Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
एलपीजी की कीमत में वृद्धि पर भड़के खरगे, बीजेपी नेताओं से पूछा-अब क्यों सिलेंडर लेकर सड़क पर नहीं बैठ रहे?जनकल्याण शिविर के माध्यम से मिलेगा योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा निराकरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | विकासखंड और नगरीय निकाय मुख्यालयों पर लगेंगे शिविरसहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सहकारिता में मजबूती लाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को देंगे नई गतितृणमूल में बगावत के बीच ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल होने के लिए ममता बनर्जी दिल्ली रवाना//सफलता की कहानी// एकीकृत बागवानी विकास मिशन से समृद्ध हुआ नीमच का किसानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला फुटबॉल टीम को दी बधाई | एसएएफएफ वुमेन चैपिंयनशिप-2026 में भारत ने बांग्लादेश को दी शिकस्तखाद्य सुरक्षा आज की बड़ी जरूरत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर मुख्यमंत्री ने की खाद्य गुणवत्ता के प्रति जागरूक रहने की अपीलबीजेपी एमपी निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर साधा निशाना,7 जून कांग्रेस का काला अध्यायVideo: मेट्रो में दिखे सीएम शिवकुमार, भीड़ के बीच संभलकर रखते रहे कदम661 करोड़ रुपये के गबन का शक, सीबीआई ने कई ठिकानों पर मारे छापेकहां हैं कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के माता-पिता?1998 में आंदोलन की कोख से जन्म, सत्ता का घमंड और ऐतिहासिक पतन, पढ़ें ममता बनर्जी की पार्टी TMC की पूरी कहानीकॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन खत्म, अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, कहा- यह सिर्फ ट्रेलर थामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय महिला हॉकी टीम को दी बधाईनंदीग्राम से जंगलमहल तक बिछेगा रेल पटरियों का जाल, बंगाल में 1 लाख करोड़ के 61 मेगा प्रोजेक्ट्स को हरी झंडी

//सफलता की कहानी// एकीकृत बागवानी विकास मिशन से समृद्ध हुआ नीमच का किसान

Author
Admin Malwa First 07 जून 2026, 05:12 pm
//सफलता की कहानी// एकीकृत बागवानी विकास मिशन से समृद्ध हुआ नीमच का किसान
योजनाओं का लाभ सही समय पर मिल जाए, तो मेहनत रंग लाती है। यह कहना है नीमच विकासखंड के ग्राम केलूखेड़ा के प्रगतिशील कृषक दशरथ-नरसिंहलाल पाटीदार का। परंपरागत गेहूं की खेती से सीमित आय अर्जित करने वाले दशरथ ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना (MIDH) के तहत संरक्षित खेती को अपनाकर अपनी तकदीर बदल दी है। आज वे जिले के अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बन गए हैं। पहले थी चुनौतियां, अब मिली नई राह- दशरथ बताते हैं, कि पहले वे 2500 वर्ग मीटर खेत में केवल गेहूं की खेती करते थे। सिंचाई, खाद-बीज पर 45 हजार रुपये खर्च करने के बाद भी 55 क्विंटल उपज से 1,47,125 रुपये की कुल आय होती थी। सभी खर्च काटकर शुद्ध लाभ मात्र 1,02,125 रुपये बचता था। परिवार का भरण-पोषण कठिन था। तभी उन्हें उद्यानिकी विभाग से MIDH योजना की जानकारी मिली। 8.87 लाख के अनुदान से बना शेडनेट हाउस- जिला उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में दशरथ ने 8.87 लाख रुपये के अनुदान से अपने खेत में 2500 वर्ग मीटर का शेडनेट हाउस स्थापित किया। विभाग के तकनीकी अधिकारियों ने उन्हें संरक्षित खेती की वैज्ञानिक विधि, ड्रिप सिंचाई, उन्नत बीज व कीट प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया। इसके बाद उन्होंने खीरा-ककड़ी की व्यावसायिक खेती प्रारंभ की। चार गुना बढ़ी आय, बदली जीवन की तस्वीर- परिणाम चौंकाने वाले रहे। शेडनेट हाउस में जलवायु नियंत्रित वातावरण मिलने से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों बढ़े। एक सीजन में 450 क्विंटल खीरा-ककड़ी का उत्पादन हुआ। 2 लाख रुपये की लागत के बाद भी कुल आय 6,75,000 रुपये हुई। इस प्रकार शुद्ध लाभ 4,75,000 रुपये प्राप्त हुआ, जो गेहूं की खेती से होने वाली आय का लगभग पांच गुना है। किसान की जुबानी- दशरथ कहते हैं कि शासन की MIDH योजना मेरे लिए वरदान साबित हुई। पहले बाजार में भाव कम मिलने व मौसम की मार से नुकसान होता था। अब शेडनेट में सालभर खेती कर सकते हैं। फसल भी अच्छी गुणवत्ता की होती है, जिससे भाव भी अच्छे मिलते हैं। अनुदान और तकनीकी मार्गदर्शन के लिए मैं कलेक्टर नीमच श्री हिमांशु चंद्रा व उद्यानिकी विभाग का आभारी हूं।" अन्य किसानों के लिए प्रेरणा - वरिष्ठ उद्यानिकी विकास अधिकारी श्री विजेश वसुनिया ने बताया कि संरक्षित खेती कम पानी, कम भूमि में अधिक उत्पादन का सिद्धांत है। यह योजना छोटे व सीमांत किसानों की आय बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी है। दशरथ पाटीदार की सफलता देखकर केलूखेड़ा व आसपास के गांवों के कई किसान अब संरक्षित खेती की ओर आकर्षित हो रहे हैं। MIDH योजना वास्तव में "लागत कम-आमदनी ज्यादा" के मूलमंत्र को साकार कर रही है और जिले के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
Ad

ताज़ा खबरें

एलपीजी की कीमत में वृद्धि पर भड़के खरगे, बीजेपी नेताओं से पूछा-अब क्यों सिलेंडर लेकर सड़क पर नहीं बैठ रहे?
राष्ट्रीय

एलपीजी की कीमत में वृद्धि पर भड़के खरगे, बीजेपी नेताओं से पूछा-अब क्यों सिलेंडर लेकर सड़क पर नहीं बैठ रहे?

जनकल्याण शिविर के माध्यम से मिलेगा योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा निराकरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | विकासखंड और नगरीय निकाय मुख्यालयों पर लगेंगे शिविर
मध्यप्रदेश

जनकल्याण शिविर के माध्यम से मिलेगा योजनाओं का लाभ, समस्याओं का होगा निराकरण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | विकासखंड और नगरीय निकाय मुख्यालयों पर लगेंगे शिविर

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सहकारिता में मजबूती लाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को देंगे नई गति
मध्यप्रदेश

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सहकारिता में मजबूती लाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को देंगे नई गति

तृणमूल में बगावत के बीच ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल होने के लिए ममता बनर्जी दिल्ली रवाना
राष्ट्रीय

तृणमूल में बगावत के बीच ‘इंडिया’ की बैठक में शामिल होने के लिए ममता बनर्जी दिल्ली रवाना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला फुटबॉल टीम को दी बधाई | एसएएफएफ वुमेन चैपिंयनशिप-2026 में भारत ने बांग्लादेश को दी शिकस्त
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला फुटबॉल टीम को दी बधाई | एसएएफएफ वुमेन चैपिंयनशिप-2026 में भारत ने बांग्लादेश को दी शिकस्त