Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
दौलत नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्थाएं छोड़ गए हकीम अब्दुल हमीद, बर्थ एनिवर्सरी पर पढ़ें 'जामिया हमदर्द' की कहानीXi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत लौटे शी जिनपिंग, मोदी-शी रिश्तों में क्या बदला?गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएंBRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्कीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाईप्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभीKal School Holiday: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? गणेश चतुर्थी पर कहां है छुट्टीमुख्यमंत्री डॉ. यादव, सोमवार को भारत भवन में करेंगे भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ | राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और कवि होंगे शामिलकठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने निभाया अपना वादाकेन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषक हित में संचालित हैं कई कल्याणकारी योजनाएं पन्ना के बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री किसानों से किया संवादBRICS देशों के बीच कारोबार में बाहरी दबाव कम करने का पुतिन ने बताया प्लान, रखे ये 2 प्रस्तावदुनिया की सबसे उम्रदराज मां : 74 साल की उम्र में जुड़वां बच्चों को दिया जन्ममुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को देंगे ई-स्कूटी की सौगात | मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी भोपाल में 16 सितंबर को होगा राज्य स्तरीय ई-स्कूटी वितरण कार्यक्रम प्रदेश सरकार ने योजना में अब तक लगभग 246 कDurga Puja 2026: पद्मा नहीं, अब गुजरात की हिल्सा के स्वाद की दीवानी बनी ढाका, कोलकाता से भेजी गई 500 मीट्रिक टन मछली

मौसम : राखी पर बरसेंगे बादल, भारी बारिश की चेतावनी; 30 अगस्त तक इन राज्यों में अलर्ट

Author
Prabhat Khabar 25 अगस्त 2026, 05:56 am
मौसम : राखी पर बरसेंगे बादल, भारी बारिश की चेतावनी; 30 अगस्त तक इन राज्यों में अलर्ट

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 25 से 28 अगस्त और 30 अगस्त को जम्मू-कश्मीर के अलावा लद्दाख में, जबकि 25 से 30 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. इस साल 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार पड़ रहा है.

इस दिन कुछ राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है. झारखंड में बारिश का अलर्ट झारखंड में 25 से 28 अगस्त 2026 के दौरान पूरे राज्य में कहीं-कहीं गरज, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान है.

25 अगस्त को दक्षिणी (सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम) और सटे मध्य भागों (गुमला, खूंटी), 26 अगस्त को उत्तर-पश्चिमी, मध्य (लोहरदगा, गुमला, खूंटी) व दक्षिणी भागों (सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम), 27 अगस्त को मध्य (लोहरदगा, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद), उत्तर-पश्चिमी (लातेहार, चतरा) व उत्तर-पूर्वी (गिरिडीह) भागों जबकि 28 अगस्त को दक्षिणी (सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम) और सटे मध्य (गुमला, लोहरदगा, खूंटी) इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

झारखंड का मौसम छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट 25 अगस्त को छत्तीसगढ़ में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ गरज-चमक और वज्रपात होने की संभावना है. कुछ ऐसा ही मौसम 26 अगस्त को देखने को मिल सकता है.

पश्चिमी मध्य प्रदेश में 25 से 26 अगस्त, पूर्वी मध्य प्रदेश में 25 से 29 अगस्त, विदर्भ में 25 से 28 अगस्त अगस्त के दौरान बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. बंगाल के अलावा इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश 25 से 30 अगस्त के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली वाला इलाका), उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना है.

वहीं, 27 से 30 अगस्त के दौरान ओडिशा में भी बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. बिहार का मौसम कैसा रहेगा? 25 अगस्त को बिहार के लगभग सभी जिलों में बारिश होने की संभावना है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है, जबकि उत्तर-पूर्वी बिहार के कई जिलों में एक-दो स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है.

इस दौरान मौसम मुख्य रूप से बारिश वाला रहने की संभावना है. बिहार का मौसम ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather : रक्षाबंधन में भारी बारिश का खतरा, पढ़ें 30 अगस्त तक का वेदर अपडेट पूर्वोत्तर भारत में हो सकती है भारी बारिश अरुणाचल प्रदेश में 25 से 26 अगस्त और 29-30 अगस्त के दौरान, जबकि असम और मेघालय के अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 से 30 अगस्त के दौरान काफी भारी बारिश होने की संभावना है..

Ad

ताज़ा खबरें