Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Delhi Crime: गोल्डी बराड़ के नाम पर महिला से 200 करोड़ की रंगदारी, जान से मारने की धमकीMeta अब देगा सेक्सुअल हैरेसमेंट की जानकारी, सरकार बोली- सुरक्षा से समझौता नहींWeather Today: बिहार-ओडिशा समेत आज कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक, 19 सितंबर से शुरू हो सकती है मानसून की विदाईDiwali-Chhath Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए राहत की खबर, रेलवे ने चलाईं कई स्पेशल ट्रेनेंSchool Holiday 15 September: क्या 15 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? जानें अपने राज्य की स्थितिउज्जैन के विकास को मिल रहा हवाई विस्तार का नया आधार | दताना-मताना में प्रदेश के 10वें एयरपोर्ट का विकास जारी 1800 मीटर रनवे से होगी शुरुआत, भविष्य में 2700 मीटर तक होगा विस्तारVideo: ठाणे में रेत से बना अनोखा पंचमुखी गणेश, लोगों के आकर्षण का बना केंद्रमुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में होगा राज्य स्तरीय स्कूटी वसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रमसेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को जिले में होंगे विविध सेवा एवं जनभागीदारी के कार्यक्रममुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तीरंदाजी विश्वकप में स्वर्ण पदक विजेता श्री बोम्मादेवरा को दी बधाई | मैक्सिको में पुरुषों की रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का मानGurugram Biker Case: कौन चला रहा था गाड़ी? कार मालिक बोला- 2 दिन पहले दोस्त को दी थी गाड़ीमुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह | उत्कृष्ट अभियंताओं और निर्माण एजेंसियों को पांच श्रेणियों में प्रदान किए जाएंगे ‘लोक निर्माण पुरस्कार’प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा प्रज्ज्वलित विकास के दीपक का प्रकाश फैल रहा हैं देशभर में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिवस पर दीप प्रज्ज्वलित कर होगा आभार प्रदर्शन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा-संकल्प अभियान बेहतर समन्वयमेंटेनेंस के नाम पर विद्युत वितरण कंपनी का फर्जीवाड़ा... उपभोक्ता भरी गर्मी में भी परेशान और बरसात में भी परेशान... तो काहे का मेंटेनेंस

Weather Forecast : लो प्रेशर की वजह से होगी भारी बारिश, झारखंड सहित इन राज्यों में अलर्ट जारी

Author
Prabhat Khabar 17 जुलाई 2026, 04:53 am
Weather Forecast : लो प्रेशर की वजह से होगी भारी बारिश, झारखंड सहित इन राज्यों में अलर्ट जारी

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 17 जुलाई को हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं, 17 से 19 जुलाई तक हरियाणा, चंडीगढ़, और पंजाब में बारिश के आसार हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 17 से 18 जुलाई, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 17 जुलाई को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है.

17 से 20 जुलाई के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में कई जगहों पर बारिश हो सकती है. वहीं, विदर्भ में 17 से 19 जुलाई तक कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, 21-22 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश, 17 से 22 जुलाई तक पूर्वी मध्य प्रदेश, 20 से 22 जुलाई तक विदर्भ जबकि 17 से 22 जुलाई के दौरान छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश होने के आसार हैं.

झारखंड में अगले दो दिन बारिश के आसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव वाले क्षेत्र और इससे उत्पन्न साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर झारखंड पर भी पड़ा है. 17 जुलाई को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, खूंटी, सरायकेला‑खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश की संभावना है.

राजधानी रांची में बादल छाये रहेंगे और कहीं‑कहीं मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 18 जुलाई को गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला‑खरसावां में भारी बारिश हो सकती है. अन्य जिलों में एक या दो बार हल्की व मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

राजस्थान में कुछ दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान राजस्थान में फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मानसून कमजोर पड़ गया है. ऐसे में अगले 5-6 दिनों तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहने की संभावना है. हालांकि, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. यानी लोगों को अभी कुछ दिन तक तेज बारिश से राहत रहेगी, जबकि कई इलाकों में गर्मी और उमस का असर बना रह सकता है. दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? 17 जुलाई को दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

पूरे दिन गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर सकती है. आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है. 18 जुलाई को भी कुछ ऐसा ही मौसम रह सकता है. पूर्वोत्तर भारत का मौसम कैसा रहेगा? 17 से 20 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश में अच्छी बारिश होने के आसार हैं.

वहीं, 17 से 22 जुलाई तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 21 और 22 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कुछ कम हो सकती हैं. दक्षिण भारत का मौसम कैसा रहेगा? 17 से 22 जुलाई के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तेलंगाना के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है.

वहीं, केरल, लक्षद्वीप और माहे में 17 और 22 जुलाई को बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें..

Ad

ताज़ा खबरें