Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ.यादव 29 अगस्त को बालाघाट में जन-विश्वास अभियान में होंगे शामिल | सभी जिलों में इस बार 29 अगस्त को जन-विश्वास अभियानदेशभर में ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ : PM मोदी करेंगे खिलाड़ियों से बात, 4 मुख्य मुद्दों पर होगी चर्चाAaj Ka Mausam: मध्य प्रदेश-UP में भारी बारिश के आसार, 29 अगस्त से एक्टिव होगा नया मौसमी सिस्टमHeavy Rain Alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में भी बरसेंगे बादलSmash the Patriarchy 2: जब गाली बनी Gen Z की स्लैंग, तो लड़कियों के लिए क्यों बदल जाता है पैमाना?हिमालय में भूकंप से कैसे आती है फ्लैश फ्लड, जानिए डेंजर जोन में क्यों रहता है नेपालNepal Flood: भारत-चीन वर्ल्ड बैंक के साथ मिलकर नेपाल की मदद में जुटे, भारत भेज रहा राहत सामग्री; IAF के विमान तैयारमुख्यमंत्री डॉ. यादव पहुंचे तीर्थनगरी ओंकारेश्वर | खेड़ीघाट में श्री राजराजेश्वरी त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में सपत्नीक किए दर्शन-पूजन मंगल दास त्यागी महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वादमुख्यमंत्री डॉ. यादव 27 अगस्त को जबलपुर में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ में होंगे शामिलNepal Flood : प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाली पीएम बालेन शाह से फोन पर की बात, कहा- हर संभव मदद के लिए तैयारचम्बल औद्योगिक प्रगति से बना रहा है नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | प्रदेश में निवेशकों का अभूतपूर्व निवेश मेड इन एमपी, फेथ इन एमपी का उत्कृष्ट उदाहरण मप्र में बेरोजगारी दर सबसे कम तेजी से औद्योगिक तरक्की करने में देश में अव्वल है मप्र जीआईएस-25 में मिलएमसीपीएस का सफल परीक्षण सेना की क्षमता और रक्षा तकनीक को देगा मजबूती : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रक्षा क्षेत्र में नई-नई उपलब्धियां हासिल करने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया हर्षलाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को बांधी स्नेह और विश्वास से भरी राखियां | मुख्यमंत्री ने दोहराया प्रदेश की हर बहन की खुशहाली का संकल्प महिला सुरक्षा कर्मियों ने भी बांधी राखी मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भी भेंट किया लाड़ली बहनोंHeavy Rain Warning: 27 से 31 अगस्त और 1 सितंबर को भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्टविद्यार्थियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | विद्यार्थियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले स्कूल वैन चालक पर प्रकरण दर्ज, भेजा जेल स्कूल संचालक के विरुद्ध भी मामला दर्ज, वैन जब्त मुख्यमंत्री के निर्देश पर देवास में त्वरित कार्रवाई

मौसम : बंगाल-बिहार में बारिश का अलर्ट, जानें और किन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

Author
Prabhat Khabar 07 अगस्त 2026, 06:52 am
मौसम : बंगाल-बिहार में बारिश का अलर्ट, जानें और किन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि पश्चिमी मध्य प्रदेश में 10 से 12 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 7 से 9 अगस्त और फिर 10 से 12 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश के आसार हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ में 7 अगस्त और फिर 11 से 12 अगस्त के दौरान कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है.

झारखंड में बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, 7 अगस्त को झारखंड में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं 8 अगस्त को राज्य के दक्षिणी और उससे सटे मध्य भागों में गरज-चमक के साथ कई स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

झारखंड का मौसम बिहार का मौसम कैसा रहेगा? मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 7 अगस्त को बिहार के सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, मुंगेर और आसपास के जिलों में कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

वहीं पटना, नालंदा, गया, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सारण समेत कई जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश देखने को मिल सकती है. बिहार का मौसम मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना विभाग के अनुसार, 7 से 10 अगस्त के दौरान राजस्थान के भरतपुर, कोटा, अजमेर, जयपुर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है.

वहीं, 7 से 9 अगस्त के बीच भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. ये भी पढ़ें: दिल्ली में झमाझम बारिश, आरेंज अलर्ट जारी, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान आईएमडी के अनुसार, दक्षिण बंगाल के पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर तथा बांकुड़ा जिलों में अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है.

वहीं कोलकाता, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, झाड़ग्राम, पुरुलिया और पश्चिम बर्धमान जिलों में 7 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार जिलों में भी 7 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें: 6 से 11 अगस्त तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी-पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में बिगड़ेगा मौसम दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा ? विभाग के अनुसार, 7 अगस्त को दिल्ली में आसमान आमतौर पर बादलों से ढका रहेगा. दिन के दौरान एक-दो बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ गरज-चमक की भी संभावना है.

इस दिन मध्यम से भारी बारिश होने के भी आसार हैं. वहीं 8 अगस्त को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा..

Ad

ताज़ा खबरें