Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

मिडिल ईस्ट क्राइसिस: पेट्रोल पंप और गैस सिलेंडर की कमी की चिंता छोड़ें, सरकार ने उठाए बड़े कदम

Author
Prabhat Khabar 29 मार्च 2026, 07:04 pm
मिडिल ईस्ट क्राइसिस: पेट्रोल पंप और गैस सिलेंडर की कमी की चिंता छोड़ें, सरकार ने उठाए बड़े कदम

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने के बीच भारत सरकार ने देश में ईंधन और गैस के सप्लाई को सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाए हैं. पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश की रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है.

पेट्रोल पंप सामान्य रूप से काम कर रहे हैं और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है. उत्पाद शुल्क में कटौती और निर्यात पर नियंत्रण सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. इसके साथ ही डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर शुल्क लगाया गया है, ताकि घरेलू जरूरतों को पूरा किया जा सके.

गैस की आपूर्ति और एलपीजी नेटवर्क का विस्तार गैस क्षेत्र में घरेलू जरूरतों को प्राथमिकता दी जा रही है. पाइप से मिलने वाली गैस (पीएनजी) और सीएनजी की 100 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित की गई है. उद्योगों को उनकी सामान्य जरूरत का करीब 80 प्रतिशत गैस मिल रही है, जबकि उर्वरक कारखानों को 70-75 प्रतिशत गैस दी जा रही है.

मार्च में 2.9 लाख नए पीएनजी कनेक्शन जोड़े गए हैं और शहरों में गैस वितरण नेटवर्क का विस्तार तेज किया जा रहा है. एलपीजी और केरोसिन की आपूर्ति अंतरराष्ट्रीय हालात के बावजूद एलपीजी की आपूर्ति सामान्य है और रोजाना 55 लाख से अधिक सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं.

व्यावसायिक एलपीजी की आपूर्ति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है, जिसमें होटल, खानपान और जरूरी उद्योगों को प्राथमिकता दी जा रही है. मिट्टी के तेल (केरोसिन) की सप्लाई भी बढ़ाई गई है. सरकार ने जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए 2,900 छापे मारे और लगभग 1,000 सिलेंडर जब्त किए गए.

लोगों से अपील सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की अनावश्यक खरीदारी से बचें. राज्यों को निगरानी बढ़ाने, रोजाना अपडेट देने और गैस से जुड़े ढांचे को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं. (भाषा इनपुट).

Ad

ताज़ा खबरें