Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
तमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारHeavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतराभगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअलीभगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिलEl Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असरबंदियों को पात्रतानुसार सजा में मिलेगी एक माह की छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | महिला बंदियों के लिये भी किया जायेगा खुली जेल का प्रबंध केन्‍द्रीय जेल में खुलेगा मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र साहसिक कार्य करने वाले जेल कर्मी हुए पुरस्कृत जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्रAir India Pilot Fired: Phuket-Delhi फ्लाइट के पायलट को नौकरी से निकाला गया, हवा में 300 फीट गिरा था विमानभगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम से जुड़े सभी स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करेगी सरकार: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | जानापाव की पावन धरती से भगवान श्रीकृष्ण को मिला था सुदर्शन चक्र महाकाल महालोक की तर्ज पर जानापाव में भगवान श्री परशुराम लोक और भगवान श्री कृष्ण लमध्यप्रदेश ने जीता है निवेशकों का दिल और विश्वास : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | नामी कंपनियों में बढ़ी मध्यप्रदेश में उद्योग स्थापित करने की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा प्रदेश की नई पहचान पैशन, पोर्टेनिशयल, पॉलिसी, परफार्मेंस और प्रोडक्शन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लगभग 90Teachers Day Rain Alert: दिल्ली समेत बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट, खुले आसमान के नीचे स्कूल कार्यक्रम में हो सकती है परेशानीभारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन रहे सजग | मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिये कलेक्टर्स को निर्देशनवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में मध्यप्रदेश बना रहा नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आरयूएमएसएल और एडीबी के मध्य हुआ एमओयूकैलारस शुगर फैक्ट्री को कराया जाएगा पुनः प्रारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव | दुग्ध समितियों से किसानों की आय बढ़ाने के होंगे प्रयास, प्रत्येक नगर पंचायत में बनेगा गीता भवन मुख्यमंत्री ने मुरैना में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को किया वर्चुअली संबोधितभगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं कष्ट सहे, लेकिन दूसरों के लिए प्रशस्त किया सुख-समृद्धि का रास्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | राज्य सरकार प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े सभी स्थानों को भव्य तीर्थ बनाकर कर रही जीवंत मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीं जन्माष्टमी 35 नेताओं में सिर्फ PM Modi क्यों हैं ट्रंप की पहली पसंद? अमेरिकी राजदूत गोर ने बताया

लो प्रेशर का असर: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Author
Prabhat Khabar 27 जुलाई 2026, 05:12 am
लो प्रेशर का असर: बिहार में येलो अलर्ट, झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 27 जुलाई से 1 अगस्त के बीच हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. विभाग के अनुसार, 28 से 31 जुलाई के बीच हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भारी बारिश होने की संभावना है.

वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 जुलाई से 1 अगस्त, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 जुलाई से 1 अगस्त बीच कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 27 से 28 जुलाई और 1 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

वहीं, 29 से 31 जुलाई के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश, 27 जुलाई से 1 अगस्त तक छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. झारखंड में होगी बारिश बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर निम्न दबाव वाला क्षेत्र बना है.

इससे झारखंड के कई हिस्सों में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है. राजधानी रांची में 28 जुलाई तक आकाश में बादल छाये रहने व बारिश की चेतावनी दी गयी है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 27 जुलाई को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है.

वहीं 28 जुलाई को रांची, खूंटी, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ में वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट कोलकाता स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र के अनुसार, बंगाल में 27 जुलाई को कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

दक्षिण बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर और झारग्राम में 7 से 20 सेंटीमीटर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पुरुलिया और बांकुड़ा में 7 से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश हो सकती है. दूसरी ओर, उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार जिलों में भी 7 से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा? मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 27 जुलाई को आसमान आमतौर पर बादलों से ढका रहेगा. इस दौरान बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है. अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

वहीं, 28 जुलाई को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. दिल्ली का मौसम बिहार में येलो अलर्ट IMD के अनुसार, 27 जुलाई को बिहार के उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वोत्तर जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है. वहीं, पटना, नालंदा, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, बेगूसराय और आसपास के दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्वी जिलों में किसी तरह का मौसम अलर्ट नहीं है.

हालांकि, यहां भी हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं. बिहार का मौसम राजस्थान में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन अब और मजबूत होने की ओर बढ़ रहा है, जिसका असर राजस्थान में भी देखने को मिलेगा. 27 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

28 जुलाई से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां तेज होने के आसार हैं. वहीं, 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा, जिससे बारिश का दौर तेज होने की संभावना है. इस दौरान पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है.

बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में भी 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का अनुमान है..

Ad

ताज़ा खबरें

तमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी  होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार
राष्ट्रीय

तमिलनाडु के मंत्री का दावा, 2029 में राहुल गांधी होंगे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार

Heavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा
राष्ट्रीय

Heavy Rain Alert: बिहार में ऑरेंज अलर्ट, MP-छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों में भी भारी बारिश का खतरा

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअली
मध्यप्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण ने जिया साहस, कर्तव्य और मित्रता के गुणों से भरा जीवन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन की मटकी फोड़ स्पर्धा से जुड़े वर्चुअली

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिल
मध्यप्रदेश

भगवान श्रीकृष्ण ने कष्टों के बीच रहकर भी जीवन को सार्थक बनाने की दी सीख : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | मुख्यमंत्री डॉ. यादव इस्कॉन मंदिर भोपाल में आयोजित श्रीकृष्ण जन्म उत्सव में हुए शामिल

El Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असर
राष्ट्रीय

El Nino Alert: फरवरी 2027 तक रह सकता है अल नीनो, बाढ़-सूखे और गर्मी का खतरा, भारत पर भी पड़ेगा असर