Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
योगी vs शाह: क्या BJP की ‘सक्सेशन पॉलिटिक्स’ में सबसे बड़ा चेहरा योगी हैं? 4 पॉइंट में समझिएHeavy Rain Alert: भारी बारिश का अलर्ट जारी, इन राज्यों में कहीं ऑरेंज तो कहीं येलो चेतावनीPM Modi Gift Photos : PM मोदी ने SCO नेताओं को दिए खास तोहफे, महाभारत से लेकर संतूर और कांगड़ा चाय तक शामिलSCO में PM मोदी का आतंकवाद पर कड़ा संदेश, सामने बैठे थे शहबाज शरीफ; बोले- आतंकवाद पर ‘डबल स्टैंडर्ड’ नहीं चलेगामहाराष्ट्र में इलाज के दौरान डॉक्टर की मौत, न्याय की आस टूटने के बाद हाथ पर लिखा सुसाइड नोटप्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए लगभग 41 हजार करोड़ रूपये की स्वीकृति | वीबी जी राम जी योजना के लिए 29 हजार 619 करोड़ रूपये का अनुसमर्थन दुग्ध उत्पादकों के हित में सहकारी प्रणाली और सांची ब्राण्ड के उन्नयन के लिए 2 हजार 97जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: जेपी नड्डा बोले, CJP प्रदर्शन में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज सभी FIR होंगी वापससफलता में रहें विनम्र और असफलता से सीखकर आगे बढ़ें विद्यार्थी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रतिभा को तकनीक से जोड़कर मेधावी विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान दे रही राज्य सरकार मुख्यमंत्री ने लगभग 1.22 लाख विद्यार्थियों के खातों में लैपटॉप के लिए 304.98 करोप्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत होना गर्व का विषय : मुख्यमंत्री डॉ. यादवCJP ने 5 सितंबर का दिल्ली मार्च वापस लिया, FIR वापस लेने के सरकार के कदम के बाद बदला फैसलामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आचार्य तरुण सागर जी महाराज की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीमंत्रालय में राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का हुआ सामूहिक गायन | सहकारिता मंत्री श्री सारंग और मुख्य सचिव श्री बर्णवाल ने की सहभागिताराहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' अभियान पर PM मोदी का निशाना, बोले- कुछ लोग 'झूठ की गूंज' से निराशा फैलाने में लगे हैंHeavy Rain Alert: किस राज्य में होगी बहुत भारी बारिश? IMD ने जारी किया 6 सितंबर तक का वेदर अपडेटनालागढ़ थाने में IED ब्लास्ट मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तीन और आरोपी गिरफ्तार

बाबा साहेब ने अपना जीवन, पढ़ाई, ज्ञान प्राप्ति, समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित किया है-श्री सखलेचा

Author
Admin Malwa First 14 अप्रैल 2026, 01:11 pm
बाबा साहेब ने अपना जीवन, पढ़ाई, ज्ञान प्राप्ति, समानता, भाईचारे  और मानवता के लिए समर्पित किया है-श्री सखलेचा
भारत रत्‍न बाबा साहब डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर ने अपना सम्‍पूर्ण जीवन, पढ़ाई, ज्ञान प्राप्ति, समानता, भाईचारे और मानवता के लिए समर्पित किया है। डॉ.अम्‍बेडकर का प्रकाशवान जीवन दर्शाता है, कि वे विद्वान और कर्मशील व्‍यक्तित्‍व के धनी थे। डॉ.अम्‍बेडकर के विचार और कार्य हमारे समाज में आर्थिक एवं सामाजिक समस्‍याओं का समाधान करने में हमारा मार्गदर्शन कर सकते है। उक्‍त विचार पूर्व मंत्री एवं जावद क्षेत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर जयंती पर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जिला स्‍तरीय डॉ.अम्‍बेडकर जयंती समारोह सह हितलाभ वितरण सम्‍मेलन को मुख्‍य अतिथि के रूप में सम्‍बोधित करते हुए व्‍यक्‍त किए। इस मौके पर नीमच विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, श्री वंदना खण्‍डेलवाल, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णवभी विशेष रूप से मंचासीन थे। विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा, कि नीमच में डॉ.अम्‍बेडकर की प्रतिमा स्‍थापित है।सिंगोली में भी उनकी प्रतिमा स्‍थापित की गई है और रतनगढ में भी डॉ.अम्‍बेडकर की प्रतिमा स्‍थापित करने की प्रक्रिया जारी है। उन्‍होने कहा, कि प्रदेश सरकार प्रति व्‍यक्ति आय बढ़ाने का हर संभव प्रयास कर रही है। विधायक श्री दिलीप सिह परिहार ने अपने उदबोधन में कहा कि डॉ.भीमराम अम्‍बेकर ने अर्थशास्‍त्र राजनीति, कानून दर्शन, समाजशास्‍त्र का अच्‍छा ज्ञान प्राप्‍त किया। म.प्र.की धरती महू से निकल कर उन्‍होने विदेशो में पढ़ाई की और अपना जीवन समाज की भलाई के कार्य में लगाया। डॉ.अम्‍बेडकर द्वारा रचित संविधान से ही हमे मौलिक अधिकार एवं कर्तव्‍य मिले है। विधायक श्री परिहार ने कहा, कि नीमच में 5 करोड़ की लागत से नवीन छात्रावास मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा स्‍वीकृत किया गया है। उन्‍होने कहा, कि अ.जा.वर्ग के विद्यार्थियों, युवाओं के लिए सरकार ने अनेको योजनाए संचालित की है। सबका साथ, सबका विश्‍वास, सबका प्रयास और सबका विकास के मूलमंत्र के आधार पर सरकार सभी वर्गो के कल्‍याण के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर विधायक श्री सखलेचा, श्री परिहार एवं अतिथियों ने डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर स्‍वरोजगार योजना, श्री बिरसामुण्‍डा स्‍वरोजगार योजना, डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर कामधेनु योजना, संत रविदास स्‍वरोजगार योजना के तहत 8 हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित कर लाभांवित किया। समारोह में सांदिपनी विद्यालय नीमच के छात्र-छात्राओं ने डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर के बाल जीवन पर आधारित नृत्‍य, नाटिका, प्रस्‍तुत की, जिसे उपस्थित जनों ने सराहा। महाविद्यालयीन छात्रावास नीमच की छात्राओं ने भी प्रसतुति दी। सांस्‍कृतिक प्रस्‍तुति के लिए भी दलों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गये। कार्यक्रम का संचालन श्री अरूण सोलंकी ने किया तथा अंत में जिला संयोजक श्री राकेश राठौर ने आभार माना। इस मौके पर श्री रवि गोयल, श्री रतनलाल मालावत, श्री हेमन्‍त हरित एवं जनप्रतिनिध, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, एसडीएम श्री संजीव साहू सहित विभिन्‍न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्‍या में नागरिकगण व स्‍कूली छात्र-छात्राए उपस्थित थे।
Ad

ताज़ा खबरें