Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद होटल में डांस करते दिखे CJP नेता, वायरल VIDEO पर मचा बवालसीआरपीएफ की जन्मस्थली नीमच में 88वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया: शहीदों को श्रद्धांजलि, 8,888 पौधों का रोपण और राष्ट्रसेवा का संकल्पसीआरपीएफ की जन्मस्थली नीमच में गरिमामय वातावरण में मनाया गया 88वां स्थापना दिवसप्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाईखरीफ फसलों का निरीक्षण कर कृषि अधिकारियों ने किसानों को किया जागरूकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाईपुलिस कप फुटबॉल टूर्नामेंट और जागरूकता कार्यक्रमों से दिया नशामुक्ति का संदेशयूथ कांग्रेस का दावा, छात्रों को जबरन उठा रही है पुलिस; FIR की सूची जारी कर बोला हमलामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खिलाड़ियों को दी बधाई | शूटिंग वर्ल्ड कप में भारत को मिले दो पदककोलकाता हिंसा का विरोध : भाजपा ने निकाली 2 रैलियां, कहा- आंदोलन को था इसलामी कट्टरपंथियों का समर्थनप्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 जुलाईमुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना में 82.70 लाख से अधिक किसानों को 3308 करोड़ रूपए अंतरित | प्रत्येक हितग्राही किसान के खाते में पहुंचे एकमुश्त चार हजार रूपए किसानों को वैज्ञानिक खेती और समृद्ध भविष्य से जोड़ने का जरिया है बलराम कृषि महोत्सव : मुख्यमंत्री डॉसीआरपीएफ के 88वें स्थापना दिवस पर आरटीसी नीमच में बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभाग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में सिलाई एवं बकरी पालन के नि:शुल्क प्रशिक्षण हेतु पंजीयन प्रारंभआयुष विभाग के निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविरों में 77 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ

रामपुरा नगर परिषद को मिला अनुभवी सीएमओ, नंदलाल प्रजापति संभालेंगे कमान कोरोना काल में निभाई थी अहम जिम्मेदारी, वर्तमान में कार्यालय अधीक्षक के रूप में दे रहे थे सेवाएं

Author
Mukesh Rathor 17 जून 2026, 09:54 pm
रामपुरा नगर परिषद को मिला अनुभवी सीएमओ, नंदलाल प्रजापति संभालेंगे कमान  कोरोना काल में निभाई थी अहम जिम्मेदारी, वर्तमान में कार्यालय अधीक्षक के रूप में दे रहे थे सेवाएं
**रामपुरा नगर परिषद को एक बार फिर अनुभवी और कुशल प्रशासनिक नेतृत्व मिलने जा रहा है। पूर्व सीएमओ सूर्यवंशी के सेवानिवृत्त होने के बाद अब श्री नंदलाल प्रजापति को नगर परिषद रामपुरा का नया मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नियुक्त किया गया है। वह जल्द ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी का पद ग्रहण करेंगे श्री नंदलाल प्रजापति इससे पहले भी नगर परिषद रामपुरा में सीएमओ के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। विशेष रूप से कोरोना काल में उन्होंने सीएमओ के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अपनी कार्यकुशलता और प्रशासनिक क्षमता का परिचय दिया था। विपरीत परिस्थितियों में उनके नेतृत्व और समर्पण की सराहना नगरवासियों तथा प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा की गई थी। वर्तमान में श्री प्रजापति नगर परिषद रामपुरा में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। अब उन्हें पुनः सीएमओ की जिम्मेदारी सौंपे जाने से नगरवासियों में खुशी का माहौल है और उनसे नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। श्री प्रजापति अपने मधुर स्वभाव, सरल व्यक्तित्व, सभी के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने की क्षमता और मधुर वाणी के लिए भी जाने जाते हैं। उनके अनुभव और सकारात्मक कार्यशैली का लाभ निश्चित रूप से रामपुरा नगर परिषद एवं क्षेत्र की जनता को मिलेगा। गुरुवार को उनके पदभार ग्रहण करने के साथ ही रामपुरा नगर परिषद में विकास और जनसेवा के नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है।**
Ad

ताज़ा खबरें