Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
जल गंगा संवर्धन अभियान: राम घाट एवं खेड़ापति बालाजी मंदिर पर सामूहिक श्रमदानजीरन कृषि उपज मंडी में लहसुन उत्पादक किसानों से वैज्ञानिकों ने किया संवाद'सोना मत खरीदो': पीएम की अपील पर राहुल का तंज, कहा- ये उपदेश नहीं नाकामी के सबूतमुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल पर भोपाल में होगा इंडो-फ्रेंच इन्वेस्टमेंट कॉन्क्लेव | भोपाल में जुटेंगे फ्रांस की प्रमुख कंपनियों के प्रतिनिधि मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं को लेकर फ्रांसीसी उद्योग जगत के साथ होगा मंथन एग्री, ईवी, टेक्नोलॉजी, रिन्यूएबल एनर्उप पंजीयन कार्यालय को तहसील भवन में दो कक्ष आवंटितचार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृतवैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक 12 मई कोप्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 हेतु आवेदन आमंत्रितमतदाता सूची के संबंध में 15 से 25 मई तक प्रस्‍तुत करें दावे आपत्तिजिले में इस साल संतरा फलोद्यान का रकबा 1500 हेक्‍टेयर बढ़ाए-श्री चंद्रासभी उपार्जन केंद्रों से उपार्जित गेहूं का तत्‍काल परिवहन कर भण्‍डारण सुनिश्चित करें-श्री चंद्राहिमंता बिस्वा सरमा 12 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी, शाह और रक्षा मंत्री रहेंगे मौजूदमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के पुत्र- पुत्रवधू को दिया सुखद दाम्पत्य जीवन का आशीर्वादवन्यजीव संरक्षण में नए आयाम स्थापित कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो नेशनल पार्क में दो मादा चीतों को प्राकृतिक आवास में किया मुक्त प्रोजेक्ट चीता को प्रदेश में मिली नई रफ्तार-बोत्सवाना से लाए गए दोनों मादा चीते- अस्वच्छता सर्वेक्षण 2026 : सूखा-गीला कचरा अलग रखने की व्यवस्था बनी परेशानी का कारण, नगर परिषद के कचरा पात्र खा रहे धूल

जीरन कृषि उपज मंडी में लहसुन उत्पादक किसानों से वैज्ञानिकों ने किया संवाद

Author
Admin Malwa First 11 मई 2026, 06:11 pm
जीरन कृषि उपज मंडी में लहसुन उत्पादक किसानों से वैज्ञानिकों ने किया संवाद
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जीरन कृषि उपज मंडी में सोमवार को लहसुन उत्पादक किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा कृषक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। पृष्ठभूमि: उल्लेखनीय है, कि 30 अप्रैल को कलेक्टर श्री चंद्रा द्वारा जीरन कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर लहसुन शेड में किसानों से सीधे संवाद किया गया था। इस दौरान राजस्थान से आए किसान श्री बजेराम सहित अन्य लहसुन उत्पादकों ने लहसुन की गुणवत्ता प्रभावित होने, काली पड़ने, सेंटेड होने तथा भंडारण के बाद हरी होने जैसी समस्याओं से अवगत कराया था। कलेक्टर द्वारा किसानों को आश्वस्त किया गया था कि कृषि वैज्ञानिकों के माध्यम से इन समस्याओं का वैज्ञानिक समाधान कराया जाएगा तथा रोग नियंत्रण एवं जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही मंडी सचिव को किसानों की संगोष्ठी आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए थे। वैज्ञानिकों से संवाद: इसी क्रम में सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र नीमच के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ.सी.पी. पचौरी , वैज्ञानिक पौध संरक्षण डॉ. श्याम सिंह सारंगदेवोत एवं आत्मा परियोजना के प्रभारी परियोजना संचालक डॉ. यतिन मेहता जीरन मंडी पहुंचे तथा किसानों से विस्तृत चर्चा की। किसानों ने लहसुन में इस वर्ष देखने को मिली विभिन्न समस्याओं जैसे सेंटेड होना, काला पड़ना, खुदाई के बाद हरा होना एवं अन्य रोगों से संबंधित समस्याएं रखीं। आगामी कार्ययोजना: वैज्ञानिकों ने किसानों को इन समस्याओं के संभावित कारणों की जानकारी देते हुए बताया कि आगामी लहसुन बुवाई से पूर्व एक विस्तृत कृषक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें उत्पादन तकनीक, रोग प्रबंधन, भंडारण एवं गुणवत्ता सुधार पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया जाएगा। वैज्ञानिकों ने किसानों को यह भी आश्वस्त किया कि लहसुन की समस्याओं से संबंधित तकनीकी साहित्य एवं उपयोगी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि किसान आगामी सीजन में बेहतर गुणवत्ता का उत्पादन कर सकें।
Ad

ताज़ा खबरें