Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
10 सितंबर की टॉप 20 खबरें: Apple ने लॉन्च किया iPhone Duo, 2022 से रची जा रही थी लाल किला ब्लास्ट की साजिशVideo : चलती गाड़ी में शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, ना ट्रेन रुकी, ना कोई उतरा...फिर भी पहुंच गया पार्सलट्रेन की बुकिंग खुलते ही ‘REGRET’ दिख रहा? दिवाली पर कंफर्म टिकट पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीकेआमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, सागर के अवैध शराब मामले की होगी न्यायिक जांच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | लापरवाही और अनियमितता पर ज़ीरो टालरेंस, सबकी जवाबदेही तय की जाएगी सागर के अवैध शराब मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा और कड़ा एक्शन श्री इरपेसा मोबिलाइज़र्स के प्रति हमारी सद्भावना, समाधान जरूर निकालेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पेसा मोबिलाइज़र्स बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखीDr., Prof. तो सुना होगा, अब Tr. भी देखेंगे नाम के आगे, जानिए Er., CA, Adv. जैसे Prefix आखिर किसे और क्यों मिलते हैं?जिम्मेदारों पर कठोरतापूर्वक कार्रवाई की जाए सुनिश्चित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में अवैध शराब से हुई लोगों की मृत्यु पर व्यक्त किया शोक कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रहे, असामाजिक तत्वों पर हो कठोर कार्रवाई पुलिस, प्रशासनिक अधिकारिउज्जैन में मंदिर टूट गया, लेकिन 8 फीट की हनुमान प्रतिमा टस से मस नहीं हुई, अब IIT इंदौर से ली जा रही मददमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं रेलमंत्री श्री वैष्णव का म.प्र. को सौगात देने के लिये माना आभार | आर्थिक मामलों की केन्द्रीय मंत्रिमंडलीय समिति ने दी स्वीकृति मध्यप्रदेश सहित 5 राज्यों के लिए 3 मल्टी-ट्रैकिंग रेल परियोजनाएं मंजूरकिसानों को उन्नत कृषि तकनीक, गुणवत्तापूर्ण बीज और बेहतर कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी आय में वृद्धि की जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषि को केवल जीविकोपार्जन का साधन न मानकर इसे किसानों के लिए लाभ का व्यवसाय बनाया जाए कृषि क्षेत्र आने वाले समय में प्रदेSIR में भारत रत्न CNR Rao के नाम में एक ‘F’ की गड़बड़ी पर विवाद, EC ने कहा- कोई नोटिस नहीं दियामध्यप्रदेश निवेशकों का भरोसेमंद साथी | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में दुनिया के उद्योग जगत को दिया न्योता मध्यप्रदेश की निवेश क्षमता से रूबरू हुआ वैश्विक उद्योग जगत लगभग 53 हजार करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्ताव प्राप्तMPSC Paper Leak: प्यार, ब्रेकअप और बदले ने खोला पेपर लीक का राज, प्रेमी ने किया प्रेमिका का भंडाफोड़‘दिमागी नक्सल’ वाले पोस्ट पर बवाल, गौरव भाटिया ने CJP नेताओं पर ठोका ₹2 करोड़ के मानहानि का केसमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्वेत क्रांति के जनक कुरियन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शुभेंदु कैबिनेट में उत्तर बंगाल को मिला हक, सिंडिकेट राज के खात्मे की शुरुआत, विभागों का बंटवारा 3 को

Author
Prabhat Khabar 01 जून 2026, 07:01 pm
शुभेंदु कैबिनेट में उत्तर बंगाल को मिला हक, सिंडिकेट राज के खात्मे की शुरुआत, विभागों का बंटवारा 3 को

खास बातें बंगाल में मंत्रियों की संख्या हुई 44 मंत्रिमंडल का पूरा गणित : कैबिनेट से राज्य मंत्री तक की सूची उत्तर बंगाल को ममता राज के सौतेले व्यवहार से मुक्ति ममता राज में सिर्फ 8 मंत्री थे उत्तर बंगाल के जातीय और सामाजिक न्याय बौद्धिक वर्ग और आधी आबादी का अनूठा संगम बुधवार को नबान्न में बंटेगा विभाग West Bengal Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल की राजनीति में सोमवार को एक नया और स्वर्णिम अध्याय जुड़ा.

