Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

विदाई में छलके जज़्बात: सीएमओ कमलसिंह परमार हुए भावुक, नगरवासियों ने अश्रुपूरित विदाई दी” ◆ बेदाग छवि, समय की पाबंदी और विकास कार्यों से जीता नगरवासियों का दिल ◆ कुकड़ेश्वर से अकोदिया स्थानांतरित हुए सीएमओ, विदाई समारोह में भावुक हुआ पूरा नगर

Author
Mukesh Rathor 17 जून 2026, 07:33 pm
विदाई में छलके जज़्बात: सीएमओ कमलसिंह परमार हुए भावुक, नगरवासियों ने अश्रुपूरित विदाई दी” ◆ बेदाग छवि, समय की पाबंदी और विकास कार्यों से जीता नगरवासियों का दिल ◆ कुकड़ेश्वर से अकोदिया स्थानांतरित हुए सीएमओ, विदाई समारोह में भावुक हुआ पूरा नगर
“ कुकड़ेश्वर। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत नगर परिषद कुकड़ेश्वर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) कमलसिंह परमार का प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नगर पालिका परिषद अकोदिया, जिला शाजापुर में स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन के उप सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला द्वारा 15 जून 2026 को जारी आदेश के अनुसार अब वे अकोदिया में प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। कमलसिंह परमार ने 10 जून 2022 से 17 जून 2026 तक नगर परिषद कुकड़ेश्वर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने ईमानदारी, समय की पाबंदी और सौम्य व्यवहार के साथ जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों तथा नगरवासियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया। उनके कार्यकाल में नगर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में विकास कार्यों को गति मिली तथा शासन की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी शांत कार्यशैली, सहज स्वभाव और बेदाग छवि ने उन्हें नगरवासियों के बीच एक लोकप्रिय अधिकारी के रूप में स्थापित किया। स्वच्छता अभियान हो या विकास कार्यों की निगरानी, वे स्वयं मैदान में उपस्थित रहकर कार्यों को अंजाम देते रहे। 15 जून को जैसे ही उनके स्थानांतरण की खबर नगर में पहुंची, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, पत्रकारों और नगरवासियों में भावुकता का माहौल छा गया। बुधवार 17 जून को नगर परिषद परिसर में उनके सम्मान में भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, कर्मचारियों और नगरवासियों ने साफा, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनका सम्मान किया। समारोह के दौरान वक्ताओं ने उनके सफल और निर्विवाद कार्यकाल की सराहना की। वहीं अपने उद्बोधन में कमलसिंह परमार ने कुकड़ेश्वर में मिले अपार स्नेह और सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान वे स्वयं भी भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो उठीं। समारोह में मौजूद कई लोग भी अपने आंसू नहीं रोक सके। अंत में सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी।
Ad

ताज़ा खबरें