Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
हावड़ा से पुरी तक का सफर अब सिर्फ तीन घंटे में, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में मिलेगी ये खास सुविधाVIDEO: रस्सी से बांधकर पुलिस ने 5 मिनट तक बरसाई लाठियां... दर्द से कराहता रहा युवक, वीडियो वायरलन्यू फरक्का रूट पर ट्रेन सेवा बहाल, फिर भी 14 ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी, देखें पूरी लिस्टपीएम मोदी ने SRCC में याद किया 2013 का दौर, बोले- LoC पर भारतीय जवान मारे जा रहे थेगरबा में मुसलमानों की एंट्री पर रोक, माथे पर तिलक से होगी पहचान; VHP के नए निर्देशराष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई, कहा- शिक्षकों की उपलब्धि से प्रदेश हुआ गौरवान्वितमुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की वैश्विक निवेश संभावनाओं को मिलेगा नया आयाम | मुख्यमंत्री डॉ. यादव 6 से 9 सितंबर तक दुबई प्रवास पर वैश्विक आयोजन एआईएम कांग्रेस 2026 में सहभागिता के साथ इन्वेस्ट एमपी 2026 में करेंगे निवेश संवादकंगना का हाई पारा वाला वीडियो वायरल, बोलीं- फूहड़ किस्म के लोग हैं, जो चेयर पर बैठे हैंकिसानों की सेवा का त्यौहार है बलराम कृषि महोत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | फील्ड से लेकर फैक्ट्री तक सरकार किसानों के साथ है मुख्यमंत्री ने भिंड जिले में हुए बलराम कृषि महोत्सव में वीसी से की सहभागिता जिले के किसानों से की इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेनमानसून सक्रिय रहने तक रहें बेहद सावधान - मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राहत एवं बचाव कार्यों में कोई कमी न रहें बाढ़ प्रभावितों को तत्काल दें खाना, कपड़ा और जरूरत का सूखा सामान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट कमांड सेन्टर पहुंचकर वर्षाजनित परिस्थितियों की ली जानकारीकर्ज वापस नहीं करने पर महिला के कपड़े उतरवा कर बनाया वीडियो, बेटे को भी 4 दिनों तक रखा बंधक, जानें पूरा मामलागोल्ड मेडलिस्डट महिला रेसलर ने 2 बच्चों संग की आत्महत्या ! ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोपमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रख्यात व्यंग्यकार स्व. शरद जोशी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि'अगर मैं आपका स्टूडेंट होता': पीएम मोदी ने पूछा पब्लिक स्पीकिंग का तरीका, शिक्षिका बोलीं - अभ्यास से आएगा आत्मविश्वासतमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार

बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Author
Prabhat Khabar 28 जुलाई 2026, 05:04 am
बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड में होगी भारी बारिश, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 28 से 31 जुलाई के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में, 28 जुलाई से 2 अगस्त तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 27 से 29 जुलाई के अलावा 1 से 2 अगस्त के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

विभाग के अनुसार, 28 जुलाई और 31 जुलाई से 2 अगस्त के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं, 28 से 30 जुलाई के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश, 28 जुलाई से 2 अगस्त तक छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट मौसम केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 28 से 29 जुलाई के दौरान राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा. रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, पलामू, गढ़वा, चतरा, हजारीबाग, बोकारो, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम समेत कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

रांची, बोकारो, हजारीबाग, चतरा और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए येलो अलर्ट (सतर्क रहने की सलाह) जारी किया गया है. दूसरी ओर देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा, गिरिडीह और धनबाद में सामान्य बारिश की संभावना है. झारखंड का मौसम बिहार में येलो अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार 28 जुलाई को बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर, बांका और जमुई समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं पटना, गया, नालंदा, नवादा, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर और मुजफ्फरपुर सहित मध्य बिहार के जिलों में सामान्य बारिश और गरज-चमक की संभावना है.

बिहार का मौसम उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार, 30 जुलाई तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी किया है. मंगलवार, 28 जुलाई को सोनभद्र, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, चंदौली, लखीमपुर खीरी, शामली, मेरठ, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा और झांसी समेत कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. दक्षिण बंगाल में भारी बारिश के आसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव 28 जुलाई तक दक्षिण बंगाल के जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का कारण बन सकता है. आईएमडी ने कहा कि दक्षिण 24 परगना और पूर्व मेदिनीपुर जिलों में मंगलवार तक भारी बारिश होने का अनुमान है.

राज्य के उप-हिमालयी जिलों दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कूचबिहार में एक अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. राजस्थान में 29 जुलाई से कई इलाकों में भारी बारिश के आसार राजस्थान में इस सप्ताह मानसून के फिर तेज होने की संभावना है.

आगामी दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार, 29 जुलाई से दो अगस्त तक राज्य के अधिकांश भागों में मानसून एक बार फिर सक्रिय रहेगा और झमाझम बारिश हो सकती है. इस दौरान पूर्वी तथा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार हैं..

Ad

ताज़ा खबरें