Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, Google और Apple को 7 ऐप्स हटाने का नोटिसराम मंदिर में दिया चंदा वापस मांगेंगे दिग्विजय सिंह, बोले- अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमामनासा में प्रशासन की कार्रवाई के दौरान तीन प्रतिष्ठानों से व्यावसायिक उपयोग में पाए गए घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध व्यावसायिक उपयोग पर तीन प्रतिष्ठानों के विरुद्ध की गई कार्रवाईग्राम पंचायत भरभडिया में विकसित भारत जी राम जी योजना के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारणरेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का संबलसिया-चेतन केस में कोर्ट का आदेशः पुलिस रिमांड में नहीं, जाएंगे जेलभारत और जर्मनी दो भाईयों की तरह : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | दोनों देशों की साझेदारी मजबूत करने में मध्यप्रदेश निभाएगा बड़ी भूमिका मुख्यमंत्री डॉ. यादव से जर्मनी के केएफडब्ल्यू डेवलपमेंट बैंक की सीईओ सुश्री लाईबेक ने की सौजन्य भेंटसांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण बने आनंदोत्सव, हर बच्चे की हो सहभागिता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | तैयार हो चुके 70 सांदीपनि विद्यालयों का 15 जुलाई तक करायें लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांदीपनि विद्यालयों के समुचित प्रबंधन के लिए स्कूल शिक्षा एवं जनजातहैदराबाद होटल मिस्ट्री: दोस्त को फोन कर कहा- तुम्हारे लिए तोहफा है, फिर कमरे में लटका मिला शवकिसानों से सीधे संवाद के लिए राजधानी से लेकर मैदानी स्तर तक किये जाये कार्यक्रम आयोजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | खेती की लागत कम करना और किसानों की आय बढ़ाना हमारी प्राथमिकता किसानों को उन्नत नस्ल की गाय उपलब्ध कराने में निजी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाए मपानी में डूबने से मृतक के आश्रित को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृतसफलता_की_कहानी   संत रविदास स्वरोजगार योजना से मिली नई पहचान, मसाला उद्योग स्थापित कर आत्मनिर्भर बनीं राधा यादवसुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के CAG ऑडिट आदेश पर रोक लगा दीसोनम रघुवंशी वापस जेल नहीं जाएंगी, मेघालय हनीमून हत्याकांड में सुप्रीम कोर्ट का फैसला

रात्रि चौपाल के लिए डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे नोडल अधिकारी नियुक्त , कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जारी किया आदेश,

Author
Admin Malwa First 04 मई 2026, 04:28 pm
रात्रि चौपाल के लिए डिप्टी कलेक्टर चंद्रसिंह धार्वे नोडल अधिकारी नियुक्त , कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जारी किया आदेश,
जनसामान्य एवं ग्रामीणजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले के तीनों विकासखण्डों में प्रतिमाह आयोजित की जा रही रात्रि चौपाल के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया हैं। नोडल अधिकारी नियुक्त: रात्रि चौपाल की जिला स्तरीय व्यवस्थाओं एवं जानकारी के समन्वय हेतु श्री चंद्रसिंह धार्वे, डिप्टी कलेक्टर, नीमच को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। रात्रि चौपाल का उद्देश्य:जिले में प्रतिमाह आयोजित की जा रही रात्रि चौपाल का मुख्य उद्देश्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण करना तथा उन्हें शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए पात्रतानुसार लाभ दिलाना है। व्यवस्था की जिम्मेदारी:आदेश में समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत को निर्देशित किया गया है, कि जिस उपखण्ड/विकासखण्ड क्षेत्र में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा, उसकी सम्पूर्ण व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत की होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।
Ad

ताज़ा खबरें