तो वह शहर में आए ही हैं। अब सबसे चर्चा करेंगे और वे तो जनता के सेवक हैं, और जो मालिक यानी जनता कहेगी वही वे यानी सेवक करेंगे। वहीं निर्दलीय चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने एक बार फिर से कहा कि अगर जनता चाहेगी तो वह जरूर वही करेंगे जो जनता कहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक उन्हें मनाने के लिए किसी वरिष्ठ नेता का फोन नहीं आया है, और ना ही उन्होंने किसी से बात करना उचित समझा।

(रिपोर्ट : निशात मोहम्मद सिद्दीकी)

Source link

Ad

ताज़ा खबरें

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान
राष्ट्रीय

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार
मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत
राष्ट्रीय

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा
राष्ट्रीय

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा

Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल