Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, 8 से 10 आरोपियों ने लाठी-डंडों व धारदार हथियार से किया वार, गंभीर अवस्ता में जिला अस्पताल भर्ती, उपचार जारीबंगाल चुनाव में थर्ड जेंडर ने रचा इतिहास, दूसरे चरण में 91.28 फीसदी रिकॉर्ड मतदान, देखें आंकड़ेग्रामीणों को मिलेगी डिजिटल ताकत, नेटवर्क विहीन 10 गांवों में लगेंगे मोबाइल टावरजनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से: मकान सूचीकरण कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंधमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरु गोरक्षनाथ के प्राकट्योत्सव की दीं शुभकामनाएंप्रदेश में अब तक 80 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूँ उपार्जन के लिए स्लॉट बुक, लगातार बढ़ रहा है आंकड़ा : मुख्यमंत्री डॉ. यादवबंगाल में बीजेपी को 48 प्रतिशत वोट शेयर का अनुमान, 10 फीसदी के ‘स्विंग’ से डगमगाया ममता बनर्जी का किला!मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर दीं शुभकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बुद्ध पूर्णिमा पर दीं मंगलकामनाएंमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरगी क्रूज दुर्घटना पर दु:ख व्यक्त किया | दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजन के प्रति संवेदनाएं प्रकट की मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बरगी डैम हादसे की जांच के दिए निर्देश बरगी क्रूज हादसे में लोगों को बचाने वालों को स्वतंत्रता दिवसभवानीपुर में स्ट्रांग रूम में आधी रात तक डटी रहीं ममता बनर्जी, बोलीं- जनता का वोट लूटा तो खैर नहीं, सुरक्षा बल अलर्टबंगाल के ‘सिंहासन’ पर कौन बैठेगा? ये 7 फैक्टर तय करेंगे चुनाव परिणाम, पढ़ें पूरा विश्लेषणजबलपुर नाव हादसा : 4 साल के बेटे को सीने से लगाए मिली महिला, शव जैसे ही निकला रोने लगे लोगबंगाल में महामुकाबले के बाद अब 4 मई का इंतजार, ममता बनर्जी लगायेंगी जीत का चौका या खिलेगा कमल?बंगाल चुनाव 2026: हाईकोर्ट का मतगणना प्रक्रिया में दखल देने से इनकार, टीएमसी की याचिकाएं खारिज

जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से: मकान सूचीकरण कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध

Author
Admin Malwa First 01 मई 2026, 05:00 pm
जनगणना 2027 का पहला चरण 1 मई से: मकान सूचीकरण कार्य में लगे अधिकारी-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध
मकानों की गणना का राष्ट्रीय कार्य समय पर होगा पूर्ण भारत सरकार द्वारा जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक अनिवार्य रूप से संपादित किया जाना है। इस कार्य को समय-सीमा में पूर्ण कराने हेतु कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश के मुख्य बिंदु: अवकाश पर प्रतिबंध, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना संबंधी कार्य में लगे समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों के 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक लिए जाने वाले सभी प्रकार के अवकाश पर प्रतिबंध रहेगा। विशेष परिस्थिति में अनुमति: उक्त अवधि के दौरान विशेष परिस्थितियों में अवकाश स्वीकृत किए जाने हेतु कलेक्टर नीमच से अनुमति उपरांत ही अवकाश स्वीकृत किया जा सकेगा। सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश: समस्त विभाग प्रमुख, कार्यालय प्रमुख एवं प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें। आदेश का आधार: यह आदेश निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय के ज्ञाप क्रमांक आई-11011/64/2025-डीसीओ(म.प्र.) दिनांक 10.10.2025 परिपत्र-1 तथा मध्यप्रदेश राजपत्र में दिनांक 23 जनवरी 2026 को प्रकाशित अधिसूचना में दिए निर्देशों के परिपालन में जारी किया गया है। कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा, कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। मकान सूचीकरण का कार्य पूरी गुणवत्ता एवं समय-सीमा में पूर्ण हो, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी-कर्मचारी पूर्ण निष्ठा से दायित्व निर्वहन करें।
Ad

ताज़ा खबरें