Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
पंजाब के पूर्व डिप्टी CM सुखबीर सिंह बादल पर हमला, अस्पताल में भर्तीसंसद ठप: बाहर प्रदर्शन vs प्रदर्शन, मानसून सत्र बर्बाद करने का एक दूसरे पर लगा रहे आरोपअंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस पर की अपीलParliament Live: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगितबंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव क्षेत्र, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्टतृणमूल विधायक कुणाल घोष के घर पर हमला, रात 10 बजे बेलेघाटा कार्यालय में हुई तोड़फोड़'जेनरेशन गटर' वाले बयान पर बोली कंगना: जो खुद को कॉकरोच कहते हैं, वे गटर में ही तो रहेंगे1 लाख करोड़ का डिफेंस एग्रिमेंट: 60 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदेगा भारत; टाटा, महिंद्रा और HAL रेस मेंअहमदाबाद निवेश संवाद में मध्यप्रदेश को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव | 5 हजार 785 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित मध्यप्रदेश हर तरह के निवेश के लिए है तैयार, अवसरों का लाभ उठायें, यहां खुलकर करें निवेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. याममता बनर्जी सरकार में जारी सभी नये OBC प्रमाण पत्रों को कलकत्ता हाईकोर्ट ने किया रद्दऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से मध्यप्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर,15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टोरेंट ग्रुप प्रदेश में 43 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर रहा है निवेश अनूपपुर में 22 हजार करोड़ के निवेश से 1600 मेगावाट की ताप विद्युततिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, सैकड़ो नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | देश में पहली बार तालाब के बीच बनेगा फ्लोटिंग तिरंगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजनतिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, 100+ नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजनमुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ, निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी ; सीएम धामी करेंगे शुरुआतप्रदेश में निवेश से गुजरात-मध्यप्रदेश के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पीएम मित्र पार्क में 1200 करोड़ रुपए के निवेश से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति गुजरात के सहयोग से मध्यप्रदेश के 5000 लोगों को गारमेंट

हर बारिश में तालाब बन जाती है जन्नोद–भगोरी रोड, कीचड़ में फिसल रहे स्कूली बच्चे और राहगीर

Author
Mukesh Rathor 04 जुलाई 2026, 12:58 pm
हर बारिश में तालाब बन जाती है जन्नोद–भगोरी रोड, कीचड़ में फिसल रहे स्कूली बच्चे और राहगीर
रामपुरा। तहसील क्षेत्र की जन्नोद–भगोरी सड़क बारिश शुरू होते ही ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन जाती है। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण हर साल हालात इतने खराब हो जाते हैं कि पूरी सड़क तालाब जैसी दिखाई देने लगती है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं, जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं और उनके कपड़े भी खराब हो रहे हैं। इस मार्ग से भगोरी, बासनिया और आसपास के गांवों के ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इसी रास्ते से सेकणों ग्रामीण स्कूल सहित अन्य स्कूलों में जाने वाले छात्र-छात्राएं भी गुजरते हैं। बारिश के दौरान बच्चों को कीचड़ और पानी के बीच होकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार फिसलकर गिरने से उनकी यूनिफॉर्म खराब हो जाती है और चोट भी लग जाती है। बुजुर्गों और महिलाओं को भी इस मार्ग पर चलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने के बाद से ही हर वर्ष बारिश में यही स्थिति बनती है, लेकिन जिम्मेदार विभाग ने आज तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया। कई बार शिकायतों के बावजूद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से केवल औपचारिक कार्रवाई होती है। चार साल से सरपंच अपने खर्च पर डलवा रही हैं मोरम जन्नोद ग्राम पंचायत के सरपंच दिलखुश अहिरवार ने बताया कि पिछले चार वर्षों से बारिश के मौसम में ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए वे अपने निजी खर्च से सड़क पर मोरम डलवा रही हैं, ताकि लोगों को कुछ राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि यह केवल अस्थायी व्यवस्था है। समस्या का स्थायी समाधान सड़क का तकनीकी सुधार और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने से ही संभव है, जिसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है। ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि जन्नोद–भगोरी मार्ग का शीघ्र निरीक्षण कर सड़क का स्थायी सुधार कराया जाए। साथ ही जलभराव रोकने के लिए प्रभावी जल निकासी व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि हर साल बारिश में ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को परेशानी और दुर्घटनाओं का सामना न करना पड़े।
Ad

ताज़ा खबरें