Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए निदुबई में इथियोपिया के राष्ट्रपति से मिले मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में निवेश और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 का दिया न्योतामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रस-अल-खैमा के शासक शेख सौद बिन सकर अल कासिमी से की मुलाकात | मध्यप्रदेश और रास अल खैमाह के बीच निवेश एवं औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर हुई चर्चादिवाली-छठ पर घर जाना है? कंफर्म ट्रेन टिकट चाहिए तो अभी कर लें बुकिंग, बढ़ी भीड़ तो मुश्किल होगा रिजर्वेशन

समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश

Author
Admin Malwa First 29 जुलाई 2026, 06:36 pm
समय-सीमा समीक्षा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा (टीएल) समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताओं से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं परिणाममूलक कार्यप्रणाली अपनाते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करे। बैठक में कलेक्टर श्री चंद्रा ने विभागवार सीएम हेल्पलाइन, अनुकंपा नियुक्ति, राजस्व प्रकरणों सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण केवल औपचारिकता न होकर नागरिकों को वास्तविक राहत प्रदान करने वाला होना चाहिए। 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करते हुए विभागीय रैंकिंग में पसुधार लाने के निर्देश दिए। अत्यधिक लंबित शिकायतों वाले विभागों के प्रति जवाबदेही तय करने के लिए कारण बताओ सूचना-पत्र जारी करने के भी निर्देश दिए। बैठक में हाल ही में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में हुई दुर्घटना का भी संज्ञान लिया गया। कलेक्टर ने श्रम विभाग को विस्तृत जांच कर नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने तथा घायल श्रमिक से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उसकी स्थिति की जानकारी लेने एवं आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। नगर क्षेत्र की व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी को शहर में अतिक्रमण के विरुद्ध नियमित एवं प्रभावी अभियान संचालित करने, सार्वजनिक मार्गों को बाधामुक्त रखने तथा नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए सतत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। राजस्व प्रकरणों की समीक्षा में कलेक्टर श्री चंद्रा ने सभी अनुविभागीय अधिकारियों से कहा कि रास्ता विवाद, अतिक्रमण हटाने एवं अन्य निराकृत राजस्व प्रकरणों का मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन किया जाए। उन्होंने कहा कि मैदानी निरीक्षण से शासन की योजनाओं एवं प्रशासनिक निर्णयों का वास्तविक क्रियान्वयन सुनिश्चित होगा तथा आमजन का विश्वास भी सुदृढ़ होगा। कलेक्टर ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों की नियमित समीक्षा करें, अधीनस्थ अमले की सतत मॉनिटरिंग रखें तथा प्रत्येक प्रकरण में तथ्यपरक एवं जवाबदेह कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि आम नागरिकों को समय पर राहत और बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, एसडीएम जावद श्री संजीव साहू, एसडीएम मनासा सुश्री किरण आंजना, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे, सुश्री श्रुति भयड़िया सहित जिले के समस्त विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
Ad

ताज़ा खबरें

मध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दल
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दल

महुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफर
राष्ट्रीय

महुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफर

दुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंग
मध्यप्रदेश

दुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंग

दुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”
मध्यप्रदेश

दुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एड
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एड