Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मनासा में प्रशासन की कार्रवाई के दौरान तीन प्रतिष्ठानों से व्यावसायिक उपयोग में पाए गए घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर तीन प्रतिष्ठानों के विरुद्ध की गई कार्रवाईग्राम पंचायत भरभडिया में विकसित भारत जी राम जी योजना के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारणरेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का संबलसिया-चेतन केस में कोर्ट का आदेशः पुलिस रिमांड में नहीं, जाएंगे जेलभारत और जर्मनी दो भाईयों की तरह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | दोनों देशों की साझेदारी मजबूत करने में मध्यप्रदेश निभाएगा बड़ी भूमिका मुख्यमंत्री डॉ. यादव से जर्मनी के केएफडब्ल्यू डेवलपमेंट बैंक की सीईओ सुश्री लाईबेक ने की सौजन्य भेंटसांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण बने आनंदोत्सव, हर बच्चे की हो सहभागिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | तैयार हो चुके 70 सांदीपनि विद्यालयों का 15 जुलाई तक करायें लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांदीपनि विद्यालयों के समुचित प्रबंधन के लिए स्कूल शिक्षा एवं जनजातहैदराबाद होटल मिस्ट्री: दोस्त को फोन कर कहा- तुम्हारे लिए तोहफा है, फिर कमरे में लटका मिला शवकिसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम आयोजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | खेती की लागत कम करना और किसानों की आय बढ़ाना हमारी प्राथमिकता किसानों को उन्नत नस्ल की गाय उपलब्ध कराने में निजी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाए मपानी में डूबने से मृतक के आश्रित को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृतसफलता_की_कहानी   संत रविदास स्वरोजगार योजना से मिली नई पहचान, मसाला उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बनीं राधा यादवसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के CAG ऑडिट आदेश पर रोक लगा दीसोनम रघुवंशी वापस जेल नहीं जाएंगी, मेघालय हनीमून हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का फैसलामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अमरनाथ यात्रा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दींबाबा बर्फानी के जयकारों से गूंजा जम्मू, अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था पहुंचा कश्मीर

मनासा में प्रशासन की कार्रवाई के दौरान तीन प्रतिष्ठानों से व्यावसायिक उपयोग में पाए गए घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

Author
Mukesh Rathor 03 जुलाई 2026, 08:32 pm
मनासा में प्रशासन की कार्रवाई के दौरान तीन प्रतिष्ठानों से व्यावसायिक उपयोग में पाए गए घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
**नीमच, 03 जुलाई 2026। जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध व्यावसायिक उपयोग के विरुद्ध जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन प्रतिष्ठानों से घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए हैं। संबंधित संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय अपर कलेक्टर, जिला नीमच में प्रस्तुत किए गए हैं। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.एन. दिवाकर के मार्गदर्शन में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा जिलेभर में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 30 जून 2026 को कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री जितेन्द्र नागर ने मनासा क्षेत्र में निरीक्षण किया। इस दौरान गोपाल रामदयाल सोडानी (गुलाब जामुन) की दुकान, श्री महाकाल बेकरी रेस्टोरेंट, मनासा तथा मेसर्स सुरेश कसेरा (सरकार) की दुकान पर घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पाया गया। मौके से तीनों प्रतिष्ठानों से एक-एक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले के होटल, रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग तथा वाहनों में अवैध गैस रिफिलिंग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। **
Ad

ताज़ा खबरें