Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

प्रतिभा को सम्मान, संस्कार को पहचान": कुकडेश्वर में कुशवाह समाज का सम्मान समारोह* *कैबिनेट मंत्री श्री नारायणसिह कुशवाह ने मेधावी विद्यार्थियों, किसानों एवं खिलाड़ियों को किया सम्मानित* *60% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत

Author
Mukesh Rathor 30 मई 2026, 07:23 pm
प्रतिभा को सम्मान, संस्कार को पहचान": कुकडेश्वर में कुशवाह समाज का  सम्मान समारोह*   *कैबिनेट मंत्री श्री नारायणसिह कुशवाह ने मेधावी विद्यार्थियों, किसानों एवं खिलाड़ियों को किया सम्मानित*   *60% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत
*"**प्रतिभा को सम्मान, संस्कार को पहचान": कुकडेश्वर में कुशवाह समाज का सम्मान समारोह* *कैबिनेट मंत्री श्री नारायणसिह कुशवाह ने मेधावी विद्यार्थियों, किसानों एवं खिलाड़ियों को किया सम्मानित* *60% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड व प्रशस्ति पत्र वितरित **नीमच/कुकडेश्वर, नीमच 30 मई 2026।* कुश कल्याण मंच के तत्वावधान में श्री क्षत्रिय सूर्यवंशी कुशवाह सकल छोकरा समाज द्वारा कुकडेश्वर में संयुक्त सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, प्रगतिशील किसानों, सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों तथा जिला, संभाग एवं राज्य स्तर पर खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का स्वागत-सम्मान किया गया। *मुख्य अतिथिगण:* कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश शासन के सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मनासा विधायक श्री अनिरुद्ध माधव मारू, इंदौर विधायक श्री महेंद्र सिंह हार्डिया, पोहरी विधायक श्री कैलाश कुशवाह, प्रांतीय कुशवाह समाज भोपाल के प्रदेश अध्यक्ष श्री योगेश मानसिंह कुशवाह, प्रदेश उपाध्यक्ष उज्जैन श्री मुन्नासिंह कुशवाह, प्रदेश उपाध्यक्ष बड़वानी श्री भगीरथ कुशवाह, पूर्व प्रदेश महामंत्री भोपाल श्री गोपाल कुशवाह, प्रांतीय अध्यक्ष मध्यप्रदेश श्री सोनू कुशवाह, नगर पालिका अध्यक्ष कुकडेश्वर श्रीमती उर्मिला महेंद्र पटवा एवं श्री नरेंद्र मालवीय मंचासीन थे। *स्वागत-सम्मान:* कुश कल्याण मंच कुशवाह समाज के जिला अध्यक्ष श्री गणपत कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष श्री बलराम कुशवाह सहित समिति सदस्यों ने सभी अतिथियों का माला, साल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। *प्रतिभाओं का सम्मान:* रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रगतिशील किसानों, सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों एवं उत्कृष्ट खिलाड़ियों का भी अभिनंदन किया गया।****
Ad

ताज़ा खबरें