Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
संसद ठप: बाहर प्रदर्शन vs प्रदर्शन, मानसून सत्र बर्बाद करने का एक दूसरे पर लगा रहे आरोपअंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अधिक से अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस पर की अपीलParliament Live: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगितबंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव क्षेत्र, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्टतृणमूल विधायक कुणाल घोष के घर पर हमला, रात 10 बजे बेलेघाटा कार्यालय में हुई तोड़फोड़'जेनरेशन गटर' वाले बयान पर बोली कंगना: जो खुद को कॉकरोच कहते हैं, वे गटर में ही तो रहेंगे1 लाख करोड़ का डिफेंस एग्रिमेंट: 60 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट खरीदेगा भारत; टाटा, महिंद्रा और HAL रेस मेंअहमदाबाद निवेश संवाद में मध्यप्रदेश को मिले 8 हजार 635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव | 5 हजार 785 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित मध्यप्रदेश हर तरह के निवेश के लिए है तैयार, अवसरों का लाभ उठायें, यहां खुलकर करें निवेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. याममता बनर्जी सरकार में जारी सभी नये OBC प्रमाण पत्रों को कलकत्ता हाईकोर्ट ने किया रद्दऊर्जा क्षेत्र में बड़े निवेश से मध्यप्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर,15 हजार से अधिक रोजगार होंगे सृजित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | टोरेंट ग्रुप प्रदेश में 43 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर रहा है निवेश अनूपपुर में 22 हजार करोड़ के निवेश से 1600 मेगावाट की ताप विद्युततिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, सैकड़ो नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | देश में पहली बार तालाब के बीच बनेगा फ्लोटिंग तिरंगा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजनतिरंगे की छटा से अद्भुत नजर आएगा बड़ा तालाब, 100+ नावों से निकलेगी नौका तिरंगा यात्रा | मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में बोट क्लब, बड़े तालाब पर होगा भव्य आयोजनमुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ, निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग मिलेगी ; सीएम धामी करेंगे शुरुआतप्रदेश में निवेश से गुजरात-मध्यप्रदेश के संबंध होंगे और प्रगाढ़, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पीएम मित्र पार्क में 1200 करोड़ रुपए के निवेश से औद्योगिक विकास को मिलेगी गति गुजरात के सहयोग से मध्यप्रदेश के 5000 लोगों को गारमेंट असम-अरुणाचल सीमा पर गोलीबारी से तनाव, आदिवासी नेता ने की बातचीत से समाधान की अपील

नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल: शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, तहसील कार्यालय का घेराव कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Author
Mukesh Rathor 24 जुलाई 2026, 12:12 pm
नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल: शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका, तहसील कार्यालय का घेराव कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
रामपुरा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को रामपुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं, नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ हुई अभद्रता के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई और छात्रों को न्याय दिलाने की मांग की गई। प्रदर्शन की शुरुआत रामपुरा बस स्टैंड से हुई, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। इस दौरान पुतला दहन को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली। पुलिस ने पुतला छीनकर दहन रोकने का प्रयास किया, जिसके चलते कुछ देर तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड से तहसील कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय का घेराव किया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया। ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नीट परीक्षा में हुई कथित अनियमितताओं से लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। साथ ही जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों, युवाओं एवं कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कार्रवाई को लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बताया गया। ज्ञापन की प्रमुख मांगें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग। नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं पर संसद में विशेष चर्चा कराए जाने की मांग। छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों, युवा आंदोलनकारियों एवं कांग्रेस नेताओं पर दर्ज सभी एफआईआर और प्रकरण वापस लेने की मांग। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में सरकार को गंभीरता से निर्णय लेना चाहिए और परीक्षा प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर निष्पक्ष कार्रवाई कराने की मांग भी की। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ईश्वर मजावदिया, मुबारिक मंसूरी, अभिषेक करेल, सुनीलगोड़ मनमौजी मजावदिया, पार्षद प्रतिनिधि सचिन श्रीमाल पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजू गरासिया, संदीप सोनी, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सोमिल सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।गया।
Ad

ताज़ा खबरें