Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
‘दिमागी नक्सल’ वाले पोस्ट पर बवाल, गौरव भाटिया ने CJP नेताओं पर ठोका ₹2 करोड़ के मानहानि का केसमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्वेत क्रांति के जनक कुरियन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कीजिस बेटे के लौटने का मां कर रही थी इंतजार, मिली उसकी लाश...Rajasthan Weather Today : आज नहीं बरसेंगे बादल, 34 से 36 डिग्री तक चढ़ेगा पाराSuccess Story : अमेजन में 15 बार रिजेक्ट हुआ शख्स, फिर जर्मनी में ऐसे मिला 1.1 करोड़ रुपये का पैकेजदुबई में तीसरे दिन 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त | एमपीआईडीसी को एशिया की सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी का ‘Winner Asia’ सम्माननिवेशकों को देंगे आवश्यकतानुसार नीतियों (पॉलिसी) में छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश उद्योग क्षेत्र में आशाओं और असीम अवसरों की धरती 900 कानूनों को समाप्त कर उद्योग और व्यापार व्यवसाय क्षेत्र को बनाया सुगम और सरलराहुल गांधी के विमान की लखनऊ में पहली लैंडिंग टली, दूसरी कोशिश में सुरक्षित उतराप्रधानमंत्री श्री मोदी ने वडोदरा से धार जिले के टांडा रोड स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा का किया शुभारंभ | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री श्री वैष्णव का माना आभारVIDEO: घायल तेंदुआ अचानक हुआ खूखांर, रेस्क्यू टीम पर किया हमला, वन अधिकारी को मुंह में दबोच सड़क पर दिया पटकमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह में बी-आह मुख्यालय का किया दौरा | ग्रुप सीईओ खालिद अल हुरैमल के साथ वेस्ट-टू-एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी पर हुई उच्चस्तरीय बैठक मध्यप्रदेश में वेस्ट-टू-एनर्जी, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और ग्रीन मोबिलिटी में निवेश और तकनीकी साझेदारीबेहतर लॉजिस्टिक व्यवस्था से प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने में मदद मिलेगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मध्यप्रदेश में एनर्जी और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में होगा नवाचार लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन के विस्तार से स्थानीय स्तर पर बढ़ेंगे रोजगार के अवसर मOne Nation, One Time : इस नये कानून से देश को मिलेगी समय सुरक्षामुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन से की भेंट, एमपी में बड़े निवेश की संभावना | शारजाह और मध्यप्रदेश के बीच आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ करने पर गहन विचार-विमर्श मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शारजाह के प्रतिनिधिमंडल को जीआईएस 2027 के लिए किया आDiwali Chhath Special Trains : दिवाली और छठ पर घर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखिए रूट और पूरा शेड्यूल

14 अस्पताल कार्मिकों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ, सीटीसी नीमच में जोश और गौरव के साथ सम्पन्न हुआ रैक समारोह

Author
Mukesh Rathor 20 जून 2026, 10:03 pm
14 अस्पताल कार्मिकों ने ली राष्ट्रसेवा की शपथ, सीटीसी नीमच में जोश और गौरव के साथ सम्पन्न हुआ रैक समारोह
नीमच। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के केन्द्रीय प्रशिक्षण महाविद्यालय, नीमच में शनिवार, 20 जून 2026 को 14 अस्पताल कार्मिक बुनियादी प्रशिक्षुओं का शपथ ग्रहण सह रैक समारोह ग्रुप केन्द्र नीमच के क्वार्टर गार्ड में उत्साह, अनुशासन और देशभक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि संदीप दत्ता ने परेड की सलामी ली, जबकि मुख्य प्रशिक्षण अधिकारी जितेन्द्र कुमार गुप्ता ने नव प्रशिक्षुओं को राष्ट्रसेवा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रमोद कुमार सिंह, छोटन ठाकुर, प्रमोद कुमार साहू, हरविन्दर सिंह सहित सीटीसी नीमच एवं सीआरपीएफ के अनेक अधिकारी, मीडिया कर्मी, जवान तथा प्रशिक्षुओं के परिजन उपस्थित रहे। परेड का नेतृत्व निरीक्षक/जीडी बीरचंद मेघवाल ने किया। अस्पताल कार्मिक बुनियादी प्रशिक्षण 9 फरवरी 2026 से प्रारम्भ हुआ था। 18 सप्ताह की कठोर प्रशिक्षण अवधि में प्रशिक्षुओं को बल के अनुशासन के साथ शारीरिक दक्षता, हथियार संचालन, युद्ध कौशल, कानून, प्रबंधन तथा निहत्थी लड़ाई का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अतिरिक्त उन्हें चिकित्सकीय जानकारी, मानवाधिकार, आपदा प्रबंधन तथा आम जनता से बेहतर संवाद स्थापित करने की भी विशेष शिक्षा प्रदान की गई। प्रशिक्षुओं को जंगल कैम्प प्रशिक्षण एवं प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर रहने का अभ्यास भी कराया गया, जिससे वे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए पूरी तरह सक्षम बन सकें। समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को इंडोर, आउटडोर तथा ऑलराउंड बेस्ट प्रशिक्षु के रूप में ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री संदीप दत्ता ने नव प्रशिक्षित अस्पताल कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे देश की सुरक्षा, एकता और अखंडता के लिए सदैव समर्पित रहें तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि अब ये प्रशिक्षु पूर्ण सैनिक के रूप में देश के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात होकर राष्ट्रसेवा का दायित्व निभाएंगे। समारोह में प्रशिक्षुओं द्वारा प्रस्तुत सजीव सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं रण-कौशल प्रदर्शन ने उपस्थित अतिथियों और परिजनों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का समापन फोटोग्राफी सत्र एवं मीडिया संवाद के साथ हुआ। देशभक्ति, अनुशासन और उत्साह से ओत-प्रोत यह समारोह नव प्रशिक्षित अस्पताल कार्मिकों के जीवन का एक गौरवपूर्ण अध्याय बन गया।
Ad

ताज़ा खबरें