Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
संसद ठप: बाहर प्रदर्शन vs प्रदर्शन, मानसून सत्र बर्बाद करने का एक दूसरे पर लगा रहे आरोपअंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस पर की अपीलParliament Live: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगितबंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव क्षेत्र, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्टतृणमूल विधायक कुणाल घोष के घर पर हमला, रात 10 बजे बेलेघाटा कार्यालय में हुई तोड़फोड़'जेनरेशन गटर' वाले बयान पर बोली कंगना: जो खुद को कॉकरोच कहते हैं, वे गटर में ही तो रहेंगे1 लाख करोड़ का डिफेंस एग्रिमेंट: 60 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदेगा भारत; टाटा, महिंद्रा और HAL रेस मेंअहमदाबाद निवेश संवाद में मध्यप्रदेश को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव | 5 हजार 785 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित मध्यप्रदेश हर तरह के निवेश के लिए है तैयार, अवसरों का लाभ उठायें, यहां खुलकर करें निवेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. याममता बनर्जी सरकार में जारी सभी नये OBC प्रमाण पत्रों को कलकत्ता हाईकोर्ट ने किया रद्दऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से मध्यप्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर,15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टोरेंट ग्रुप प्रदेश में 43 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर रहा है निवेश अनूपपुर में 22 हजार करोड़ के निवेश से 1600 मेगावाट की ताप विद्युततिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, सैकड़ो नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | देश में पहली बार तालाब के बीच बनेगा फ्लोटिंग तिरंगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजनतिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, 100+ नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजनमुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ, निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी ; सीएम धामी करेंगे शुरुआतप्रदेश में निवेश से गुजरात-मध्यप्रदेश के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पीएम मित्र पार्क में 1200 करोड़ रुपए के निवेश से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति गुजरात के सहयोग से मध्यप्रदेश के 5000 लोगों को गारमेंट असम-अरुणाचल सीमा पर गोलीबारी से तनाव, आदिवासी नेता ने की बातचीत से समाधान की अपील

रामपुरा में सेन समाज ने मनाया सेन जी महाराज का जन्मोत्सव, निकली भव्य कलश यात्रा व चल समारोह

Author
Mukesh Rathor 14 अप्रैल 2026, 09:57 pm
रामपुरा में सेन समाज ने मनाया सेन जी महाराज का जन्मोत्सव, निकली भव्य कलश यात्रा व चल समारोह
**रामपुरा। सेन समाज रामपुरा द्वारा सेन जी महाराज का जन्मोत्सव इस वर्ष बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सिंघाड़ा गली स्थित सामाजिक मंदिर बद्री विशाल से हुई, जहां विधि-विधान से यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। इसके पश्चात नगर में भव्य कलश यात्रा एवं आकर्षक चल समारोह निकाला गया। यह चल समारोह मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ गांधी सागर रोड स्थित विश्राम गृह तक पहुंचा। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और वातावरण भक्तिमय बना रहा। चल समारोह की विशेष आकर्षण भगवान बद्री विशाल की सुंदर झांकी एवं सेन जी महाराज के चित्र की सुसज्जित झांकी रही, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। महिलाएं कलश धारण कर भक्ति गीतों के साथ आगे-आगे चल रही थीं, वहीं पीछे समाजजन जयकारों के साथ सहभागी बने। विश्राम गृह पहुंचने पर भगवान बद्री विशाल एवं सेन जी महाराज की भव्य महाआरती की गई। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों ने सेन जी महाराज के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन पर स्थानीय रेस्ट हाउस में सभी समाजजनों के लिए स्नेह भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस आयोजन को सफल बनाने में तहसील युवा अध्यक्ष अनिल कुमार, तहसील अध्यक्ष बी.एल. भाटी, परमार सेन जयंती अध्यक्ष प्रवीण सेन, सचिव शुभम देवड़ा, सह सचिव प्रकाश परमार, महामंत्री संजय परमार एवं नगर के रमेश सेन की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम का मंच संचालन अनुराग खींची एवं मंगल परमार द्वारा किया गया, जबकि आभार के.एल. वप्ता ने व्यक्त किया। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित कर उन्हें पुरस्कार वितरित किए गए, जिससे युवाओं में उत्साह और प्रेरणा का माहौल बना। पूरे आयोजन के दौरान समाज में एकता, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।**
Ad

ताज़ा खबरें