Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
संसद ठप: बाहर प्रदर्शन vs प्रदर्शन, मानसून सत्र बर्बाद करने का एक दूसरे पर लगा रहे आरोपअंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस पर की अपीलParliament Live: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगितबंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव क्षेत्र, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्टतृणमूल विधायक कुणाल घोष के घर पर हमला, रात 10 बजे बेलेघाटा कार्यालय में हुई तोड़फोड़'जेनरेशन गटर' वाले बयान पर बोली कंगना: जो खुद को कॉकरोच कहते हैं, वे गटर में ही तो रहेंगे1 लाख करोड़ का डिफेंस एग्रिमेंट: 60 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदेगा भारत; टाटा, महिंद्रा और HAL रेस मेंअहमदाबाद निवेश संवाद में मध्यप्रदेश को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव | 5 हजार 785 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित मध्यप्रदेश हर तरह के निवेश के लिए है तैयार, अवसरों का लाभ उठायें, यहां खुलकर करें निवेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. याममता बनर्जी सरकार में जारी सभी नये OBC प्रमाण पत्रों को कलकत्ता हाईकोर्ट ने किया रद्दऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से मध्यप्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर,15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टोरेंट ग्रुप प्रदेश में 43 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर रहा है निवेश अनूपपुर में 22 हजार करोड़ के निवेश से 1600 मेगावाट की ताप विद्युततिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, सैकड़ो नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | देश में पहली बार तालाब के बीच बनेगा फ्लोटिंग तिरंगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजनतिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, 100+ नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजनमुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ, निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी ; सीएम धामी करेंगे शुरुआतप्रदेश में निवेश से गुजरात-मध्यप्रदेश के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पीएम मित्र पार्क में 1200 करोड़ रुपए के निवेश से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति गुजरात के सहयोग से मध्यप्रदेश के 5000 लोगों को गारमेंट असम-अरुणाचल सीमा पर गोलीबारी से तनाव, आदिवासी नेता ने की बातचीत से समाधान की अपील

उपार्जन केंद्रों पर हम्माल बढ़ाएं, 6 मई तक गेहूं का परिवहन सुनिश्चित करें: श्री चंद्रा

Author
Admin Malwa First 04 मई 2026, 02:24 pm
उपार्जन केंद्रों पर हम्माल बढ़ाएं, 6 मई तक गेहूं का परिवहन सुनिश्चित करें: श्री चंद्रा
सभी केंद्रों पर न्यूनतम 6 तौल कांटे लगाने के आदेश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपार्जन केंद्रों के नोडल अधिकारियों और उपार्जन से जुड़े विभागों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव व सभी एसडीएम उपस्थित थे। केंद्रवार समीक्षा: बैठक में कलेक्टर ने उपार्जन केंद्रवार खरीदी , उपार्जित गेहूं, परिवहन किए गए गेहूं व केंद्रों पर परिवहन से शेष गेहूं की मात्रा, परिवहन व्यवस्था तथा किसानों को भुगतान की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। कलेक्टर के प्रमुख निर्देश: तत्काल परिवहन: सभी उपार्जन केंद्रों पर परिवहन के लिए शेष उपज का तत्काल परिवहन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए वाहनों की संख्या बढ़ाई जाए और जरूरत के हिसाब से छोटे वाहन व ट्रक का भी उपयोग किया जाए। शत प्रतिशत परिवहन सुनिश्चित करें- सभी केंद्रों पर परिवहन से शेष गेहूं का परिवहन 06 मई 2026 के पूर्व अनिवार्य रूप से पूरा करें। सभी केंद्रों से अधिकतम 3 दिन में उपज परिवहन कर वेयर हाउस में भण्डारित कर दी जाए। हम्मालों की संख्या बढ़ाएं: जिले के सभी उपार्जन केंद्रों पर हम्मालों की संख्या तत्काल बढ़ाई जाए। एसडीएम को निर्देश दिए कि वे मण्डी से अतिरिक्त हम्मालों की व्यवस्था खरीदी केंद्रों पर करें। तौल कांटे की व्यवस्था: सभी उपार्जन केंद्रों पर उपज तौल के लिए कम से कम छह तौल कांटों की व्यवस्था अनिवार्य रूप से हो।भ्रमण एवं मॉनिटरिंग: कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों व प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी केंद्र से उपार्जन कार्य संबंधी कोई समस्या न रहे। सभी अधिकारी उपार्जन केंद्रों का भ्रमण कर सुव्यवस्थित उपार्जन की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा कि किसानों को भुगतान एवं उपज के परिवहन में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Ad

ताज़ा खबरें