Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

रामपुरा में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, भव्य चल समारोह निकला

Author
Mukesh Rathor 19 अप्रैल 2026, 06:45 pm
रामपुरा में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव, भव्य चल समारोह निकला
**रामपुरा। भगवान विष्णु के अवतार एवं ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर रामपुरा में इस वर्ष भी परंपरा अनुसार भव्य आयोजन किया गया। ब्राह्मण समाज द्वारा निकाला गया चल समारोह श्रद्धा और उत्साह का प्रतीक बना। चल समारोह की शुरुआत जगदीश मंदिर से बैंड-बाजों के साथ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ कल्याण राय मंदिर पहुंचा। इस दौरान भगवान परशुराम जी की सुसज्जित झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। समारोह में समाज के महिला एवं पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। पुरुष श्वेत वस्त्रों में नजर आए, जबकि महिलाएं चुनरी व साड़ी पहनकर भक्ति भाव से चल समारोह में सम्मिलित हुईं। नगर की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं द्वारा जगह-जगह चल समारोह का भव्य स्वागत किया गया। कल्याण राय मंदिर पहुंचने पर भगवान परशुराम जी की विधि-विधान से आरती उतारी गई तथा इसके पश्चात सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अंत में सभी समाजजनों के लिए स्नेह भोज का आयोजन भी किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए।**
Ad

ताज़ा खबरें