Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana Weather Today: हरियाणा में फिर चढ़ेगा पारा, 8 सितंबर की भीषण धूप करेगी परेशानआज से बदलेगा देश का माल ढुलाई नक्शा? वेस्टर्न DFC के पूरे होने के बाद बिहार समेत पूर्वी राज्यों को कितना होगा फायदाChennai Airport: एक घंटे में 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, पहले Malaysia Airlines फिर Air India Express में आई गड़बड़ीमध्यप्रदेश में पर्यटन-विकास का अध्ययन करने आएगा यूएई का दलमहुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट रद्द, हाईकोर्ट ने केस को बिधाननगर MP-MLA कोर्ट में किया ट्रांसफरदुबई प्रवास के तीसरे दिन निवेशकों से सीधा संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव | शारजाह चैंबर, बीआह और इमार के शीर्ष प्रतिनिधियों से करेंगे मुलाकात यूएई के प्रमुख उद्यमियों से निवेश पर होगी वन-टू-वन मीटिंगदुबई से दुनिया को मध्यप्रदेश का संदेश: “निवेश कीजिए, हम साझेदारी निभाएंगे”मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने तातारस्तान के प्रमुख एच.ई. रुस्तम मिन्निखानोव से की मुलाकात | दुबई के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर में आयोजित एआईएम कांग्रेस-2026 में मुख्यमंत्री ने की शिरकत मध्यप्रदेश और रूसी गणराज्य तातारस्तान के बीच B2B और G2G सहयोग को मिलेगा नया आयाम एडमध्यप्रदेश है निवेशकों का भरोसेमंद साथी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | भारत का दिल है मध्यप्रदेश, हम निवेशकों के दिल में जगह बनाने आए हैं दुबई से हमारा सहज स्वाभाविक संबंध, मध्यप्रदेश अवसरों की सौगात लिए साथ खड़ा है दुबई में एआईएम कांग्रेस में हुआ इन्वेस्टमेंट डएक साल में चौथी बार तबादला : IAS नेहा मारव्या बोलीं- ‘सिस्टम ने मुझे फेल कर दिया’भारतीय सेना होगी और ताकतवर : 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को मंजूरी, हेलिकॉप्टर से लेकर नए हथियार होंगे शामिलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण | मध्यप्रदेश में सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुबई में म.प्र. पवेलियन का उद्घाटन निवेश, व्यापार और औमुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दुबई में मध्यप्रदेश पवेलियन का किया उद्घाटन | निवेश, व्यापार और औद्योगिक अवसरों के साथ मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक विरासत का हुआ प्रदर्शनKal Ka Mausam: 8 सितंबर को 20 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट, यूपी-MP-बिहार समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादलदुबई में एआईएम कांग्रेस-2026 के मंच से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश आने का न्योता | मध्यप्रदेश में फाइलें डेस्क पर नहीं रुकेंगी, सरकार निवेशकों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी” : मुख्यमंत्री डॉ. यादव वैश्विक बाजारों और नए नि

मौसम : बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया 24 अगस्त तक का वेदर अपडेट

Author
Prabhat Khabar 19 अगस्त 2026, 06:04 am
मौसम : बिहार-झारखंड के अलावा इन राज्यों में होगी बारिश, आया  24 अगस्त तक का वेदर अपडेट

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि 19 से 23 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में, 19 से 22 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश में और 19 से 24 अगस्त के दौरान उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, 19 अगस्त को पंजाब में, 19 और 22 अगस्त को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में, 19 और 22 अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जबकि 21 से 24 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

बिहार का मौसम कैसा रहेगा? 19 अगस्त को बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद समेत आसपास के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. राज्य के बाकी हिस्सों में भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.

बिहार का मौसम ये भी पढ़ें: Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश, 24 अगस्त तक का वेदर अपडेट देखें झारखंड का मौसम कैसा रहेगा? 19 अगस्त को झारखंड में कई जगहों पर गरज-चमक और वज्रपात के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

वहीं, राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्से पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के साथ उनसे लगे लोहरदगा और गुमला जिलों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 20 से 22 अगस्त के दौरान भी राज्य में कहीं-कहीं गरज, वज्रपात और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मौसम विभाग का पूरा प्रेस रिलीज पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

झारखंड का मौसम मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 23-24 अगस्त के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 19-20 अगस्त को विदर्भ जबकि 21-22 अगस्त को छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है. 23-24 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: बांका में 19 अगस्त तक बारिश के आसार, आसमान में छाये रहेंगे बादल, धान रोपनी में आयी तेजी, तापमान रहेगा स्थिर असम और मेघालय के अलावा यहां होगी बारिश 19 से 24 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के साथ-साथ नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अधिकांश इलाकों में बारिश होने की संभावना है.

वहीं, 19 से 22 अगस्त के दौरान इन राज्यों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है..

Ad

ताज़ा खबरें