Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
न्यू फरक्का रूट पर ट्रेन सेवा बहाल, फिर भी 14 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, देखें पूरी लिस्टपीएम मोदी ने SRCC में याद किया 2013 का दौर, बोले- LoC पर भारतीय जवान मारे जा रहे थेगरबा में मुसलमानों की एंट्री पर रोक, माथे पर तिलक से होगी पहचान; VHP के नए निर्देशराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, कहा- शिक्षकों की उपलब्धि से प्रदेश हुआ गौरवान्वितमुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 से 9 सितंबर तक दुबई प्रवास पर वैश्विक आयोजन एआईएम कांग्रेस 2026 में सहभागिता के साथ इन्वेस्ट एमपी 2026 में करेंगे निवेश संवादकंगना का हाई पारा वाला वीडियो वायरल, बोलीं- फूहड़ किस्म के लोग हैं, जो चेयर पर बैठे हैंकिसानों की सेवा का त्यौहार है बलराम कृषि महोत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | फील्ड से लेकर फैक्ट्री तक सरकार किसानों के साथ है मुख्यमंत्री ने भिंड जिले में हुए बलराम कृषि महोत्सव में वीसी से की सहभागिता जिले के किसानों से की इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेनमानसून सक्रिय रहने तक रहें बेहद सावधान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कमी न रहें बाढ़ प्रभावितों को तत्काल दें खाना, कपड़ा और जरूरत का सूखा सामान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट कमांड सेन्टर पहुंचकर वर्षाजनित परिस्थितियों की ली जानकारीकर्ज वापस नहीं करने पर महिला के कपड़े उतरवा कर बनाया वीडियो, बेटे को भी 4 दिनों तक रखा बंधक, जानें पूरा मामलागोल्ड मेडलिस्डट महिला रेसलर ने 2 बच्चों संग की आत्महत्या ! ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोपमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रख्यात व्यंग्यकार स्व. शरद जोशी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि'अगर मैं आपका स्टूडेंट होता': पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं - अभ्यास से आएगा आत्मविश्वासतमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारHeavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतराभगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअली

सीआरपीएफ की जन्मस्थली नीमच में गरिमामय वातावरण में मनाया गया 88वां स्थापना दिवस

Author
Admin Malwa First 27 जुलाई 2026, 10:11 pm
सीआरपीएफ की जन्मस्थली नीमच में गरिमामय वातावरण में मनाया गया 88वां स्थापना दिवस
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का 88वां स्थापना दिवस उसकी जन्मस्थली नीमच स्थित ग्रुप केंद्र में उत्साह, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। वर्ष 1939 में तत्कालीन क्राउन रिप्रेजेंटेटिव्स पुलिस के रूप में नीमच से प्रारंभ हुई सीआरपीएफ आज देश की आंतरिक सुरक्षा की सबसे सशक्त एवं विश्वसनीय सुरक्षा बलों में अग्रणी है। समारोह का आयोजन श्रीमती नीतू डी. भट्टाचार्य, महानिरीक्षक, सीआरपीएफ, मध्य प्रदेश सेक्टर मुख्यालय, भोपाल के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बल के महानिदेशक की ओर से महानिरीक्षक श्रीमती नीतू डी. भट्टाचार्य द्वारा शौर्य स्थल में अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इस अवसर पर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में चलाए गए पर्यावरण संरक्षण अभियान के अंतर्गत ग्रुप केंद्र एवं आसपास के क्षेत्रों में अब तक 8,888 विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जा चुका है। वहीं पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, सीआरपीएफ, नीमच की 88 छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया। इस अवसर पर संयुक्त अस्पताल, सीआरपीएफ, नीमच द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें सीआरपीएफ कार्मिकों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष अभियान के तहत सीआरपीएफ की गौरवगाथा से जुड़े विषयों पर चित्रकला, लघु वीडियो एवं क्विज जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें नीमच के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों की रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति एवं सीआरपीएफ के गौरवशाली इतिहास का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। इन प्रविष्टियों को MyGov पोर्टल पर भी अपलोड किया गया। समारोह में ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) अनुपम शर्मा, उप महानिरीक्षक (सीटीसी) सीआरपीएफ नीमच, श्री प्रमोद कुमार सिंह, उप महानिरीक्षक (आरटीसी) सीआरपीएफ नीमच सहित रेंज कार्यालय, ग्रुप केंद्र, संयुक्त अस्पताल, प्रथम बटालियन एवं चतुर्थ सिग्नल बटालियन के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जवान उपस्थित रहे। दिनभर आयोजित कार्यक्रमों के समापन पर ग्रुप केंद्र परिसर के सभी मेसों में पारंपरिक 'बड़ा खाना' आयोजित किया गया। अनुशासन, सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत इस आयोजन में अधिकारियों, जवानों, उनके परिवारजनों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। इस प्रकार सीआरपीएफ का 88वां स्थापना दिवस समारोह अत्यंत सफल, गरिमामय एवं यादगार रहा।
Ad

ताज़ा खबरें

न्यू फरक्का रूट पर ट्रेन सेवा बहाल, फिर भी 14 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, देखें पूरी लिस्ट
राष्ट्रीय

न्यू फरक्का रूट पर ट्रेन सेवा बहाल, फिर भी 14 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, देखें पूरी लिस्ट

पीएम मोदी ने SRCC में याद किया 2013 का दौर, बोले- LoC पर भारतीय जवान मारे जा रहे थे
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने SRCC में याद किया 2013 का दौर, बोले- LoC पर भारतीय जवान मारे जा रहे थे

गरबा में मुसलमानों की एंट्री पर रोक, माथे पर तिलक से होगी पहचान; VHP के नए निर्देश
राष्ट्रीय

गरबा में मुसलमानों की एंट्री पर रोक, माथे पर तिलक से होगी पहचान; VHP के नए निर्देश

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, कहा- शिक्षकों की उपलब्धि से प्रदेश हुआ गौरवान्वित
मध्यप्रदेश

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, कहा- शिक्षकों की उपलब्धि से प्रदेश हुआ गौरवान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 से 9 सितंबर तक दुबई प्रवास पर वैश्विक आयोजन एआईएम कांग्रेस 2026 में सहभागिता के साथ इन्वेस्ट एमपी 2026 में करेंगे निवेश संवाद
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 से 9 सितंबर तक दुबई प्रवास पर वैश्विक आयोजन एआईएम कांग्रेस 2026 में सहभागिता के साथ इन्वेस्ट एमपी 2026 में करेंगे निवेश संवाद