Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
न्यू फरक्का रूट पर ट्रेन सेवा बहाल, फिर भी 14 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, देखें पूरी लिस्टपीएम मोदी ने SRCC में याद किया 2013 का दौर, बोले- LoC पर भारतीय जवान मारे जा रहे थेगरबा में मुसलमानों की एंट्री पर रोक, माथे पर तिलक से होगी पहचान; VHP के नए निर्देशराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, कहा- शिक्षकों की उपलब्धि से प्रदेश हुआ गौरवान्वितमुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 से 9 सितंबर तक दुबई प्रवास पर वैश्विक आयोजन एआईएम कांग्रेस 2026 में सहभागिता के साथ इन्वेस्ट एमपी 2026 में करेंगे निवेश संवादकंगना का हाई पारा वाला वीडियो वायरल, बोलीं- फूहड़ किस्म के लोग हैं, जो चेयर पर बैठे हैंकिसानों की सेवा का त्यौहार है बलराम कृषि महोत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | फील्ड से लेकर फैक्ट्री तक सरकार किसानों के साथ है मुख्यमंत्री ने भिंड जिले में हुए बलराम कृषि महोत्सव में वीसी से की सहभागिता जिले के किसानों से की इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेनमानसून सक्रिय रहने तक रहें बेहद सावधान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कमी न रहें बाढ़ प्रभावितों को तत्काल दें खाना, कपड़ा और जरूरत का सूखा सामान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट कमांड सेन्टर पहुंचकर वर्षाजनित परिस्थितियों की ली जानकारीकर्ज वापस नहीं करने पर महिला के कपड़े उतरवा कर बनाया वीडियो, बेटे को भी 4 दिनों तक रखा बंधक, जानें पूरा मामलागोल्ड मेडलिस्डट महिला रेसलर ने 2 बच्चों संग की आत्महत्या ! ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोपमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रख्यात व्यंग्यकार स्व. शरद जोशी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि'अगर मैं आपका स्टूडेंट होता': पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं - अभ्यास से आएगा आत्मविश्वासतमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारHeavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतराभगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअली

मनासा में पत्रकारों का महाकुंभ: जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन आज, प्रदेशभर के पत्रकारों का होगा संगम

Author
Mukesh Rathor 26 मई 2026, 07:36 pm
मनासा में पत्रकारों का महाकुंभ: जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन आज, प्रदेशभर के पत्रकारों का होगा संगम
नीमच/मनासा। मध्य प्रदेश आंचलिक पत्रकार संघ एवं तहसील प्रेस क्लब मनासा-रामपुरा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को जिला स्तरीय सामूहिक पत्रकार मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बुधवार सुबह 11 बजे अटल बिहारी सभा गृह, मनासा मंडी क्रमांक-2 गेट के सामने आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर पत्रकार जगत में उत्साह का माहौल है तथा जिले सहित प्रदेशभर से पत्रकारों की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक मंच का हिस्सा नहीं, बल्कि पत्रकार साथियों के सम्मान, संवाद और एकजुटता का आयोजन है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी एवं पत्रकार जगत से जुड़े लोग शामिल होकर पत्रकारों का सम्मान करेंगे। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश आंचलिक पत्रकार संघ के प्रदेशभर में 12 हजार से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं। सम्मेलन में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रमेश टॉक, प्रदेश पदाधिकारी एवं भोपाल, धार, खरगोन, झाबुआ, देवास, उज्जैन, ग्वालियर, जावरा, मंदसौर और नीमच सहित कई जिलों के पत्रकार प्रतिनिधि, जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष, संरक्षक, पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार शामिल होंगे। इसके साथ ही तहसील प्रेस क्लब मनासा-रामपुरा के संरक्षक, अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं सदस्य भी सम्मेलन में भाग लेंगे। मनासा नगर प्रेस क्लब के पदाधिकारी और स्थानीय पत्रकार भी आयोजन को लेकर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर पत्रकारों के बीच संवाद, विचार-विमर्श और पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य पत्रकारों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और संगठनात्मक मजबूती को बढ़ाना बताया जा रहा है। आंचलिक पत्रकार संघ से जुड़े रमेश गुर्जर ने सभी पत्रकार साथियों से कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का प्रहरी होता है, जो हर परिस्थिति में जनता की आवाज उठाने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को किसी भी प्रकार के भ्रम, दबाव या संकीर्ण सोच से ऊपर उठकर अपने विवेक और स्वतंत्रता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार किसी बंधन में बंधकर नहीं, बल्कि समाज और सत्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कार्य करता है। विपरीत परिस्थितियों में भी पत्रकार जिस तरह दिन-रात जनता की समस्याओं को सामने लाने का काम करते हैं, वह सराहनीय है। आयोजकों ने जिले एवं आसपास के सभी पत्रकार साथियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Ad

ताज़ा खबरें

न्यू फरक्का रूट पर ट्रेन सेवा बहाल, फिर भी 14 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, देखें पूरी लिस्ट
राष्ट्रीय

न्यू फरक्का रूट पर ट्रेन सेवा बहाल, फिर भी 14 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, देखें पूरी लिस्ट

पीएम मोदी ने SRCC में याद किया 2013 का दौर, बोले- LoC पर भारतीय जवान मारे जा रहे थे
राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने SRCC में याद किया 2013 का दौर, बोले- LoC पर भारतीय जवान मारे जा रहे थे

गरबा में मुसलमानों की एंट्री पर रोक, माथे पर तिलक से होगी पहचान; VHP के नए निर्देश
राष्ट्रीय

गरबा में मुसलमानों की एंट्री पर रोक, माथे पर तिलक से होगी पहचान; VHP के नए निर्देश

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, कहा- शिक्षकों की उपलब्धि से प्रदेश हुआ गौरवान्वित
मध्यप्रदेश

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, कहा- शिक्षकों की उपलब्धि से प्रदेश हुआ गौरवान्वित

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 से 9 सितंबर तक दुबई प्रवास पर वैश्विक आयोजन एआईएम कांग्रेस 2026 में सहभागिता के साथ इन्वेस्ट एमपी 2026 में करेंगे निवेश संवाद
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 से 9 सितंबर तक दुबई प्रवास पर वैश्विक आयोजन एआईएम कांग्रेस 2026 में सहभागिता के साथ इन्वेस्ट एमपी 2026 में करेंगे निवेश संवाद