Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली पुलिस कमिश्नर को मिली NSA की ताकत, संदिग्धों को एहतियातन हिरासत में लेने का अधिकारआधी रात के वीडियो पर जनता का मिला भरपूर साथ, PM मोदी ने कहा- Thank You Friendsबीजेपी नेता रुपेश पाण्डेय का बयान, कहा- छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहींNEET पेपर लीक मामले पर NTA का एक्शन, 47 अधिकारी बर्खास्तयुवाओं के हित में कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में 10 हजार हो जाएंगी मेडिकल कॉलेज की सीट्सदो प्रतिष्ठानों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-32 के तहत नोटिस जारीNEET विवाद: तीन मांगें... दो घंटे की बैठक, सीजेपी का दावा- मुआवजा-FIR पर सरकार नरमसंतों की वाणी से बेहतर जीवन का मार्ग प्रशस्त होता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | गुरू पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर संतों का प्राप्त किया आशीर्वादशिकायत पर तत्काल कार्रवाई, खेत तक पहुंच का रास्ता कराया बहालयुवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत 35 लाख से अधिक हितग्राहियों को लगभग 210 करोड़ राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पन्ना में पर्यटन बढ़ाक्या है अमेरिका का नया फोर्स्ड लेबर टैरिफ, जानिए भारत पर 10% टैक्स से आपकी जेब पर क्या होगा असर?सर्पदंश से मृत व्यक्ति के आश्रित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृतसी.आई.एस.एवं साइबर सुरक्षा विषय पर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्नग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में तिरंगा लहराएंगे भारतीय खिलाड़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादवकेन्द्र सरकार युवाओं की भविष्य सुरक्षा के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सीटीसी नीमच की भव्य शपथ परेड: 61 नव-अधीनस्थ अधिकारी राष्ट्र सेवा के लिए तैयार, उत्कृष्ट कैडेट हुए सम्मानित

Author
Mukesh Rathor 25 मई 2026, 02:33 pm
सीटीसी नीमच की भव्य शपथ परेड: 61 नव-अधीनस्थ अधिकारी राष्ट्र सेवा के लिए तैयार, उत्कृष्ट कैडेट हुए सम्मानित
**नीमच | 25 मई 2026 केंद्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय (सीटीसी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) नीमच में सोमवार को 61 नव-नियुक्त अधीनस्थ अधिकारियों (भूतपूर्व सैनिक) का बुनियादी प्रशिक्षण सह शपथ ग्रहण परेड समारोह जोश, अनुशासन और देशभक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। 12 सप्ताह के कठिन एवं गहन प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षु अब राष्ट्र सेवा के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो गए हैं। समारोह के मुख्य अतिथि सीटीसी नीमच के निदेशक एवं प्राचार्य श्री दर्शन लाल गोला ने परेड की सलामी ली। परेड का नेतृत्व उप निरीक्षक/कैडेट मंजीत सिंह ने किया, जबकि उप निरीक्षक/कैडेट करण कुमार कौशल परेड के द्वितीय कमान अधिकारी रहे। परेड मैदान पर प्रशिक्षुओं का अनुशासन, कदमताल और उत्साह देखने लायक रहा। कार्यक्रम में आरटीसी एवं सीटीसी नीमच के वरिष्ठ अधिकारियों सहित स्थानीय प्रशासन, पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि, मीडिया कर्मी और जवानों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 12 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण 2 मार्च 2026 से प्रारंभ हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं को शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, युद्ध कौशल, कानून, प्रबंधन एवं निहत्थी लड़ाई का प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण, मानवाधिकार, आपदा प्रबंधन एवं पुलिस-जनसंपर्क जैसे विषयों पर भी विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जंगल सर्वाइवल से लेकर रणकौशल तक प्रशिक्षुओं को जंगल सर्वाइवल प्रशिक्षण देकर विपरीत परिस्थितियों में प्राकृतिक संसाधनों के सहारे जीवन यापन और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से मुकाबले के लिए भी तैयार किया गया। उत्कृष्ट कैडेटों को मिला सम्मान समारोह के दौरान इनडोर एवं आउटडोर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में निदेशक श्री दर्शन लाल गोला ने कहा कि अब ये प्रशिक्षु देश के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात होकर राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता की जिम्मेदारी निभाएंगे तथा सदैव कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहेंगे। समारोह में प्रशिक्षुओं के परिजन भी भावुक नजर आए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रणकौशल प्रदर्शन ने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण जोड़ा। अंत में सामूहिक समूह चित्र एवं मीडिया संवाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।**
Ad

ताज़ा खबरें