कोलकाता के लोक भवन में आयोजित एक भव्य और गरिमामय समारोह में राज्यपाल आरएन रवि ने 35 भाजपा विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलायी. शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली इस सरकार का यह पहला और सबसे बड़ा ‘मेगा कैबिनेट विस्तार’ है. बंगाल में मंत्रियों की संख्या हुई 44 इस विस्तार के साथ ही मंत्रिपरिषद में सदस्यों की कुल संख्या 41 हो गयी है.

यह राज्य में मंत्रियों की अधिकतम सीमा 44 से महज 3 कम है. नयी टीम में नामचीन डॉक्टरों, प्रोफेसरों और दिग्गज बुद्धिजीवियों को जगह मिली है, तो जमीन से जुड़ीं पूर्व घरेलू सहायिका कलिता माझी और टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा को भी मंत्री बनाकर भाजपा ने बड़ा सामाजिक संदेश दिया है.

मंत्रिमंडल का पूरा गणित : कैबिनेट से राज्य मंत्री तक की सूची लोक भवन के इस ऐतिहासिक आयोजन में मंत्रियों को 3 श्रेणियों में शपथ दिलायी गयी. कैबिनेट मंत्री (13 विधायक): स्वपन दासगुप्ता, तापस रॉय, शंकर घोष, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, डॉ शारद्वत मुखर्जी और प्रो कल्याण चक्रवर्ती जैसे कद्दावर चेहरों को कैबिनेट रैंक दी गयी है.

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार (3 विधायक): डॉ इंद्रनील खां, राजेश महता और मालती रावा रॉय को स्वतंत्र प्रभार का जिम्मा मिला है. राज्य मंत्री (19 विधायक): कलिता माझी, अशोक डिंडा, जोयेल मुर्मू, आनंदमय बर्मन, कौशिक चौधरी, गार्गी दास घोष, भास्कर भट्टाचार्य, दिबाकर घरामी, सुमन सरकार, शांतनु प्रमाणिक, पूर्णिमा चक्रवर्ती, उमेश राय, दीपक बर्मन, मनोज कुमार उरांव, विशाल लामा और बिराज विश्वास सहित अन्य कनिष्ठ मंत्रियों ने शपथ ली.

इसे भी पढ़ें : दूसरों के घरों में बर्तन धोने वाली कलिता माझी बनीं शुभेंदु कैबिनेट में मंत्री, ऐसा है झोपड़ी से लोक भवन तक का सफर उत्तर बंगाल को ममता राज के सौतेले व्यवहार से मुक्ति बंगाल चुनाव 2026 में भाजपा को एकतरफा जीत दिलाने वाले उत्तर बंगाल क्षेत्र से इस बार 9 मंत्रियों को शामिल किया गया है.

सोमवार को अकेले इस क्षेत्र से शंकर घोष (सिलीगुड़ी), दीपक बर्मन (फालाकाटा) और मनोज कुमार उरांव (कुमारग्राम) सहित कुल 8 नये चेहरों को सरकार में शामिल किया गया. ममता राज में सिर्फ 8 मंत्री थे उत्तर बंगाल के ममता बनर्जी के पिछले कार्यकाल में 43 मंत्रियों में से केवल 8 उत्तर बंगाल से थे.

इसकी वजह से इस क्षेत्र में हमेशा प्रशासनिक उपेक्षा और विकास की कमी की शिकायतें रहतीं थीं. शुभेंदु अधिकारी ने सरकार बनते ही उत्तर बंगाल को उसका असली हक देकर तृणमूल के शहरी और दक्षिण बंगाल केंद्रित राजनीति के घमंड को पूरी तरह तोड़ दिया है. बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें West Bengal Cabinet Expansion: जातीय और सामाजिक न्याय विस्तारित मंत्रिमंडल में 14 मंत्री विभिन्न जातीय समूहों का प्रतिनिधित्व करते हैं.

सोमवार को 11 एससी-एसटी विधायकों ने शपथ ली, जिससे कैबिनेट में नीशीथ प्रमाणिक, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू समेत एससी-एसटी मंत्रियों की कुल संख्या अब 5 हो गयी है. यह बंगाल के इतिहास में शोषितों को अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी है. बौद्धिक वर्ग और आधी आबादी का अनूठा संगम शुभेंदु अधिकारी की नयी टीम में भद्रलोक और भद्रमहिला के सम्मान का पूरा ख्याल रखा गया है.

बिधाननगर से चुनाव जीतने वाले मशहूर कैंसर विशेषज्ञ (ऑन्कोलॉजिस्ट) डॉ शारद्वत मुखर्जी और खड़दह के प्रोफेसर कल्याण चक्रवर्ती को कैबिनेट में लाकर शिक्षा और स्वास्थ्य को नयी दिशा देने की कोशिश की गयी है. बेहाला पश्चिम के युवा ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ इंद्रनील खां को स्वतंत्र प्रभार दिया गया है.

आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पॉल पहले से ही एकमात्र महिला कैबिनेट मंत्री (महिला एवं बाल कल्याण विभाग) हैं. सोमवार को मालती आर रॉय (स्वतंत्र प्रभार) के साथ 4 अन्य महिला विधायकों (मौमिता विश्वास मिश्रा, पूर्णिमा चक्रवर्ती, गार्गी दास घोष और सुमन सरकार) ने जूनियर मंत्री के रूप में शपथ ली.

इसके साथ ही सरकार में महिला मंत्रियों की संख्या 6 हो गयी है. यह संख्या 2021 की ममता बनर्जी सरकार की 9 महिला मंत्रियों से भले कम है, लेकिन इस बार इन्हें सजावटी पद की बजाय महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं. इसे भी पढ़ें : शुभेंदु कैबिनेट का विस्तार, 35 नये मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलायी शपथ बुधवार को नबान्न में बंटेगा विभाग शपथ ग्रहण समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नये कैबिनेट मंत्री तापस रॉय ने एक बड़ा अपडेट दिया.

उन्होंने बताया कि मंत्रियों के विभागों का आधिकारिक बंटवारा बुधवार को राज्य सचिवालय नबान्न (Nabanna) में होने वाली कैबिनेट की पहली औपचारिक बैठक में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी करेंगे. प्रचंड बहुमत के साथ बंगाल में बनी भाजपा सरकार West Bengal Cabinet Expansion: बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा में 208 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आयी भाजपा सरकार ने 9 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में शपथ ली थी.

सोमवार का यह विस्तार बताता है कि शुभेंदु अधिकारी सरकार का लक्ष्य बंगाल से ‘सिंडिकेट राज’ और ‘भ्रष्टाचार’ को उखाड़ फेंकने के साथ-साथ पारदर्शी, संतुलित और सर्वव्यापी शासन देना है. इसे भी पढ़ें सोनारपुर हमला अभिषेक बनर्जी की अग्नि परीक्षा, जन-आक्रोश को ममता की तरह सहानुभूति में बदल पायेंगे ‘भाईपो’? बंगाल में लक्ष्मीर भंडार घोटाले की होगी SIT जांच, 30 लाख फर्जी खाते खंगालेंगे अधिकारी.

Ad

ताज़ा खबरें

10 सितंबर की टॉप 20 खबरें: Apple ने लॉन्च किया iPhone Duo, 2022 से रची जा रही थी लाल किला ब्लास्ट की साजिश
राष्ट्रीय

10 सितंबर की टॉप 20 खबरें: Apple ने लॉन्च किया iPhone Duo, 2022 से रची जा रही थी लाल किला ब्लास्ट की साजिश

Video : चलती गाड़ी में शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, ना ट्रेन रुकी, ना कोई उतरा...फिर भी पहुंच गया पार्सल
राष्ट्रीय

Video : चलती गाड़ी में शख्स ने लगाया गजब का जुगाड़, ना ट्रेन रुकी, ना कोई उतरा...फिर भी पहुंच गया पार्सल

ट्रेन की बुकिंग खुलते ही ‘REGRET’ दिख रहा? दिवाली पर कंफर्म टिकट पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
राष्ट्रीय

ट्रेन की बुकिंग खुलते ही ‘REGRET’ दिख रहा? दिवाली पर कंफर्म टिकट पाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, सागर के अवैध शराब मामले की होगी न्यायिक जांच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | लापरवाही और अनियमितता पर ज़ीरो टालरेंस, सबकी जवाबदेही तय की जाएगी सागर के अवैध शराब मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा और कड़ा एक्शन श्री इर
मध्यप्रदेश

आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता, सागर के अवैध शराब मामले की होगी न्यायिक जांच : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | लापरवाही और अनियमितता पर ज़ीरो टालरेंस, सबकी जवाबदेही तय की जाएगी सागर के अवैध शराब मामले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बड़ा और कड़ा एक्शन श्री इर

पेसा मोबिलाइज़र्स के प्रति हमारी सद्भावना, समाधान जरूर निकालेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पेसा मोबिलाइज़र्स बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी
मध्यप्रदेश

पेसा मोबिलाइज़र्स के प्रति हमारी सद्भावना, समाधान जरूर निकालेंगे: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | पेसा मोबिलाइज़र्स बहनों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी