Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीमंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन | सहकारिता मंत्री श्री सारंग और मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने की सहभागिताराहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान पर PM मोदी का निशाना, बोले- कुछ लोग 'झूठ की गूंज' से निराशा फैलाने में लगे हैंHeavy Rain Alert: किस राज्य में होगी बहुत भारी बारिश? IMD ने जारी किया 6 सितंबर तक का वेदर अपडेटनालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तारIMD अलर्ट : सितंबर में सामान्य से कम होगी बारिश, अगस्त ने तोड़ा 125 साल की गर्मी का रिकॉर्डदिल्ली में फिर 'निर्भया' जैसी खौफनाक वारदात, 47 किमी तक चलती बस में दरिंदे करते रहे गैंगरेपसिंहस्थ: 2028 के लिए मिल रहा जनसहयोग दुनिया के लिए उत्कृष्ट उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रामघाट पर भूत भावन भगवान महाकालेश्वर की पालकी में विराजित चन्द्रमौलेश्वर का किया पूजन बाबा महाकाल की पंचम सवारी के अवसर पर हुआ विशेष प्रसारKal Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़-बंगाल में भी बरसेंगे बादलधार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर आने वाली पीढ़ियों को अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | ओरछा को पर्यटन के अद्भुत केन्द्र के रूप में विकसित किया जा रहा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भव्य रामराजा लोक से निखरेगी बुंदेलखंड की पहचन्यूयॉर्क में भारतीय तिरंगे के अपमान का वीडियो वायरल, किरेन रिजिजू भड़के; बोले- ‘भारी कीमत चुकानी पड़ेगी’प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए मिलेंगे 25-25 हजार रुपये | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 1 सितंबर को 304 करोड़ 98 लाख 50 हजार रुपये से अधिक की राशि का करेंगे अंतरण कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या अधिक अंक पाने वालेमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति श्रद्धेय प्रणव मुखर्जी की पुण्यतिथि पर किया नमनराष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान एक सितम्बर को मंत्रालय स्थित पटेल पार्क में होगागहरे समुद्र में फंसी पनडुब्बी को बचाने से लेकर अंडरवॉटर ऑपरेशन तक, कितना खास है INS Nipun?

स्वच्छता को लेकर ओचक निरीक्षण सुबह 8 बजे मंडी पहुंचे सीएमओ नंदलाल प्रजापत, व्यापारियों व सब्जी विक्रेताओं को स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

Author
Mukesh Rathor 23 जुलाई 2026, 09:45 am
स्वच्छता को लेकर ओचक निरीक्षण सुबह 8 बजे मंडी पहुंचे सीएमओ नंदलाल प्रजापत, व्यापारियों व सब्जी विक्रेताओं को स्वच्छता का पढ़ाया पाठ
रामपुरा। स्वच्छता सर्वेक्षण-2026 के तहत नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नंदलाल प्रजापत ने बुधवार सुबह 8:00 बजे लालबाग स्थित सब्जी मंडी का निरीक्षण कर स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सब्जी विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे कचरा इधर-उधर न फैलाएं तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलीथिन का उपयोग बिल्कुल न करें। इसके बाद सीएमओ श्री प्रजापत ने छोटा बाजार एवं सूरज घाट सहित मुख्य बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने व्यापारियों से स्वच्छता को लेकर फीडबैक लिया और सभी को गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने तथा केवल नगर परिषद की कचरा संग्रहण गाड़ी में ही कचरा डालने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक और व्यापारी की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि सभी लोग कचरे का उचित प्रबंधन करें और प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग बंद करें, तो स्वच्छता सर्वेक्षण में नगर बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। इस दौरान सफाई दरोगा रामसिंह चंद्रावत, स्वच्छता कर्मी सनी धूलिया एवं नगर परिषद कर्मचारी सचिन कलसिया भी उपस्थित रहे। नगर परिषद की टीम ने नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने, कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।
Ad

ताज़ा खबरें