Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खंडवा में प्रसिद्ध दादाजी धूनीवाले धाम में किए दर्शन-पूजनCJP के बाद अब E20 जनता पार्टी का हल्ला बोल: 4 अगस्त को संसद मार्च का ऐलान, नितिन गडकरी के इस्तीफे की मांगबिहार में छात्रों के खिलाफ एफआईआर: प्रियंका गांधी ने कहा- अब तो हद हो गई, क्या वे आतंकवादी हैं?प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन नामांकन आमंत्रितमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सीआरपीएफ के स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएंVideo : 'धर्मेंद्र प्रधान जिंदाबाद' के नारों से गूंजा संसद परिसर, NDA सांसदों ने किया हीरो जैसा स्वागतParliament Session Live : पेपर लीक पर कानून और छात्र आंदोलन पर घमासान, संसद के मानसून सत्र में आज सरकार-विपक्ष आमने-सामनेCJP Protest : संसद मार्च के दौरान RAF जवान ने दागीं 7 पेलेट गोलियां, 5 प्रदर्शनकारी घायललो प्रेशर का असर: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनीCJP प्रदर्शन की फॉरेन फंडिंग पर विदेश मंत्रालय के नाम से भ्रामक पोस्ट वायरल, MEA ने बताया सचमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुश्री मीराबाई चानू को स्वर्ण पदक जीतने पर दी बधाईजानिए कौन हैं नंदन नीलेकणि? जिन्हें पीएम मोदी ने सौंपी हाई-पावर्ड टास्क फोर्स की कमानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री ऋषिकांत सिंह को दी बधाई | कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की 61 किग्रा वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक36 दिनों की गूंज के बाद जंतर-मंतर पर सन्नाटा, 200 सफाईकर्मियों ने दिनभर चलाया अभियानदो वर्षों में एक लाख नियमित शासकीय पदों पर होगी भर्ती: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | युवाओं को योग्यता के अनुरूप समान अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक विभाग का वार्षिक भर्ती कैलेंडर तैयार किया जाएगा पेपर लीक और परीक्षा गड़बड़ियों को रो

अवैध खनिज परिवहन पर तीन वाहन मालिकों पर कुल 69 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित

Author
Admin Malwa First 17 जून 2026, 12:14 pm
अवैध खनिज परिवहन पर तीन वाहन मालिकों पर कुल 69 हजार से अधिक का जुर्माना अधिरोपित
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तीन अलग-अलग प्रकरणों में वाहन मालिकों पर कुल 69 हजार 414 रूपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया है। प्रकरण क्रमांक 0044/अ-67/2026-27: में पारित आदेशानुसार पुलिस थाना चेनपुरा द्वारा जप्त टैक्‍टर क्रमांक MP44ZB5779 में बिना रॉयल्टी खण्‍डा पत्‍थर का परिवहन पाए जाने पर वाहन मालिकबाबुलाल पिता भंवरलाल लौहार निवासी दारू पर 13414 रूपये की शास्ति लगाई गई। इसमें रॉयल्टी का 15 गुना 2700 रूपये एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 10714 रूपये शामिल है। प्रकरण क्रमांक 0047/अ-67/2026-27: में पारित आदेशानुसार ग्राम सेमली इस्‍तमुराम तहसील नीमच में जप्त ट्रेक्‍टर मेशी फर्गुसन 7250 DI 7250 MP14AC7028 में रॉयल्टी से अधिक मात्रा में रेत परिवहन पर वाहन मालिक लालसिह पिता जुझारसिह राजपुत निवासी सेमली पर 28750 रूपये का जुर्माना लगाया गया। इसमें रॉयल्टी का 15 गुना 3750 रूपये एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 25000 रूपये शामिल है। प्रकरण क्रमांक 0046/अ-67/2026-27: पारित आदेशानुसार ग्राम सावन में ट्रेक्‍टर क्र. MP44AA5705, बिना रॉयल्टी के अवैध उत्‍खनन मुरूम पर वाहन मालिक लालसिह पिता जीतमल निवासी सावन तहसील व जिला नीमच पर 27250 रूपये की शास्ति अधिरोपित की गई। इसमें रॉयल्टी का 15 गुना 2250 रूपये एवं पर्यावरण क्षतिपूर्ति 25000 रूपये शामिल है। सभी प्रकरणों में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। कलेक्टर द्वारा खनि अधिकारी को निर्देशित किया गया है कि अधिरोपित जुर्माना राशि 15 दिवस के अन्दर शासकीय कोष में जमा होने की पुष्टि पर ही जप्तशुदा वाहन मुक्त किए जाएं।
Ad

ताज़ा खबरें