Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिंदी दिवस की दीं शुभकामनाएंGanesh Chaturthi: CM देवेंद्र फडणवीस ने दी गणेश चतुर्थी की बधाई, बोले - रिपोर्ट आते ही UCC करेंगे लागूVIDEO : गुरुग्राम में महिला बाइक सवार का कार ने किया पीछा, फिर मारी टक्कर, Viral वीडियो में दिखा पूरा मामलादौलत नहीं, आने वाली पीढ़ियों के लिए संस्थाएं छोड़ गए हकीम अब्दुल हमीद, बर्थ एनिवर्सरी पर पढ़ें 'जामिया हमदर्द' की कहानीXi Jinping India Visit: 7 साल बाद भारत लौटे शी जिनपिंग, मोदी-शी रिश्तों में क्या बदला?गंगा में डूब रहे 30 दिन के मासूम समेत 10 बांग्लादेशियों की BSF ने बचायी जानमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश चतुर्थी और तीज पर्व की शुभकामनाएंBRICS Summit 2026: रेयर मिनरल्स पर PM मोदी का संदेश, कहा- इन्हें हथियार बनाया तो रुकेगी दुनिया की तरक्कीमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम को एएचएफ जूनियर एशिया कप-2026 जीतने पर दी बधाईप्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव | बहनों से किया हर वादा पूरी निष्ठा से निभायेंगे 50 लाख से अधिक पट्टेधारियों को पट्टे की निःशुल्क पक्की रजिस्ट्री कराकर देगी हमारी सरकार गांवों, पंचायतों, कस्बों सभीKal School Holiday: 14 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल? गणेश चतुर्थी पर कहां है छुट्टीमुख्यमंत्री डॉ. यादव, सोमवार को भारत भवन में करेंगे भारतीय मातृभाषा अनुष्ठान का शुभारंभ | राष्ट्रीय हिन्दी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आयोजन देशभर के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार और कवि होंगे शामिलकठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | सिंधी समाज के महापुरुषों राजा दाहिर, संत कंवरराम और शहीद हेमु कालानी की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कर राज्य सरकार ने निभाया अपना वादाकेन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | कृषक हित में संचालित हैं कई कल्याणकारी योजनाएं पन्ना के बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री किसानों से किया संवादBRICS देशों के बीच कारोबार में बाहरी दबाव कम करने का पुतिन ने बताया प्लान, रखे ये 2 प्रस्ताव

झारखंड में होगी भारी बारिश, बिहार में येलो अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Author
Prabhat Khabar 04 अगस्त 2026, 05:24 am
झारखंड में होगी भारी बारिश, बिहार में येलो अलर्ट, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 6 से 9 अगस्त के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. वहीं, 5 से 9 अगस्त तक पूर्वी मध्य प्रदेश जबकि 4 से 9 अगस्त तक छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है.

विभाग के अनुसार, 4 से 6 अगस्त के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, 4 से 7 अगस्त तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 3 से 8 अगस्त तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश का अनुमान है. बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट IMD के अनुसार, 4 से 7 अगस्त के दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, 4 और 6 अगस्त को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग,कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी वाला इलाका) और सिक्किम में भारी बारिश होने की संभावना है.

5 से 7 अगस्त तक गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल (कोलकाता, हावड़ा, हुगली) में भी भारी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. झारखंड में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 4 और 5 अगस्त को झारखंड के कई हिस्सों में मौसम सक्रिय रहेगा.

राज्य में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात की संभावना है. वहीं पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पलामू, चतरा, गढ़वा, लातेहार और आसपास के क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की भी आशंका जताई गई है.

झारखंड का मौसम बिहार में येलो अलर्ट? मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 4 अगस्त को बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है. राज्य के लगभग सभी हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

वहीं पश्चिम चंपारण, वैशाली, समस्तीपुर और दरभंगा जिलों में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिल सकता है. बिहार का मौसम दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? 4 और 5 अगस्त 2026 को दिल्ली में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 31°C से 34°C तथा न्यूनतम तापमान 22°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है.

4 अगस्त को तड़के सुबह से दोपहर तक अधिकांश स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं शाम या रात में भी कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं. 5 अगस्त को सुबह से दोपहर के दौरान कुछ स्थानों पर और शाम/रात के समय कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है..

Ad

ताज़ा खबरें