Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Video : पंजाब कांग्रेस की बैठक में भूपेश बघेल का विरोध, लगे 'गो बैक' के नारेक्या आसमान में भारत का होगा 'पावर अप' ? 114 राफेल जेट बेचने को तैयार फ्रांसमौसम : बंगाल-बिहार में बारिश का अलर्ट, जानें और किन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादलमानसून का रौद्र रूप: पहाड़ों से मैदान तक भारी बारिश की 7 तस्वीरेंउत्तराखंड में बारिश का कहर! चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही गंगा, ऋषिकेश के घाट खाली कराए गएमुख्यमंत्री डॉ. यादव की गरिमामयी उपस्थिति में मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड और टाटा स्ट्राइव के मध्य हुआ एमओयू | स्थानीय स्तर पर हजारों युवाओ के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर होंगे सृजित पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में युवाओं व होम-स्टे संचालकों का होगा कौशल उन्GST-ITC धोखाधड़ी मामले में कोलकाता से 3 आरोपी गिरफ्तार, असम STF ने कोलकाता ने की कार्रवाईमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला से की सौजन्य भेंट | लोकतांत्रिक परंपराओं एवं जनहित के मुद्दों पर हुई सार्थक चर्चानीमच में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ आज मनासा सेआतंकवादी, किसान विरोधी और भ्रष्टाचारी कहां मिलेंगे...राज्यसभा में BJP सांसदों ने कांग्रेस के खिलाफ लगाए नारेकलेक्टर ने निर्माण कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशपशुपालन एवं डेयरी विभाग की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्नशैक्षणिक संस्थानों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री के विरुद्ध जिलेभर में संयुक्त अभियानजिला न्यायालय नीमच में चिकित्सा कक्ष का किया गया शुभारंभबिना खाद्य अनुज्ञप्ति के खाद्य व्यवसाय संचालित करने पर प्रकरण दर्ज

मौसम : बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, इन राज्यों में भी होगी अगले 2 दिन भारी बारिश

Author
Prabhat Khabar 18 जुलाई 2026, 05:18 am
मौसम : बिहार-झारखंड में येलो अलर्ट, इन राज्यों में भी होगी अगले 2 दिन भारी बारिश

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 20 से 22 जुलाई के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 19 से 23 जुलाई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 18 से 23 जुलाई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भी बारिश का दौर जारी रह सकता है.

इस दौरान कई जगहों पर लगातार बारिश होने के आसार हैं. विभाग के अनुसार 18 से 20 जुलाई के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश और 19 से 23 जुलाई तक विदर्भ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं 21 से 23 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 18 से 23 जुलाई तक पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में अच्छी और भारी बारिश होने की संभावना है.

राजस्थान में अगले सप्ताह फिर जोर पकड़ सकता है मानसून राजस्थान में इस सप्ताह मानसून कुछ कमजोर रहा, लेकिन अगले हफ्ते से बारिश फिर रफ्तार पकड़ सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो-तीन दिन तक राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश कम रहेगी. इसके बाद 21 जुलाई से कोटा, भरतपुर और जयपुर संभाग के कई हिस्सों में बारिश बढ़ने की संभावना है.

वहीं 22 और 23 जुलाई से पश्चिमी और मध्य राजस्थान में भी अच्छी बारिश हो सकती है. जुलाई के आखिरी सप्ताह में जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में भी मानसून सक्रिय होने की उम्मीद है. मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. झारखंड में बारिश के आसार मौसम विज्ञान केंद्र रांची से मिली जानकारी के अनुसार, 18 जुलाई को रांची सहित 10 जिलों लातेहार, चतरा, गुमला, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, लोहरदगा में भारी बारिश व वज्रपात की चेतावनी दी गयी है.

मौसम विज्ञान केंद्र ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अलग-अलग हिस्सों में 20 जुलाई तक बादल छाये रहने, गर्जन, वज्रपात व तेज गति से हवा चलने की संभावना व्यक्त की है. बिहार में येलो अलर्ट जारी बिहार में 18 जुलाई को मौसम का मिजाज बदला रहेगा.

राज्य के अधिकांश जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग ने पूरे बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि पटना, भोजपुर, नालंदा और आसपास के कुछ इलाकों में ऑरेंज अलर्ट है. इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

बिहार का मौसम यूपी में होगी बारिश मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 जुलाई को उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा. पूर्वी और तराई के कई जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं पश्चिमी, मध्य और बुंदेलखंड के जिलों में भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है.

यूपी का मौसम दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 जुलाई को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. दिन के दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी कुछ इलाकों में हो सकती है. इस दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है.

अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 19 जुलाई को भी दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. दिन के दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने के साथ कुछ इलाकों में गरज-चमक भी हो सकती है..

Ad

ताज़ा खबरें