प्रशासकीय कार्य सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने अपर कलेक्टर एवं डिप्टी कलेक्टरों के नवीन कार्य विभाजन आदेश जारी
प्रशासनिक कार्यों में अधिक दक्षता, त्वरित निर्णय प्रक्रिया तथा कार्यों के प्रभावी निष्पादन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिला स्तर पर अधिकारियों के बीच कार्यों का नवीन विभाजन करते हुए विस्तृत कार्य विभाजन आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टरों तथा अनुविभागीय अधिकारियों को विभिन्न विभागों एवं प्रशासनिक दायित्वों का पुनः आवंटन किया गया है। साथ ही अधिकारियों के मध्य लिंक व्यवस्था भी निर्धारित की गई है, जिससे किसी अधिकारी के अवकाश अथवा मुख्यालय से बाहर रहने की स्थिति में शासकीय कार्य प्रभावित न हो। आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर एवं अपर जिला दण्डाधिकारी श्री बी.एस. कलेश को उप जिला निर्वाचन अधिकारी (भारत निर्वाचन एवं राज्य निर्वाचन), स्थापना शाखा एवं कर्मचारी कल्याण, देवस्थान, भू-अर्जन, सांख्यिकी लेखा एवं चरित्र सत्यापन, लाइसेंस प्रकरण, कोलाहल नियंत्रण, जेल, जिला कोषालय तथा संपत्ति विरूपण विभिन्न मामलों का प्रभार दिया गया है। इसके अतिरिक्त जिले की कानून एवं व्यवस्था, दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अंतर्गत जिला दण्डाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत प्रकरण, मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता 1959 के विभिन्न प्रकरण, पंचायत राज अधिनियम, नगर पालिका अधिनियम, सरफेसी अधिनियम के तहत 10 लाख रुपये तक के प्रकरण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, लोक सेवा गारंटी अधिनियम, सूचना का अधिकार अधिनियम, नागरिकता, पासपोर्ट सत्यापन, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, हिंदू विवाह पंजीयन, पेट्रोलियम एवं विस्फोटक अधिनियम, जिला होमगार्ड, एन.आई.सी., अभियोजन स्वीकृति सहित अनेक महत्वपूर्ण कार्य भी उनके अधीन रहेंगे। प्रभारी डिप्टी कलेक्टर श्री चन्द्रसिंह धार्वे को भू अभिलेख,भूमि प्रबंधन एवं सीलिंग, आर.एम, लोक परिसंपत्तियॉं, बंगला बगीचा व्यवस्थापन, अधीक्षक, व्यवस्था, एस.सी.-2 (आवास), आर.टी. सी., सचिव जिला नजूल निर्वर्तन समिति, फसल बीमा,जिला शहरी विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी तथा कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले कार्यों का दायित्व सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मयूरी जोक को मंत्रालय शाखा, जनगणना, जिला नाजीर, डीएमएफ के प्रभारी अधिकारी, जिला सांख्यिकी अधिकारी, जिला अस्पताल की समस्त व्यवस्थाओं का प्रभारी अधिकारी, ईओडब्ल्यू, आयुक्त शिकायत, लोकायुक्त तथा विधानसभा एवं लोकसभा प्रश्नों के नोडल अधिकारी का दायित्व दिया गया है। डिप्टी कलेक्टर सुश्री श्रुति भयड़िया को आवक, जावक,प्रतिलिपि, जिला अभिलेखागार (राजस्व) सामान्य से संबंधित प्रकरण, ब्रिस्क, क्रिस्ट, स्टेशनरी, लायब्रेरी, संबंधी, सी.एस., सी.एस.मॉनिट, सी.एम.हाउस., जनसुनवाई, सामान्य, शिकायत, पेपर कटिंग, सी.पी.जी., पी.जी. शिकायत, सीएम हेल्पलाइन, जनप्रतिनिधियों एवं सांसदों से प्राप्त पत्रों पर कार्रवाई, राहत एवं पुनर्वास, आपदा प्रबंधन, पंख अभियान, सूचना का अधिकार, सिटीजन चार्टर तथा लोक सेवा गारंटी अधिनियम सहित अन्य दायित्व सौंपे गए हैं। इसके अतिरिक्त कलेक्टर द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले कार्य भी उनके पास रहेंगे। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अरविंद सिंह डामोर को समाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग तथा रेडक्रॉस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अनुविभागीय अधिकारियों के कार्यों में भी परिवर्तन किया गया है। श्री संजीव साहू, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावद को जावद अनुभाग के दण्डाधिकारी, नजूल संबंधी कार्य तथा कृषि उपज मंडी के प्रभार के साथ अन्य कार्य दिए गए हैं। श्री पराग जैन, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नीमच को नीमच अनुभाग के दण्डाधिकारी, नजूल एवं कृषि उपज मंडी संबंधी दायित्व सौंपे गए हैं। वहीं श्रीमती किरण आंजना, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मनासा को मनासा अनुभाग के दण्डाधिकारी, नजूल एवं कृषि उपज मंडी संबंधी कार्यों का प्रभार दिया गया है। आदेश में अधिकारियों के मध्य लिंक अधिकारी व्यवस्था भी निर्धारित की गई है। इसके अनुसार श्री बी.एस. कलेश के लिंक अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव होंगे। श्री संजीव साहू के लिए श्री चन्द्रसिंह धार्वे, श्री पराग जैन एवं श्रीमती किरण सिंह आंजना के लिए श्रीमती मयूरी जोक, श्री चन्द्रसिंह धार्वे के लिए सुश्री श्रुति भयडिया तथा सुश्री श्रुति भयड़िया एवं श्रीमती मयूरी जोक के लिए श्री चन्द्रसिंह धार्वे लिंक अधिकारी रहेंगे। अधिकारियों के शासकीय प्रवास अथवा अवकाश पर रहने की स्थिति में संबंधित लिंक अधिकारी कार्यों का निर्वहन करेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।