Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Weekly Weather: 26 से 31 अगस्त तक बादल-बरसात, रक्षाबंधन के दिन होगी बारिश? आंधी-तूफान का अलर्टरक्षाबंधन पर सरकार का तोहफा,यूपी में अब इन महिलाओं का कभी नहीं लगेगा बस का किरायाक्या राजनीति छोड़ेंगे नितिन गडकरी? 2023 के बाद फिर चर्चा तेज, ऑफिस ने दी सफाईViral Video : 3400 kiss मार्क्स वाली कार पर ₹5500 चालान, क्या भारत में गैरकानूनी है कार सजाना?प्रदेश के इंफ्रॉस्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, सायबर सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को गति देने के लिए 10 हजार 630 करोड़ रूपये की स्वीकृति | म.प्र. सड़क विकास निगम को 12 मार्गों के निर्माण के लिए 4 हजार 600 करोड़ रूपये के ऋण की गांरटी दिये जाने का अनुमोदन 22 प्रमुख सड़कKal Ka Mausam : झारखंड के ऊपर लो प्रेशर सिस्टम, 26 अगस्त को इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्टराज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित और उनके प्रमोशन के साथ अपना इमोशन जोड़कर निर्णय लिया है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंत्रालय कर्मचारियों ने किया अभिनंदन कर्मचारी हित में लिए जा रहे ऐतिहासिक निर्णयों के लिए माना आभार मुख्यमंत्री2013 रेप केस: तरुण तेजपाल को 2 हफ्ते में सरेंडर का आदेश, राहत से सुप्रीम कोर्ट का इनकारSchool Holiday : 26 के बाद 28 अगस्त को भी स्कूलों में छुट्टी, जानें वजहमुख्यमंत्री डॉ. यादव 26 अगस्त को मालनपुर में गॉदरेज की चौथी विनिर्माण इकाई का करेंगे शुभारंभ | 450 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से 2250 से अधिक रोजगार सृजित होंगेएयर होस्टेस बनी ड्रग्स की ‘कूरियर’, गुजरात से मुंबई तक पहुंचा रही थी 30 लाख का नशाराम रहीम को फिर मिली 21 दिन की पैरोल, 2020 के बाद 17वीं बार आया बाहरमौसम : राखी पर बरसेंगे बादल, भारी बारिश की चेतावनी; 30 अगस्त तक इन राज्यों में अलर्टहत्या के आरोपी को बचाने के बदले जमीन का सौदा? सस्पेंड CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT जांच में खुलेंगी परतेंगर्भवती महिला से बार-बार करता रहा दुष्कर्म, धर्म बदलने का भी बनाया दबाव; पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

मुफ्त' सोलर या नया बोझ? 3 किलोवाट सोलर लगवाते ही उपभोक्ताओं पर 850 रुपये तक का बिल, लोगों में आक्रोश प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर उठे सवाल, फिक्स्ड चार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा भार; वेंडरों और बिजली विभाग के चक्कर काट रहे लोग

