Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

नीमच में 21 जून को होने वाली NEET पुन: परीक्षा की तैयारियां पूर्ण,

Author
Admin Malwa First 19 जून 2026, 02:31 pm
नीमच में 21 जून को होने वाली NEET पुन: परीक्षा की तैयारियां पूर्ण,
दोपहर 2 से शाम 5.15 बजे तक होगी परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा(NEET-UG) 2026 का आयोजन रविवार, 21 जून 2026 को दोपहर 02:00 बजे से सायं 05:15 बजे तक जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समयानुसार किया जाएगा। परीक्षा केन्द्र श्री सीताराम जाजू कन्या महाविद्यालय, नीमच में 456 परीक्षार्थी शामिल होंगे। स्वामी विवेकानंद पी.जी.कॉलेज नीमच,में 470 परीक्षार्थी इस तरह कुल 926 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में नीट परीक्षा की सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। बैठक में निर्देश दिए गये है, कि परीक्षा केंद्रों पर, म.प्र.वि.वि.कं.लि.नीमच द्वारा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। जनरेटर की वैकल्पिक व्‍यवस्‍था कर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। एम्बुलेंस व्यवस्था:-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 21 जून को दोनों केंद्रों पर मय चिकित्सा स्टॉफ एम्बुलेंस की व्यवस्था रहेगी। फायर ब्रिगेड एवं पेयजल:- मुख्‍य नगरपालिका अधिकारी द्वारा आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु फायर ब्रिगेड एवं पीने के पानी की व्‍यवस्‍था की जाएगी। यातायात व्यवस्था:-थाना प्रभारी, यातायात थाना नीमच द्वारा परीक्षा केंद्रों पर यातायात सुचारू रखा जाएगा। इस परीक्षा के लिए नगर समन्‍वयक केंद्रीय विद्यलय नीमच के प्रायार्च श्री प्रियदर्शन गर्ग ने बताया, कि 21 जून को परीक्षार्थियों का केंद्रों पर प्रवेश प्रात: 11 बजे से प्रारंभ होगा और दोपहर 1.30 बजे तक ही प्रवेश का अंतिम समय रहेगा। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र के साथ परीक्षार्थियों को एक पासपोर्ट साईज एवं एक पोस्‍ट कार्ड साईज फोटो तथा परिचय पत्र लाना अनिवार्य रहेगा। परीक्षार्थी कोई भी प्रतिबंधित सामग्री लेकर केंद्र पर प्रवेश नहीं कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को केवल पारदर्शी पानी की बोटल के साथ प्रवेश अनुमत रहेगा। परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश: पृथक व्यवस्था: केंद्र पर महिला एवं पुरुष परीक्षार्थियों के प्रवेश की पृथक-पृथक प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सम्मानजनक फ्रिस्किंग: महिला परीक्षार्थियों की सम्मानजनक फ्रिस्किंग एवं मोबाइल आदि सामग्री रखने की पुख्ता व्यवस्था रहेगी। फ्रिस्किंग प्रक्रिया महिला एवं पुरुष कर्मचारी द्वारा पृथक-पृथक की जाएगी। आधारभूत सुविधाएं: सभी परीक्षा कक्षों में सी.सी.टी.व्ही., पर्याप्त प्रकाश, पंखे व कूलर की व्यवस्था रहेगी। पेयजल की उत्तम व्यवस्था एवं आपात प्रकाश के लिए जनरेटर सेट उपलब्ध रहेगें। सुरक्षा व्यवस्था: केंद्रों पर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, लाइव सीसीटीवी निगरानी एवं एच.एच.एम.डी. के माध्यम से तलाशी की व्यवस्था की गई है। थ्री-लेयर सुरक्षा लागू रहेगी।परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्‍त संख्‍या में सुरक्षा व्‍यवस्‍था रहेगी।
Ad

ताज़ा खबरें