Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमाननई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभारहेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौतEPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावाHeavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादलमुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान में शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण प्राथमिकता से करें- मुख्य सचिवIIT दिल्ली के दीक्षांत समारोह विवाद : PM मोदी के सामने छात्रों के झुकने पर ओवैसी भड़के, बोले ये राष्ट्रहित के खिलाफदिल्ली में भारी बारिश: नाले में बहा 18 साल का युवक, तलाश जारी*श्री संस्कार पब्लिक स्कूल गाँधीसागर पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न* गाँधीसागर ||मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ | भोपाल-रीवा, भोपाल-पटना, रीवा-कोलकाता और जबलपुर-कोलकाता के बीच शुरू होंगी सीधी उड़ानें भोपाल से रीवा की पहली उड़ान को करेंगे फ्लैग ऑफ मध्यप्रदेश नागरिक विमानन नीति से वित्त पोषित हैं नए ह8 से 14 अगस्त तक बिहार-झारखंड सहित इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनीमुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रणडिप्टी कलेक्टर एवं परियोजना अधिकारी डूडा ने किया मनासा नगर परिषद का निरीक्षण सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के समयबद्ध निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देशअपार आईडी से सुरक्षित होंगे विद्यार्थियों के शैक्षणिक अभिलेखतीन पीड़ित परिवारों को मिली राहत, 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत जहरीले जानवर के काटने और पानी में डूबने से हुई मौत के मामलों में एसडीएम मनासा ने स्वीकृत की सहायता राशि

श्रावण में श्रद्धा और सौंदर्य का संगम: सुखानंद तीर्थ पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Author
Admin Malwa First 21 जुलाई 2025, 05:39 am
श्रावण में श्रद्धा और सौंदर्य का संगम: सुखानंद तीर्थ पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

श्रावण में श्रद्धा और सौंदर्य का संगम: सुखानंद तीर्थ पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

नीमच। अरावली पर्वत श्रृंखला की सुरम्य गोद में स्थित सुखानंद तीर्थ रविवार को श्रद्धा, भक्ति और आस्था का केंद्र बन गया। श्रावण मास के पावन अवसर पर यहां हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और शिव कृपा की अनुभूति की। प्रकृति की गोद में बसे इस पवित्र स्थल पर श्रद्धालुओं का ऐसा जनसैलाब उमड़ा कि पूरा क्षेत्र ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंज उठा।सुखानंद तीर्थ पर रविवार को 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं की उपस्थिति दर्ज की गई। हर उम्र के श्रद्धालु परिवार सहित इस आध्यात्मिक स्थल पर पहुंचे और भगवान शिव के दरबार में मत्था टेककर जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गुफा के भीतर स्थित शिवलिंग पर श्रद्धालुओं ने गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा व पुष्प अर्पित कर विधिपूर्वक पूजन-अभिषेक किया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व सूक्ष्म, लघु एवं प्रौद्योगिकी मंत्री तथा जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा भी तीर्थ पर पहुंचे। उन्होंने गुफा में स्थित शिवलिंग पर जलाभिषेक कर जिलेवासियों के कल्याण की कामना की और तीर्थ स्थल के प्राकृतिक संरक्षण व विकास को लेकर भी आवश्यक सुझाव दिए। श्रावण मास में सुखानंद तीर्थ पर भक्तों का विशेष आकर्षण देखने को मिलता है। विशेषकर रविवार के दिन शासकीय कर्मचारी, नौकरीपेशा वर्ग एवं युवा बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं।

वर्षा ऋतु में यहां की पहाड़ियों का सौंदर्य देखते ही बनता है। चारों ओर हरियाली, 70 फीट ऊंचाई से गिरता झरना और शीतल जलधाराएं पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।झरने के नीचे स्नान कर श्रद्धालु प्रकृति की ठंडी फुहारों का आनंद लेते हैं और परिजनों संग तस्वीरें लेकर इस पल को यादगार बनाते हैं। वहीं गुफा के भीतर गंगाजल से अभिषेक करने की परंपरा भी यहां की विशेषता है, जिसे भक्त अत्यंत श्रद्धा भाव से निभाते हैं।सोमवार के दिन कांवड़ यात्रा लेकर आने वाले भक्तजनों की भीड़ तीर्थ की महत्ता को और बढ़ा देती है।सुखानंद तीर्थ आज धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम बन चुका है।

यह स्थल नीमच जिले का प्रमुख धार्मिक व पर्यटन केंद्र माना जाता है, जहां श्रावण मास में हर सप्ताह हजारों श्रद्धालु और पर्यटक उमड़ते हैं।शासन-प्रशासन और सामाजिक संगठनों के सहयोग से इस तीर्थ की व्यवस्था भी निरंतर सुधारी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा और सुरक्षा दोनों उपलब्ध हो सके।

Ad

ताज़ा खबरें

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान
राष्ट्रीय

टर्बुलेंस झेलने वाली एयर इंडिया फ्लाइट का पायलट डोप टेस्ट में फेल? 300 फीट नीचे गिरा था विमान

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार
मध्यप्रदेश

नई दिल्ली में 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में म.प्र. को मिली सराहना | मुख्यमंत्री डॉ. यादव दिल्ली मेट्रो रेल में एयरपोर्ट से सम्मेलन स्थल तक की यात्रा दिल्ली मेट्रो ने मध्यप्रदेश सरकार का विद्युत आपूर्ति के लिये जताया आभार

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत
राष्ट्रीय

हेडिंग- भारत में अवैध रास्ते से घुसे बांग्लादेशी तस्कर, BSF ने मारी गोली; एक की मौत

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा
राष्ट्रीय

EPFO के नए सिस्टम पर सवाल, लाखों PF क्लेम 20 दिन से ज्यादा लंबित होने का दावा

Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अगले 5 दिन और किस राज्य में बरसेंगे बादल