Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

जावद: प्राकृतिक खेती महाकुंभ का कल होगा भव्य समापन, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा करेंगे शिरकत जहर मुक्त - जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण शिविर का समापन उप मुख्यमंत्री के हाथों होगा

Author
Admin Malwa First 30 मार्च 2026, 08:58 pm
जावद: प्राकृतिक खेती महाकुंभ का कल होगा भव्य समापन, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा करेंगे शिरकत जहर मुक्त - जीरो बजट कृषि प्रशिक्षण शिविर का समापन उप मुख्यमंत्री के हाथों होगा
जावद । नीमच जिले के जावद में चल रहे 'जहरमुक्त - जीरोबजट कृषि प्रशिक्षण शिविर' का मंगलवार, 31 मार्च को भव्य समापन होने जा रहा है। कृषि उपज मंडी, जावद में आयोजित इस ऐतिहासिक शिविर के समापन अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री आदरणीय श्री जगदीश देवड़ा मुख्य रूप से पधार रहे हैं। जावद अंचल और देशभर से आए सैकड़ों किसानों के बीच उप मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भारी उत्साह है और क्षेत्रवासियों व आयोजन समिति द्वारा उनके हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन की भव्य तैयारियां की गई हैं। पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा की अनूठी पहल पर आयोजित यह राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण शिविर किसानों के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है, जिसका मंगलवार को विधिवत समापन होगा। उप मुख्यमंत्री बढ़ाएंगे अन्नदाताओं का उत्साह मंगलवार को शिविर के अंतिम दिन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहकर किसानों को अपना मार्गदर्शन देंगे। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से न सिर्फ कर्ज और रासायनिक खादों के चक्रव्यूह से निकलने का प्रयास कर रहे किसानों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि इस महायज्ञ में भाग लेने वाले अन्नदाताओं को नई ऊर्जा भी मिलेगी। कृषि उपज मंडी जावद में होगा मुख्य कार्यक्रम समापन समारोह का मुख्य आयोजन मंगलवार, 31 मार्च को कृषि उपज मंडी, जावद (जिला नीमच) में आयोजित किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस शिविर में 'कृषि ऋषि' पद्मश्री डॉ. सुभाष पालेकर द्वारा किसानों को केवल एक देसी गाय के सहारे 15 एकड़ में 'शून्य लागत' और 'जहर मुक्त' खेती करने का अचूक मंत्र दिया गया है, जिसे सीखने के लिए भारी संख्या में किसान यहां जुटे हैं। विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के मार्गदर्शन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 31 मार्च को होने वाले इस भव्य समापन समारोह और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के स्वागत के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। क्षेत्र के किसानों से इस समापन अवसर पर भी कृषि उपज मंडी में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उप मुख्यमंत्री के विचारों को सुनने की अपील की है।
Ad

ताज़ा खबरें