Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश, लंबित प्रकरणों का शीघ्र करें निराकरणशासनाधीन मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं विकास पर विशेष जोरशासनाधीन मंदिरों के विकास पर कलेक्टर सख्त, प्रबंध समितियों के गठन और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश नीमच, 24 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिले के शासनाधीन मंदिरों के प्रबंधन, विकास एCJI सूर्यकांत ने मीडिया रिपोर्टिंग पर जताई नाराजगी, कहा- याचिका दाखिल हुई ही नहींनीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल: शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, तहसील कार्यालय का घेराव कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापनमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सह-सरकार्यवाह श्री मदन दास देवी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि450 करोड़ रुपये के बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में ED की छापेमारी, UP, दिल्ली और पंजाब में 8 जगह कार्रवाईVideo : राष्ट्रपति हो या मजदूर का बच्चा…सबको मिले समान शिक्षा, जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन जारीपीएम मोदी का वीडियो मैसेज भी नहीं बदल सका राहुल गांधी का रुख, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करोमौसम : झारखंड में 26 जुलाई तक बारिश, बिहार में येलो अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का वेदर अपडेटअनशन खत्म होते ही पीएम मोदी की सोनम वांगचुक से खास अपील, जानिए क्या कहासोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने समाप्त कराया अनशनVideo: गुजरात में मानसून ने बरपाया कहर: भारी बारिश से एक की मौत, घर-दुकानें डूबीं; 'नाव' बनीं कारेंफैक्ट चेक: क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया? जानिए वायरल पत्र का पूरा सचमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

शासनाधीन मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं विकास पर विशेष जोर

Author
Admin Malwa First 24 जुलाई 2026, 01:56 pm
शासनाधीन मंदिरों के सुव्यवस्थित प्रबंधन एवं विकास पर विशेष जोर
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिले के शासनाधीन मंदिरों के प्रबंधन, विकास एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी देवस्थानों से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए मंदिरों के सुव्यवस्थित संचालन, सुरक्षा व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। बैठक में कलेक्टर ने जिले के शासनाधीन मंदिरों में पुजारियों की वर्तमान स्थिति एवं रिक्त पदों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों को नियमानुसार एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप रिक्त पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री चंद्रा ने नीमच, मनासा एवं जावद तीनों अनुविभागों में 10-10 प्रमुख मंदिरों का चयन कर उनकी प्रबंध समितियों का गठन करने के निर्देश दिए, ताकि मंदिरों का संचालन अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से किया जा सके। बैठक में मंदिर प्रांगण के विकास तथा मंदिरों की भूमि के संरक्षण एवं प्रबंधन की भी समीक्षा की गई। उन्होंने मंदिर परिसरों में स्थापित खराब सीसीटीवी कैमरों की शीघ्र मरम्मत कराने तथा आवश्यकता अनुसार नए सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने कहा कि मंदिरों के विकास, रखरखाव एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी एवं सुनियोजित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम नीमच श्री पराग जैन, एसडीएम मनासा सुश्री किरण अंजाना, एसडीएम जावद श्री संजीव साहू, डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिंह धार्वे एवं सुश्री श्रुति भयडिया सहित जिले के सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।
Ad

ताज़ा खबरें

बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश, लंबित प्रकरणों का शीघ्र करें निराकरण
नीमच

बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश, लंबित प्रकरणों का शीघ्र करें निराकरण

शासनाधीन मंदिरों के विकास पर कलेक्टर सख्त, प्रबंध समितियों के गठन और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के दिए निर्देश  नीमच, 24 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को धर्मस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर जिले के शासनाधीन मंदिरों के प्रबंधन, विकास ए

CJI सूर्यकांत ने मीडिया रिपोर्टिंग पर जताई नाराजगी, कहा- याचिका दाखिल हुई ही नहीं
राष्ट्रीय

CJI सूर्यकांत ने मीडिया रिपोर्टिंग पर जताई नाराजगी, कहा- याचिका दाखिल हुई ही नहीं

नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल: शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, तहसील कार्यालय का घेराव कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
नीमच

नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल: शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, तहसील कार्यालय का घेराव कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सह-सरकार्यवाह श्री मदन दास देवी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सह-सरकार्यवाह श्री मदन दास देवी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि