Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

-ई टोकन व्यवस्था से किसान परेशान, खाद के लिए भटक रहे अन्नदाता – विधानसभा अध्यक्ष श्रवण सेन ने उठाया मुद्दा

Author
Mukesh Rathor 19 जून 2026, 09:41 am
-ई टोकन व्यवस्था से किसान परेशान, खाद के लिए भटक रहे अन्नदाता – विधानसभा अध्यक्ष श्रवण सेन ने उठाया मुद्दा
**जावद। क्षेत्र में किसानों को खाद उपलब्ध कराने की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ई-टोकन प्रणाली के कारण किसान घंटों लाइन में लगने और कई दिनों तक इंतजार करने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। खरीफ सीजन के महत्वपूर्ण समय में खाद की कमी से किसान भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। जावद विधानसभा अध्यक्ष श्रवण सेन ने किसानों की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हितों की बात तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर किसान खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि ई-टोकन व्यवस्था किसानों के लिए सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बन गई है। कई किसानों को टोकन मिलने के बाद भी खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। श्रवण सेन ने कहा कि किसानों का दर्द सुनने वाला कोई नहीं है। अन्नदाता अपनी फसल बचाने के लिए खाद की मांग कर रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की फसल प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने और ई-टोकन व्यवस्था में सुधार करने की मांग की है, ताकि किसानों को राहत मिल सके। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्या का जल्द समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। "किसान परेशान है, खाद नहीं मिल रही है, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं। भाजपा सरकार को किसानों की चिंता करनी चाहिए और तत्काल खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए।" – सिंगोली से ख्वाजा हुसैन मेवाती की रिपोर्ट पोस्टर जनरेट करें**
Ad

ताज़ा खबरें