Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Video : पंजाब कांग्रेस की बैठक में भूपेश बघेल का विरोध, लगे 'गो बैक' के नारेक्या आसमान में भारत का होगा 'पावर अप' ? 114 राफेल जेट बेचने को तैयार फ्रांसमौसम : बंगाल-बिहार में बारिश का अलर्ट, जानें और किन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादलमानसून का रौद्र रूप: पहाड़ों से मैदान तक भारी बारिश की 7 तस्वीरेंउत्तराखंड में बारिश का कहर! चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही गंगा, ऋषिकेश के घाट खाली कराए गएमुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य हुआ एमओयू | स्थानीय स्तर पर हजारों युवाओ के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर होंगे सृजित पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में युवाओं व होम-स्टे संचालकों का होगा कौशल उन्GST-ITC धोखाधड़ी मामले में कोलकाता से 3 आरोपी गिरफ्तार, असम STF ने कोलकाता ने की कार्रवाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला से की सौजन्य भेंट | लोकतांत्रिक परंपराओं एवं जनहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चानीमच में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ आज मनासा सेआतंकवादी, किसान विरोधी और भ्रष्टाचारी कहां मिलेंगे...राज्यसभा में BJP सांसदों ने कांग्रेस के खिलाफ लगाए नारेकलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशपशुपालन एवं डेयरी विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्नशैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के विरुद्ध जिलेभर में संयुक्त अभियानजिला न्यायालय नीमच में चिकित्सा कक्ष का किया गया शुभारंभबिना खाद्य अनुज्ञप्ति के खाद्य व्यवसाय संचालित करने पर प्रकरण दर्ज

भाजपा मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय

Author
Mukesh Rathor 06 जून 2026, 02:42 pm
भाजपा मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
**रामपुरा। भारतीय जनता पार्टी मंडल की कामकाजी बैठक का आयोजन स्थानीय स्तर पर किया गया। बैठक में जिला प्रभारी सुभाष पटेल, जिला मंत्री नरेंद्र मालवीय, जिला उपाध्यक्ष टीना चंदन देवड़ा, मंडल अध्यक्ष गोपाल गुर्जर एवं नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार मंचासीन रहे। बैठक का शुभारंभ भाजपा के प्रेरणास्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। जिला प्रभारी सुभाष पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित किए जा रहे "12 साल विकास के, जनकल्याण और विश्वास के" अभियान की जानकारी देते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत 1 जून से 7 जून तक मंडल स्तर की बैठकें, 7 जून से 12 जून तक विभिन्न जनसंपर्क कार्यक्रम तथा 21 जून से 25 जून तक शक्ति केंद्र स्तर की बैठकों का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मीडिया संवाद, "एक पेड़ मां के नाम" अभियान, जनकल्याण शिविर, प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को सफल बनाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन घनश्याम पाटीदार द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम का आभार व्यक्त अंत में कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने एवं अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।**
Ad

ताज़ा खबरें