Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला से की सौजन्य भेंट | लोकतांत्रिक परंपराओं एवं जनहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चानीमच में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ आज मनासा सेआतंकवादी, किसान विरोधी और भ्रष्टाचारी कहां मिलेंगे...राज्यसभा में BJP सांसदों ने कांग्रेस के खिलाफ लगाए नारेकलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशपशुपालन एवं डेयरी विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्नशैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के विरुद्ध जिलेभर में संयुक्त अभियानजिला न्यायालय नीमच में चिकित्सा कक्ष का किया गया शुभारंभबिना खाद्य अनुज्ञप्ति के खाद्य व्यवसाय संचालित करने पर प्रकरण दर्जमध्यप्रदेश द्वारा हरित ऊर्जा के लिये किये जा रहे कार्य की विश्वभर में चर्चा | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नई दिल्ली में मीडिया प्रतिनिधियों से की चर्चामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री पाटिल से की सौजन्य भेंट | जल संसाधन एवं जनहित से जुड़े विषयों पर हुआ विचार-विमर्शलोकसभा में बिना बहस पास हुआ टैक्स संशोधन बिल, विदेशी निवेश से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर तक होंगे बदलावमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की सौजन्य भेंट | विकास एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चाउत्तराखंड में आफत की बरसात, उफान पर अलकनंदा-मंदाकिनी नदियां, रुद्रप्रयाग में हाई अलर्टनवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में मध्यप्रदेश देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | 7वें अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा सम्मेलन में मध्यप्रदेश के हरित ऊर्जा मॉडल का हुआ प्रेजेंटेशन स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन का दिया संदेश, सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव की जनोन्मुखी पहल | जनविश्वास अभियान शुरू होगा 7 अगस्त से जन विश्वास अभियान यानि जनता से सीधा-संवाद और जुड़ाव शुक्रवार से फील्ड में जाकर होगा शिकायतों और समस्याओं का समाधान

29 जून को खिमला पहुंचेेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, देश की सबसे बड़ी 1920 मेगावाट ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना का करेंगे निरीक्षण करीब 12 हजार करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना से नीमच-मंदसौर क्षेत्र को मिलेगा रोजगार, ऊर्जा और विकास का नया आयाम

Author
Mukesh Rathor 27 जून 2026, 08:39 am
29 जून को खिमला पहुंचेेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, देश की सबसे बड़ी 1920 मेगावाट ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना का करेंगे निरीक्षण करीब 12 हजार करोड़ की महत्वाकांक्षी परियोजना से नीमच-मंदसौर क्षेत्र को मिलेगा रोजगार, ऊर्जा और विकास का नया आयाम
,**रामपुरा । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को नीमच जिले के प्रवास के दौरान ग्राम खिमला में निर्माणाधीन ग्रीनको ग्रुप की 1920 मेगावाट क्षमता वाली पम्प स्टोरेज परियोजना का साइट निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री परियोजना की प्रगति का जायजा लेने के साथ अधिकारियों एवं कंपनी प्रतिनिधियों से निर्माण कार्य की जानकारी भी प्राप्त करेंगे। करीब 11,470 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रही यह परियोजना मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी पम्प स्टोरेज परियोजनाओं में शामिल है। इसकी आधारशिला 4 अक्टूबर 2023 को तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल माध्यम से रखी थी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस परियोजना को प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र की बड़ी उपलब्धि बताया है। परियोजना के पूर्ण होने पर 1920 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता तथा 10,326 मेगावाट-घंटे की ऊर्जा भंडारण क्षमता उपलब्ध होगी। गांधीसागर जलाशय के पानी का पुनः परिसंचरण (री-सर्कुलेशन) कर बिजली उत्पादन किया जाएगा, जिससे जल की खपत बेहद सीमित रहेगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रीनको की इस परियोजना से नीमच, मंदसौर एवं आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। वर्तमान में प्रतिदिन 3,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार मिल रहा है। परियोजना पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में उद्योग, व्यापार, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी विस्तार होगा। परियोजना के अंतर्गत गांधीसागर के मौजूदा निचले जलाशय तथा नए निर्मित किए जा रहे ऊपरी जलाशय के बीच पम्प स्टोरेज तकनीक के माध्यम से बिजली उत्पादन किया जाएगा। इसमें 240 मेगावाट क्षमता की सात तथा 120 मेगावाट क्षमता की दो आधुनिक रिवर्सिबल फ्रांसिस टर्बाइन इकाइयाँ स्थापित की जा रही हैं। करीब साढ़े तीन वर्ष में पूर्ण होने वाली इस परियोजना के लिए सड़क, ट्रांसमिशन लाइन एवं अन्य आधारभूत ढांचे का निर्माण भी तेज गति से जारी है। उत्पादित बिजली के प्रसारण के लिए 420 केवी डबल सर्किट ट्रांसमिशन लाइन स्थापित की जाएगी, जिसे नीमच स्थित पीजीसीआईएल सबस्टेशन से जोड़ा जाएगा। रामपुरा तहसील के अरावली पठारी क्षेत्र में विकसित हो रही यह परियोजना स्थानीय ग्रामीणों के लिए रोजगार और विकास का बड़ा केंद्र बन रही है। प्रशासन एवं ग्रीनको कंपनी के समन्वय से पारदर्शी तरीके से निर्माण कार्य जारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रस्तावित साइट विजिट को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। माना जा रहा है कि यह परियोजना मध्यप्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में नई पहचान देने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन को भी मजबूती प्रदान करेगी।**
Ad

ताज़ा खबरें