Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
6 साल बाद विदेश से लौटा पति: क्लिनिक में मरीज बनकर पत्नी से मिला,भावुक होकर रोने लगे दोनोंवंदे मातरम् विवाद : हरीश रावत बोले- 1937 की कांग्रेस समिति का फैसला नहीं बदल सकते, BJP पर देश को बांटने का लगाया आरोपमुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को टीकमगढ़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में होंगे शामिलवंदे मातरम के आखिरी चार श्लोक में क्या है जिसे कांग्रेस नहीं गाती? समझिए पूरा विवाद​CBSE थ्री-लैंग्वेज फॉर्मूले पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, पूछा- 'क्या स्कूलों में 23 भाषाएं पढ़ाने की क्षमता है' ​पारंपरिक खेती के साथ-साथ फसल विविधिकरण, उद्यानिकी और पशुपालन से जुड़े किसान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | नई तकनीक और नवाचार ने खेती में समृद्धि के नए रास्ते खोले हैं किसानों को दिन में ही पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाएगी किसानों की आने वाली पीढ़ी की सुरक्षा और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 134.97 करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन प्रशासनिक संकुल भवन का किया निरीक्षणमध्यप्रदेश में तेजी से हो रहा है नई औद्योगिक इकाइयों से युवाओं को रोजगार देने का कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिल रही है नई गति मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीथमपुर में 850 करोड़ रुपये निवेश की 2 अत्याधुनिक विनिर्माण इकाइयों का किया Video: लद्दाख में ‘हम Gen Z हैं’ कहकर जवानों से भिड़ी महिला, पूर्व सैन्य अधिकारियों ने लगाई फटकारBCI चेयरमैन मनन मिश्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को CJP का समर्थन, इस्तीफे की कर रहे हैं मांगमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री प्रज्ञा बघेल को दी बधाई | सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन में सचिव पद पर पुनर्निर्वाचित हुईं मध्यप्रदेश की सुश्री प्रज्ञामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया | स्थानीय रहवासियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का भव्य स्वागत किया मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान श्री चिंता हरण गणेश के दर्शन कर लिया आशीर्वादकीर्ति आजाद ने ठोका मानहानि का मुकदमा, टीवी चैनलों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे तृणमूल सांसदभारत में पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन, इस्लामाबाद की कार्रवाई का दिल्ली में जवाबमौसम : बिहार में होगी भारी बारिश, झारखंड के अलावा इन राज्यों में भी अलर्ट जारी

आंगनवाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण टेक होम राशन प्रदाय के लिए स्व-सहायता समूहों को दिया गया गहन प्रशिक्षण

Author
Admin Malwa First 31 जुलाई 2026, 07:11 pm
आंगनवाड़ी केंद्रों में गुणवत्तापूर्ण टेक होम राशन प्रदाय के लिए  स्व-सहायता समूहों को दिया गया गहन प्रशिक्षण
मध्यप्रदेश शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशों के परिपालन में जनपद पंचायत नीमच के सभाकक्ष में सांझा चूल्हा योजना अंतर्गत टेक होम राशन का प्रदाय कर रहे स्व-सहायता समूहों के अध्यक्षों, सचिवों एवं प्रतिनिधियों के लिए एक दिवसीय गहन प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। प्रशिक्षण के दौरान स्व-सहायता समूहों को शासन द्वारा जारी परिशिष्ट-01 से 06 तक के व्यावहारिक संधारण एवं प्रभावी क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि 6 माह से 3 वर्ष तक के बच्चों के लिए 725 ग्राम तथा गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए 850 ग्राम प्रति पैकेट की दर से पूरक पोषण आहार प्रत्येक माह दो चरणों (1 से 3 तथा 16 से 18 तारीख) में वितरित किया जाएगा। कार्यशाला में शासकीय उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न उठाव, सुरक्षित भंडारण , भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के गुणवत्ता मानकों का पालन तथा पैकेजिंग के दौरान स्व-सहायता समूह का नाम, निर्माण तिथि , एक्सपायरी तिथि एवं आवश्यक वैधानिक संदेश अंकित स्टिकर लगाने की प्रक्रिया का विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही समूह सदस्यों को मास्क, ग्लव्स, एप्रन एवं हेड कैप का उपयोग करते हुए पूर्ण स्वच्छता के साथ राशन निर्माण एवं पैकेजिंग का सजीव प्रदर्शन भी कराया गया। कार्यशाला में पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण ट्रैकर ऐप पर फेस रिकग्निशन सिस्टम के माध्यम से हितग्राहीवार ऑनलाइन सत्यापन करने तथा स्व-सहायता समूहों द्वारा परिशिष्ट-05 के अनुसार द्विपक्षीय पावती पत्रक प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। गुणवत्ता नियंत्रण के तहत प्रत्येक माह रैंडम आधार पर सीलबंद राशन के नमूने प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे। प्रशिक्षण में स्पष्ट किया गया कि अमानक अथवा घटिया गुणवत्ता का राशन पाए जाने पर संबंधित समूह का भुगतान रोका जाएगा, अनुबंध निरस्त किया जाएगा तथा खाद्यान्न के विचलन या अवैध विक्रय की स्थिति में आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। कार्यशाला के समापन पर सभी स्व-सहायता समूहों को 200 रुपये के गैर-न्यायिक स्टाम्प पर परिशिष्ट-06 के अनुसार शपथ-पत्र निष्पादित कर परियोजना कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए, ताकि नीमच ग्रामीण परियोजना अंतर्गत पंजीकृत बच्चों एवं गर्भवती तथा धात्री माताओं को स्वच्छ, सुरक्षित, गुणवत्तायुक्त एवं पौष्टिक टेक होम राशन का नियमित एवं निर्बाध वितरण सुनिश्चित किया जा सके। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद सदस्य एवं महिला एवं बाल विकास समिति के सभापति श्री रतनलाल मालावत उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन बाल विकास परियोजना अधिकारी, नीमच ग्रामीण द्वारा किया गया, जबकि परियोजना की समस्त क्षेत्र पर्यवेक्षकों ने तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया।
Ad

ताज़ा खबरें