Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री डॉ यादव | इन पांच जिलों के कुल ढाई लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा बढ़ेगा प्रधानमंत्री श्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ यादव ने माना आभार 1600 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से बनमानसून की लंबी खेंच के बीच किसानों को कृषि विभाग की महत्वपूर्ण सलाहजनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई,पालसोड़ा में खुलवाया गया शासकीय रास्तास्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए आवेदन जारीजींद से बोले पीएम मोदी : भारत की हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया में सबसे अलग, जानें भाषण की 10 अहम बातेंमुर्शिदाबाद रेल हादसा: गेटमैन गिरफ्तार, मृतकों के परिजनों को रेलवे देगा 10 लाख रुपये मुआवजाजिला पुरातत्व,पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की कार्यकारिणी समिति की बैठक 23 जुलाई कोविधानसभा उपचुनाव-2026 के मद्देनज़र सघन चेकिंग के दौरान एक दिन में 36.19 लाख रुपये नकद जप्त20वें दिन भी भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक, बोले- '20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा'सीबीआई का दावा: ​लातूर के डॉक्टर ने 5 लाख में बेचा नीट का पेपरपुरी रथ यात्रा: भारी भीड़ के बीच दो श्रद्धालुओं की मौत, आज फिर मिलेगा रथ खींचने का मौकाWeather Forecast : लो प्रेशर की वजह से होगी भारी बारिश, झारखंड सहित इन राज्यों में अलर्ट जारीराजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को लगाई फटकार, 20 जुलाई तक पंचायत-निकाय चुनाव का मांगा शेड्यूलमणिपुर में अब CoBRA कमांडो का एक्शन, हथियारबंद उग्रवादियों पर शिकंजा कसने उतरी केंद्र की सबसे घातक फोर्सजंतर-मंतर पहुंचे केजरीवाल: धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा, वांगचुक को शिक्षा मंत्री बनाने की वकालत की

मानसून की लंबी खेंच के बीच किसानों को कृषि विभाग की महत्वपूर्ण सलाह

Author
Admin Malwa First 17 जुलाई 2026, 03:39 pm
मानसून की लंबी खेंच के बीच किसानों को कृषि विभाग की महत्वपूर्ण सलाह
, जिले में मानसून के आगमन में हुई देरी तथा बारिश की लंबी खेंच (सूखे के अंतराल) को देखते हुए कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा किसानों के लिए समसामयिक तकनीकी सलाह जारी की गई है। उप संचालक कृषि श्री नगीन सिंह रावत ने किसानों से अपील की है कि वे वर्तमान परिस्थितियों में खड़ी फसलों को सुरक्षित रखने तथा भूमि में उपलब्ध नमी का अधिकतम संरक्षण करने के लिए वैज्ञानिक कृषि उपाय तत्काल अपनाएं, जिससे फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव को कम किया जा सके। उप संचालक कृषि ने बताया कि भूमि की ऊपरी सतह में नमी बनाए रखने के लिए किसान अपने खेतों में शीघ्र निंदाई-गुड़ाई कराएं। इसके साथ ही खेतों में डोरा अथवा कुलपा अवश्य चलाएं। इससे मिट्टी की केशिकाएं (कैपिलरी) टूट जाती हैं और भूमि के भीतर उपलब्ध नमी का वाष्पीकरण कम होता है, जिससे फसल को अधिक समय तक नमी मिलती रहती है। उन्होंने किसानों को खेतों में उगने वाले खरपतवारों का प्रभावी नियंत्रण करने की भी सलाह दी है। खरपतवार उपलब्ध नमी एवं पोषक तत्वों का अधिक उपयोग करते हैं, जिससे मुख्य फसल प्रभावित होती है। समय पर खरपतवार नियंत्रण करने से फसल को उपलब्ध नमी और पोषक तत्वों का पूरा लाभ मिल सकेगा। जिन किसानों के पास सिंचाई के लिए सीमित जल उपलब्ध है,उन्हें परंपरागत सिंचाई पद्धति के स्थान पर ड्रिप एवं स्प्रिंकलर जैसी सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों का उपयोग करने की सलाह दी गई है। इन प्रणालियों से कम पानी में अधिक क्षेत्र की सिंचाई संभव होती है तथा जल का दक्षतापूर्वक उपयोग सुनिश्चित होता है। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे मौसम की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए अपनी फसलों की नियमित निगरानी करते रहें। यदि किसी प्रकार के कीट या रोग का प्रकोप दिखाई दे तो तत्काल अपने क्षेत्र के कृषि विस्तार अधिकारी अथवा कृषि विभाग के कार्यालय से संपर्क कर वैज्ञानिक सलाह प्राप्त करें। कृषि विभाग ने कहा है कि समय पर अपनाए गए ये सरल एवं वैज्ञानिक उपाय भूमि में नमी संरक्षण के साथ-साथ फसलों की बेहतर वृद्धि एवं उत्पादन बनाए रखने में सहायक सिद्ध होंगे। किसान भाई विभाग द्वारा समय-समय पर जारी तकनीकी सलाह का पालन कर अपनी फसलों को संभावित नुकसान से बचा सकते है।
Ad

ताज़ा खबरें

स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री डॉ यादव | इन पांच जिलों के कुल ढाई लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा बढ़ेगा प्रधानमंत्री श्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ यादव ने माना आभार 1600 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से बन
मध्यप्रदेश

स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री डॉ यादव | इन पांच जिलों के कुल ढाई लाख हेक्टेयर सिंचाई का रकबा बढ़ेगा प्रधानमंत्री श्री मोदी का मुख्यमंत्री डॉ यादव ने माना आभार 1600 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से बन

जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई,पालसोड़ा में खुलवाया गया शासकीय रास्ता
नीमच

जनसमस्या निवारण शिविर में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई,पालसोड़ा में खुलवाया गया शासकीय रास्ता

स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए आवेदन जारी
नीमच

स्वरोजगार को मिलेगा नया आयाम, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लिए आवेदन जारी

जींद से बोले पीएम मोदी : भारत की हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया में सबसे अलग, जानें भाषण की 10 अहम बातें
राष्ट्रीय

जींद से बोले पीएम मोदी : भारत की हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया में सबसे अलग, जानें भाषण की 10 अहम बातें

मुर्शिदाबाद रेल हादसा: गेटमैन गिरफ्तार, मृतकों के परिजनों को रेलवे देगा 10 लाख रुपये मुआवजा
राष्ट्रीय

मुर्शिदाबाद रेल हादसा: गेटमैन गिरफ्तार, मृतकों के परिजनों को रेलवे देगा 10 लाख रुपये मुआवजा