Author
Mukesh Rathor 06 जून 2026, 05:39 pm
मुफ्त' सोलर या नया बोझ? 3 किलोवाट सोलर लगवाते ही उपभोक्ताओं पर 850 रुपये तक का बिल, लोगों में आक्रोश    प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर उठे सवाल, फिक्स्ड चार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा भार; वेंडरों और बिजली विभाग के चक्कर काट रहे लोग
'मुफ्त**' सोलर या नया बोझ? 3 किलोवाट सोलर लगवाते ही उपभोक्ताओं पर 850 रुपये तक का बिल, लोगों में आक्रोश **प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर उठे सवाल, फिक्स्ड चार्ज के नाम पर उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा भार; वेंडरों और बिजली विभाग के चक्कर काट रहे लोग रामपुरा। प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों पर सोलर पैनल लगवाने वाले कई उपभोक्ता अब खुद को असमंजस और परेशानी की स्थिति में पा रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं को सोलर लगने के बाद बिजली बिल में राहत मिलने की उम्मीद थी, उन्हें पहले ही महीने 600 से 900 रुपये तक के बिल थमा दिए गए हैं। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और योजना की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि सोलर लगवाने से पहले उनका मासिक बिजली बिल 500 से 600 रुपये के बीच आता था, लेकिन 3 किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद भी फिक्स्ड चार्ज और अन्य मदों के नाम पर 850 रुपये तक का बिल आ गया। ऐसे में लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि वे सोलर की डाउन पेमेंट और किस्त भरें या फिर बिजली का बिल जमा करें। नगर के सोलर लगा चुके उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने सरकार की योजना के तहत घर पर सोलर लगवाया था। उम्मीद थी कि बिजली बिल में राहत मिलेगी, लेकिन पहला ही बिल करीब 850 रुपये का आ गया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वेंडर और बिजली विभाग से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई स्पष्ट और संतोषजनक जवाब नहीं मिला। रामपुर नगर के परसराम प्रजापति भी बताया कि उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना के तहत 3 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट लगवाया था, लेकिन बिल आने के बाद वे भी हैरान हैं। उनका कहना है कि योजना के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी गई और अब उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। क्या कहता है बिजली विभाग? इस विषय में बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई उपभोक्ताओं ने सोलर प्लांट लगाने के साथ ही अपने घर का बिजली लोड 1 किलोवाट से बढ़ाकर 3 किलोवाट कराया है। इसी कारण शुरुआती एक-दो महीनों तक फिक्स्ड चार्ज और अन्य शुल्कों के कारण बिल आ सकता है। अधिकारियों के अनुसार, आगामी महीनों में स्थिति सामान्य होने पर बिल में कमी दिखाई दे सकती है। वेंडरों पर भी उठ रहे सवाल उपभोक्ताओं का आरोप है कि सोलर वेंडर योजना के फायदे तो बताते हैं, लेकिन लोड वृद्धि, फिक्स्ड चार्ज, नेट मीटरिंग प्रक्रिया और शुरुआती बिलों से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं देते। परिणामस्वरूप उपभोक्ता बाद में खुद को भ्रमित और ठगा हुआ महसूस करते हैं। जनता की मांग स्थानीय उपभोक्ताओं ने मांग की है कि बिजली विभाग और सोलर वेंडर संयुक्त रूप से शिविर लगाकर लोगों को योजना की वास्तविक जानकारी दें तथा फिक्स्ड चार्ज और अन्य शुल्कों को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करें, ताकि उपभोक्ताओं में व्याप्त **भ्रम दूर हो सके।**
Ad

ताज़ा खबरें

Weekly Weather: 26 से 31 अगस्त तक बादल-बरसात, रक्षाबंधन के दिन होगी बारिश? आंधी-तूफान का अलर्ट
राष्ट्रीय

Weekly Weather: 26 से 31 अगस्त तक बादल-बरसात, रक्षाबंधन के दिन होगी बारिश? आंधी-तूफान का अलर्ट

रक्षाबंधन पर सरकार का तोहफा,यूपी में अब इन महिलाओं का कभी नहीं लगेगा बस का किराया
राष्ट्रीय

रक्षाबंधन पर सरकार का तोहफा,यूपी में अब इन महिलाओं का कभी नहीं लगेगा बस का किराया

क्या राजनीति छोड़ेंगे नितिन गडकरी? 2023 के बाद फिर चर्चा तेज, ऑफिस ने दी सफाई
राष्ट्रीय

क्या राजनीति छोड़ेंगे नितिन गडकरी? 2023 के बाद फिर चर्चा तेज, ऑफिस ने दी सफाई

Viral Video : 3400 kiss मार्क्स वाली कार पर ₹5500 चालान, क्या भारत में गैरकानूनी है कार सजाना?
राष्ट्रीय

Viral Video : 3400 kiss मार्क्स वाली कार पर ₹5500 चालान, क्या भारत में गैरकानूनी है कार सजाना?

प्रदेश के इंफ्रॉस्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, सायबर सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को गति देने के लिए 10 हजार 630 करोड़ रूपये की स्वीकृति | म.प्र. सड़क विकास निगम को 12 मार्गों के निर्माण के लिए 4 हजार 600 करोड़ रूपये के ऋण की गांरटी दिये जाने का अनुमोदन 22 प्रमुख सड़क
मध्यप्रदेश

प्रदेश के इंफ्रॉस्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, सायबर सुरक्षा और सामाजिक कल्याण को गति देने के लिए 10 हजार 630 करोड़ रूपये की स्वीकृति | म.प्र. सड़क विकास निगम को 12 मार्गों के निर्माण के लिए 4 हजार 600 करोड़ रूपये के ऋण की गांरटी दिये जाने का अनुमोदन 22 प्रमुख सड़क