Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला से की सौजन्य भेंट | लोकतांत्रिक परंपराओं एवं जनहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चानीमच में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ आज मनासा सेआतंकवादी, किसान विरोधी और भ्रष्टाचारी कहां मिलेंगे...राज्यसभा में BJP सांसदों ने कांग्रेस के खिलाफ लगाए नारेकलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशपशुपालन एवं डेयरी विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्नशैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के विरुद्ध जिलेभर में संयुक्त अभियानजिला न्यायालय नीमच में चिकित्सा कक्ष का किया गया शुभारंभबिना खाद्य अनुज्ञप्ति के खाद्य व्यवसाय संचालित करने पर प्रकरण दर्जमध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में मीडिया प्रतिनिधियों से की चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल से की सौजन्य भेंट | जल संसाधन एवं जनहित से जुड़े विषयों पर हुआ विचार-विमर्शलोकसभा में बिना बहस पास हुआ टैक्स संशोधन बिल, विदेशी निवेश से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर तक होंगे बदलावमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की सौजन्य भेंट | विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चाउत्तराखंड में आफत की बरसात, उफान पर अलकनंदा-मंदाकिनी नदियां, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्टनवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में मध्यप्रदेश के हरित ऊर्जा मॉडल का हुआ प्रेजेंटेशन स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन का दिया संदेश, सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल | जनविश्वास अभियान शुरू होगा 7 अगस्त से जन विश्वास अभियान यानि जनता से सीधा-संवाद और जुड़ाव शुक्रवार से फील्ड में जाकर होगा शिकायतों और समस्याओं का समाधान

पशुपालन एवं डेयरी विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न

Author
Admin Malwa First 06 अगस्त 2026, 07:05 pm
पशुपालन एवं डेयरी विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पशुपालन एवं डेयरी विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के सभी पात्र पशुपालकों के किसान क्रेडिट कार्ड के प्रकरण तैयार कर समय-सीमा में केसीसी जारी कराना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र पशुपालक इस सुविधा से वंचित न रहे। कलेक्टर श्री चंद्रा ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में पशुपालन की महत्वपूर्ण भूमिका है। पशुपालकों को केसीसी के माध्यम से ऋण सुविधा उपलब्ध होने से उनकी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा उनकी आय में वृद्धि होगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि केसीसी से संबंधित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाए। बैठक में कलेक्टर ने सेक्टरवार कृत्रिम गर्भाधान एवं एफएमडी (मुंहपका-खुरपका) टीकाकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि 15 अगस्त तक दोनों कार्यों में शत-प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जाए। निर्धारित लक्ष्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। समीक्षा के दौरान आचार्य विद्यासागर योजना, डेयरी प्लस योजना, बैकयार्ड योजना एवं बकरी पालन योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने उप संचालक पशुपालन को निर्देश दिए कि 15 अगस्त के पूर्व सभी योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृतियां प्रदान कर हितग्राहियों को ऋण वितरण सुनिश्चित कराया जाए। कलेक्टर ने जिले में पदस्थ मैत्री कार्यकर्ताओं का युक्तियुक्तकरण करने तथा जहां मैत्री कार्यकर्ता उपलब्ध नहीं हैं, वहां वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अमन वैष्णव, उप संचालक पशुपालन डॉ. ए.आर. धाकड़ सहित सभी विकासखंड स्तरीय पशु चिकित्सा अधिकारी एवं सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी उपस्थित थे।
Ad

ताज़ा खबरें