Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिंदी दिवस की दीं शुभकामनाएंGanesh Chaturthi: CM देवेंद्र फडणवीस ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई, बोले - रिपोर्ट आते ही UCC करेंगे लागूVIDEO : गुरुग्राम में महिला बाइक सवार का कार ने किया पीछा, फिर मारी टक्कर, Viral वीडियो में दिखा पूरा मामलादौलत नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्थाएं छोड़ गए हकीम अब्दुल हमीद, बर्थ एनिवर्सरी पर पढ़ें 'जामिया हमदर्द' की कहानीXi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत लौटे शी जिनपिंग, मोदी-शी रिश्तों में क्या बदला?गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएंBRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्कीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाईप्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभीKal School Holiday: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? गणेश चतुर्थी पर कहां है छुट्टीमुख्यमंत्री डॉ. यादव, सोमवार को भारत भवन में करेंगे भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ | राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और कवि होंगे शामिलकठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने निभाया अपना वादाकेन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषक हित में संचालित हैं कई कल्याणकारी योजनाएं पन्ना के बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री किसानों से किया संवादBRICS देशों के बीच कारोबार में बाहरी दबाव कम करने का पुतिन ने बताया प्लान, रखे ये 2 प्रस्ताव

भाटखेड़ी बुजुर्ग पंचायत बनी जी.वी.पी. मुक्त, स्वच्छ भारत मिशन के तहत हटाया पुराना कचरा, बनाया आकर्षक पिकनिक स्पॉट

Author
Admin Malwa First 05 जून 2026, 07:14 pm
भाटखेड़ी बुजुर्ग पंचायत बनी जी.वी.पी. मुक्त, स्वच्छ भारत मिशन के तहत हटाया पुराना कचरा, बनाया आकर्षक पिकनिक स्पॉट
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायत भाटखेड़ी बुजुर्ग ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए गांव को जी.वी.पी. मुक्त कर दिया है। वर्षों से पानी की टंकी एवं नाले के पास बने कचरा पाइंट (जी.वी.पी. पॉइंट) को हटाकर ग्राम पंचायत ने अब उसे एक सुंदर 'पिकनिक स्पॉट' के रूप में विकसित कर दिया है। कचरे के ढेर से पिकनिक स्पॉट तक का सफर: गांव में प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था एवं पानी की टंकी के पास वर्षों से खाली पड़ी जगह को ग्रामीणों ने कचरा अड्डा बना रखा था। मुख्य चौराहे पर होने से यहां दिनभर कचरे की बदबू, मच्छर-मक्खियों का प्रकोप रहता था। बारिश में नाला चौक होने से गंदा पानी कचरे सहित घरों में घुस जाता था। सरपंच श्री मनोज पुरोहित और सचिव श्री गोपाल मेहता ने इसके स्थाई हल की योजना बनाई। सफाई मित्रों और जेसीबी की सहायता से जीवीपी पॉइंट को हटाया। कचरे के ढेर के बीच बनी कुईयां के आसपास सफाई कर बाउंड्रीवाल से कवर कर चारों तरफ लोहे की रैलिंग लगाई गई। फर्श पर पेवर ब्लॉक, बैठने के लिए सीमेंट की कुर्सियां लगाई। कुईयां को ढककर उसके ऊपर महादेव की मूर्ति की स्थापना की गई। मूर्ति के पीछे की दीवार पर कैलाश पर्वत की डिजाइन में आकर्षक पेंटिंग की गई। ग्राम पंचायत सचिव श्री गोपाल मेहता ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया, किविकसित स्थल का नाम 'पिपलेश्वर महादेव' रखा गया है। वर्तमान में यह पिकनिक स्पॉट लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सुबह-शाम बच्चे, युवा और बुजुर्ग यहां पहुंचते हैं। गंदगी हटने से वहां लगे पीपल के पेड़ की अब पूजा होने लगी है। महिलाएं जल चढ़ाने आती हैं। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण से आया बदलाव: सरपंच मनोज पुरोहित ने बताया कि पंचायत को जीवीपी मुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों को खुले में कचरा न फेंकने और सही निपटारे की जानकारी दी गई। घर-घर कचरा संग्रहण हेतु पंचायत का मिनी ट्रैक्टर रोजाना सुबह गांव में निकलता है और सूखा-गीला कचरा एकत्र करता है। एनजीओ का मिला सहयोग: गांव के एन.जी.ओ. 'विश्वकर्माजी सोशल केयर एसोसिएशन' ने भी स्वच्छता के क्षेत्र में पंचायत का सहयोग किया। संस्था के डायरेक्टर श्री कमलेश कारपेंटर एवं पंचायत ने भाटखेड़ी बुजुर्ग को स्वच्छता में नंबर 1 बनाने तथा कचरा सेग्रीगेशन शेड को नियमित संचालित करने की योजना बनाई है। यह प्रयोग अब दूसरी ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणा स्‍त्रोत बना है।
Ad

ताज़ा खबरें